• About
  • Advertise
  • Contact
Sunday, June 14, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

बेरली में आजमगढ़ मंडल का नाम रौशन करने वाली बेटियों की मांग-सोनाडीह में बने स्टेडियम

सब जूनियर बालिका स्टेट फुटबॉल चैम्पियनशिप में आजमगढ़ मंडल का बजा डंका

up80.online by up80.online
August 24, 2023
in यूपी
0
बेटियां

सब जूनियर बालिका स्टेट फुटबॉल चैम्पियनशिप में आजमगढ़ मंडल का बजा डंका

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी80 न्यूज, बलिया

“बलिया के बेल्थरारोड क्षेत्र में घाघरा नदी के किनारे सोनाडीह गांव में खेल स्टेडियम का निर्माण हो। स्टेडियम के निर्माण से स्थानीय युवाओं को अपनी मेधा को तराशने में मदद मिलेगी।“ बरेली में आयोजित सब जूनियर बालिका स्टेट फुटबॉल चैम्पियनशिप में आजमगढ़ मंडल को विजेता बनाने में प्रमुख भूमिका निभाने वाली बेटियों ने बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन पर स्वागत के दौरान यह बात कही। एथलेटिक्स व फुटबॉल में लगातार बलिया का नाम रोशन कर रहीं  ये बेटियां गुरुवार को कृषक एक्सप्रेस से बेल्थरारोड पहुंची। रेलवे स्टेशन पर मौजूद जिला फुटबाल एसोसिएशन के अरविंद सिंह की अगुवाई में उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

बेटियां
सब जूनियर बालिका स्टेट फुटबॉल चैम्पियनशिप में आजमगढ़ मंडल का बजा डंका

बेल्थरारोड के सोनाडीह में खेल स्टेडियम का सपना देखने वाले कोच द्व्य द्वारा दिए गए प्रशिक्षण से चैम्पियनशिप बनी खिलाड़ियों का बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन पर जोरदार स्वागत किया गया। जिला फुटबाल एसोसिएशन के सचिव अरविंद सिंह की अगुवाई में बलिया की बेटियों का जोरदार स्वागत किया गया। टीम की कप्तान पूनम उर्फ गोल्डी ने बताया कि कोच प्रेमचंद यादव, जो उनके पिता भी हैं के दिए गए कड़े प्रशिक्षण की देन है कि हम इस मुकाम तक पहुंचने में कामयाब हो सके।

उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय एवं उप्र फुटबॉल संघ के समन्वय से बरेली में 16 से 23 अगस्त तक सब जूनियर बालिका स्टेट फुटबॉल चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया था। इस चैंपियनशिप में आजमगढ़ मंडल की टीम में बेल्थरारोड के सोनाडीह की एक दर्जन खिलाड़ी शामिल हुई थीं। इन खिलाड़ियों ने चैम्पियनशिप के दौरान जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया। आजमगढ़ मंडल की टीम ने लीग मैच में मेजबान बरेली को 6-0, अयोध्या को 11-0, प्रयागराज को 7-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल का रास्ता तय किया। फाइनल में आजमगढ़ व वाराणसी के बीच कड़ा मुकाबला हुआ तथा खेल ट्राइ ब्रेकर तक जा पहुंचा। ट्राइ ब्रेकर में आजमगढ़ का पलड़ा भारी रहा तथा उसने वाराणसी को 3-2 से हराकर खिताब अपने नाम कर दिया। टीम के इस पूरे प्रदर्शन में कोच रामप्रकाश यादव व प्रेमचंद यादव का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इन बेटियों ने किया कमाल:

चैम्पियनशिप में बेल्थरारोड (सोनाडीह) की पूनम यादव गोल्डी ने सबसे ज्यादा 12 गोल किया। उसके अलावा सलोनी राजभर ने 7, नीति कुमारी 7, सुनयना 4, सुधा 3, गीता व नेहा ने 2-2 गोल किया। टीम में श्वेता, सलोनी प्रजापति, सलोनी शर्मा (गोलकीपर), छोटी, अंजलि, किंजल, निशा शर्मा व मंजू शामिल रहीं। टीम मैनेजर संगीता यादव रहीं।

Ballia
RK Public School, Bhimpura, Ballia
लेडीज फैशन प्वाइंट
लेडीज फैशन प्वाइंट, बेल्थरारोड
Previous Post

लेट होने पर योगी जी के मंत्री ने सीधे प्लेटफार्म के अंदर घुसा दी कार

Next Post

विशाल जनसभा में ओबीसी महासभा की हुंकार- पिछड़ों की पूरी हो मांगें

up80.online

up80.online

Related Posts

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल
अन्य राज्य

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

June 12, 2026
Indian Train
यूपी

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

June 6, 2026
बलिया रेलवे स्टेशन
बिहार

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

June 5, 2026
Next Post
ओबीसी महासभा

विशाल जनसभा में ओबीसी महासभा की हुंकार- पिछड़ों की पूरी हो मांगें

भाजपा

विधानसभा चुनाव से पहले ‘हाथी’ से उतरकर ‘साइकिल’ पर सवार हुए उमेश चंद्र पांडेय ने ‘कमल’ का दामन थामा

CM Yogi Adityanath, Cabinet meeting

31 दिसंबर तक चल-अचल संपत्ति की जानकारी दें अधिकारी, अन्यथा होगी कार्रवाई

Recommended

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

2 days ago
भानू प्रताप सिंह

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

6 days ago
Indian Train

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

1 week ago
uppsc topper Anju Katiyar

अंजू कटियार के बारे में ये भी जानिए, फिर फैसला कीजिए,,

7 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

Trending

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल
अन्य राज्य

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

by up80.online
June 12, 2026
0

चौरिया कुर्मी समाज महासंघ के सम्मान समारोह में जुटे दिग्गजों ने दिया एकजुटता का संदेश यूपी 80...

भानू प्रताप सिंह

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

June 8, 2026
Indian Train

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

June 6, 2026
बलिया रेलवे स्टेशन

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

June 5, 2026
जीएसटी

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

June 5, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online