• About
  • Advertise
  • Contact
Thursday, April 30, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home अन्य राज्य

लोकसभा चुनाव- 2024: ‘अटलनीति’ अपनाए बिना भाजपा को सत्ता से हटाना नामुमकिन

इंडिया के हालात 1977 जैसे, सभी दलों को एक पार्टी-एक झंडा के नीचे आने की जरूरत

up80.online by up80.online
December 10, 2023
in अन्य राज्य, दिल्ली, देश, बिहार, यूपी, राजनीति
0
लोकसभा चुनाव- 2024: ‘अटलनीति’ अपनाए बिना भाजपा को सत्ता से हटाना नामुमकिन
0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

कांग्रेस को सत्ता से हटाने के लिए अटल बिहारी वाजपेयी जी ने जनसंघ जैसी पार्टी का विलय जनता पार्टी में कर दिया था

विचार/राजेश पटेल
विपक्ष का आरोप है कि इस समय देश की स्थिति 1977 जैसी हो चुकी है। अघोषित आपातकाल जैसे हालात हैं। विपक्ष के नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। गोदी मीडिया के खेमा में शामिल न होने वाले पत्रकारों व लेखकों को चुप कराने का प्रयास किया जा रहा है। कहा तो यहां तक जा रहा है कि यदि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा फिर जीती तो यह आखिरी चुनाव हो सकता है।
इन सब आरोपों के बीच पांच राज्यों में हुए विधानसभाओं चुनावों में जो परिणाम सामने आए, उनसे तो यही प्रतीत होता है कि देश की जनता का नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में ही फिलहाल विश्वास है। इस सरकार को आसानी से हटाना विपक्ष की किसी पार्टी के बूते की बात नहीं है। इंडिया गठबंधन की जो हालत है, यह भी सत्ता परिवर्तन करने लायक नहीं है।
सवाल है कि फिर उपाय क्या है। भाजपा को केंद्र की सरकार से हटाने का नुस्खा भाजपा में ही है। उसी की रणनीति पर चलकर उसे सत्ता से हटाया जा सकता है। जैसे 1977 में हुए आम चुनाव में। उस समय के जनसंघ के नेता अटल बिहारी वाजपेयी यदि नहीं चाहते तो जनता पार्टी का गठन ही नहीं हो पाता। लक्ष्य की प्राप्ति के लिए उन्होंने अपनी पार्टी के अस्तित्व को ही दांव पर लगा दिया।
संपूर्ण क्रांति के प्रणेता लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने सभी विपक्षी दलों के आपस में विलय का प्रयास शुरू किया तो सबसे बड़ी चुनौती जनसंघ ही था। क्योंकि यह कैडर आधारित पार्टी थी। विचारधारा वाली पार्टी थी। इसकी स्थापना 1951 में श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने की थी। लेकिन कांग्रेस को सत्ता से हटाने के लिए अटल बिहारी वाजपेयी ने 26 साल पुराने जनसंघ का जनता पार्टी में विलय कर दिया। इसके लिए उन्हें पार्टी के कुछ नेताओं तथा कार्यकर्ताओं का गुस्सा भी झेलना पड़ा, लेकिन उन्होंने अपने तर्कों के माध्यम से सभी को संतुष्ट कर दिया।
यदि अटल जी बड़ा दिल नहीं दिखाते तो शायद जनता पार्टी के स्थान पर कोई गठबंधन ही रहता। गठबंधन में शामिल सभी पार्टियों का अलग झंडा होता, चुनाव निशान होता और नाम भी। ऐसे में कांग्रेस को सत्ता से हटा पाना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन था। इस बात को उस समय के विपक्ष के सभी नेता मानते थे और समझते भी थे।
जैसा कि विपक्ष कह रहा है कि आज भी कमोबेश वही स्थिति है। लोकतंत्र की रक्षा के लिए भाजपा को सत्ता से हटाना जरूरी है। लेकिन सबके अपने-अपने राग हैं, सुर हैं और ताल भी। बड़ा दिल किसी का नहीं दिखता। 26 दलों वाले इंडिया गठबंधन में शामिल हर पार्टी का नेता प्रधानमंत्री बनना चाहता है। सिर्फ नीतीश कुमार ने कहा है कि उनकी इच्छा सिर्फ विपक्षी एकता की है, जिससे भाजपा को हराया जा सके, और कुछ भी नहीं।
कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने पांच राज्यों के हुए विधानसभा चुनावों में अपना चरित्र उजागर कर दिया। इसका नतीजा भी भुगत रहे हैं, लेकिन अभी भी किसी से सीखने की उत्सुकता नहीं दिखती। राजनीति में युद्धनीति भी जरूरी है। इसका रास्ता योगीराज श्रीकृष्ण महाभारत में बता चुके हैं। युद्ध में जीत ही मायने रहती है। जीत के लिए क्या किया, इसका कोई मतलब नहीं है। भारतीय जनता पार्टी ने इसे आत्मसात कर लिया है। तभी तो हर चुनाव में उसे भारी सफलता मिल रही है।
विपक्ष को भी चाहिए कि ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन), धर्म, धनबल, ईडी-सीबीआइ का रोना छोड़ दे। एक झंडा, एक नाम और एक चुनाव निशान अपनाए। 1977 में अगुवाई करने के लिए जेपी थे। उनके जैसे आज भी लोग हैं, जिनको पद की कोई लालसा नहीं है। उद्देश्य सिर्फ भाजपा को सत्ताच्युत करना है। फिर जो आवाज उठेगी, उससे पूरे देश में ज्वार-भांटे जैसी हलचल होनी तय है।

OBC
राजेश पटेल, पत्रकार

(लेखक राजेश पटेल वेब पोर्टल sachchibaten.com के प्रधान संपादक हैं।)

Previous Post

बसपा भी चल पड़ी परिवारवाद की राह पर, मायावती ने भतीजा को उत्तराधिकारी घोषित किया

Next Post

Azamgarh: बेकाबू कार ने दुकान में मारी टक्कर, तीन की मौत, दो घायल

up80.online

up80.online

Related Posts

Prayagraj
यूपी

प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में बेटी को आर्थिक मदद  

April 29, 2026
खुशबू
यूपी

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

April 29, 2026
IAS
यूपी

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

April 21, 2026
Next Post
UP politics

Azamgarh: बेकाबू कार ने दुकान में मारी टक्कर, तीन की मौत, दो घायल

UP politics

आखिर क्यों कल्याण सिंह कैंसर संस्थान के डॉक्टरों ने सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी दी?

Ballia: पत्नी व दो बच्चों को मारकर पति ने की आत्महत्या, क्षेत्र में मचा हड़कंप

Ballia: पत्नी व दो बच्चों को मारकर पति ने की आत्महत्या, क्षेत्र में मचा हड़कंप

Recommended

Prayagraj

प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में बेटी को आर्थिक मदद  

1 day ago
खुशबू

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

3 days ago
बीजेपी

अदालत ने भाजपा के कद्दावर नेता रहे ओमप्रकाश सिंह की बहू सहित तीन लोगों को किया तलब

3 years ago
mirzapur

‘मिर्जापुर वेब सीरिज’ से जिला की छवि हो रही खराब: अनुप्रिया पटेल

6 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

Trending

Prayagraj
यूपी

प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में बेटी को आर्थिक मदद  

by up80.online
April 29, 2026
0

पिता की याद में छलक पड़े बेटी के आंसू  यूपी80 न्यूज, प्रयागराज जनपद के विधानसभा प्रतापपुर क्षेत्र...

खुशबू

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

April 29, 2026
IAS

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

April 21, 2026
सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

April 17, 2026
पटेल

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

April 14, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में बेटी को आर्थिक मदद  

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online