यूपी80 न्यूज, लखनऊ
बसपा सुप्रीमो मायावती ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाली महिला कुश्ती खिलाड़ियों के समर्थन में आवाज उठायी हैं। उन्होंने ट्वीट के जरिए कहा कि इन बेटियों को न्याय दिलाने के लिए केंद्र सरकार को जरूर आगे आना चाहिए।
बसपा सुप्रीमो ने ट्वीट करके कहा है,
“विश्व कुश्ती में भारत का नाम रौशन करने वाली भारतीय बेटियां कुश्ती फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रमुख पर शोषण का आरोप लगा रही हैं। उनके गंभीर आरोपों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर आंदोलन करने को मजबूर हैं। इन बेटियों को न्याय दिलाने के लिए केंद्र सरकार को जरूर आगे आना चाहिए।“
विश्व कुश्ती में भारत का नाम रौशन करके गौरवपूर्ण स्थान पाने वाली भारतीय बेटियाँ कुश्ती फेडरेशन आफ इण्डिया के प्रमुख पर शोषण के गंभीर आरोपों के विरुद्ध कार्रवाई की माँग को लेकर आन्दोलन करने को मजबूर हैं। इन बेटियों को न्याय दिलाने के लिए केन्द्र सरकार को जरूर आगे आना चाहिए।
— Mayawati (@Mayawati) May 29, 2023
बता दें कि 28 मई को नए संसद भवन के लोकार्पण के दौरान महज दो किमी की दूरी पर स्थित जंतर-मंतर पर महिला पहलवानों को हिरासत में ले लिया गया और धरना स्थल पर स्थित उनके टेंट व तंबू को हटा दिया गया।
पढ़ते रहिए www.up80.online जंतर-मंतर पर धरना दे रहीं महिला पहलवानों को पुलिस ने हिरासत में लिया, हटाए गयें टेंट















