• About
  • Advertise
  • Contact
Wednesday, June 17, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित हो चरौवां गांव स्थित शहीद स्मारक, सीएम कार्यालय को सौंपा पत्रक

चरौवां बलिदान दिवस कार्यक्रम को सरकारी आयोजन घोषित करने की मांग

up80.online by up80.online
January 3, 2023
in यूपी
0
शहीद स्मारक चरौवां

शहीद स्मारक, चरौवां

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी80 न्यूज, बलिया/लखनऊ

जनपद के ‌बेल्थरारोड क्षेत्र के चरौंवां गांव स्थित शहीद स्मारक को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की क्षेत्रवासियों ने मांग की है। साथ ही, गांव के शहीद स्मारक पर प्रत्येक वर्ष 25 अगस्त को मनाए जाने वाले ‘चरौवां बलिदान दिवस’ को सरकारी आयोजन घोषित करने की भी मांग की गई है। इस बाबत क्षेत्रवासियों के प्रतिनिधि के तौर पर गांव के प्रधान देवेंद्र यादव ने लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय जाकर पत्रक सौंपा है। उन्होंने पर्यटन मंत्री व लोक निर्माण मंत्री को भी पत्रक देकर शहीद स्मारक सहित पूरे गांव को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की मांग की है। मंगलवार को कृषक एक्सप्रेस से लखनऊ से वापस बेल्थरारोड पहुंचे ग्राम प्रधान देवेंद्र यादव ने इसकी जानकारी दी।

चरौवां
देवेंद्र यादव, प्रधान, चरौवां

बता दें कि सन् 1857 से देश की आजादी तक चरौंवा गांव क्रांतिकारियों का केंद्र रहा। सन् 1942 में ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन’ के दौरान गांव के क्रांतिकारियों ने पूरे पूर्वांचल में अंग्रेजी शासन के खिलाफ इस कदर आंदोलन को धार दिया कि अंग्रेजी सेना ने कैप्टन मूर के नेतृत्व में गांव पहुंच कर मशीनगनों से गोलियां चलवाई। अंग्रेजों की इस कायराना हरकत का बहादुरपूर्वक सामना करते हुए क्रांतिकारी शिवशंकर सिंह, मंगला सिंह, खरबियार व वीरांगना मकतूलिया मालन शहीद हो गए। इस दौरान अंग्रेजों ने सामूहिक जुर्माना लगाकर गांव को जला दिया। इन्हीं शहीदों की याद में 25 अगस्त को ‘चरौंवा बलिदान दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।

प्रधान ने मुख्यमंत्री को पत्रक देकर चरौंवा बलिदान दिवस को सरकारी आयोजन घोषित करने की पूरजोर मांग की है। इसके अलावा प्रधान ने उप्र के लोक निर्माण मंत्री को पत्रक देकर शहीद स्मारक समेत चरौवां गांव को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की मांग की है। इस दौरान उन्होंने लोक निर्माण मंत्री को भी एक पत्रक सौंपा। उन्होंने दिए पत्रक के माध्यम से मांग की है कि चरौंवा स्थित शहीद स्मारक को देखने पूरे जनपद के साथ ही समीपवर्ती जिले के लोग भी वहां पहुंचते रहते हैं। उक्त मार्ग नाद पलिया चट्टी से ठकुरही होते हुए चरौंवा तक जर्जर हो चुका है। उन्होंने मुख्य मार्ग का नाम शहीद खरबियार के नाम से कर उसके जीर्णोद्धार की मांग की है।

फैशन
निकट बीर होम्यो फार्मेसी, वार्ड नंबर-3 बिल्थरारोड (बलिया)

Previous Post

वृद्धाश्रम में जिंदा जल गईं पूर्व उपप्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की पुत्रवधु

Next Post

यूपी में जल्द ही 7 लाख 15 हजार लाभार्थियों को दिए जाएंगे आवास, डिप्टी सीएम मौर्य ने दिया निर्देश

up80.online

up80.online

Related Posts

OBC
बड़ी खबर

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

June 16, 2026
Election
बड़ी खबर

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

June 14, 2026
उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल
अन्य राज्य

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

June 12, 2026
Next Post
BJP

यूपी में जल्द ही 7 लाख 15 हजार लाभार्थियों को दिए जाएंगे आवास, डिप्टी सीएम मौर्य ने दिया निर्देश

आजमगढ़

आजमगढ़: जमीनी विवाद में पूर्व महिला प्रधान की पीट-पीटकर हत्या

Supreme Court

तीन महीने बाद ही हो पाएगा यूपी नगर निकाय चुनाव, सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश पर लगाई रोक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

OBC

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

12 hours ago
उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

5 days ago
Patel

सरदार पटेल के नाम पर हो किसान पथ का नामकरण

5 months ago
Election

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

3 days ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

Trending

OBC
बड़ी खबर

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

by up80.online
June 16, 2026
0

ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने का प्रस्ताव पास यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ उत्तर प्रदेश राज्य...

Election

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

June 14, 2026
उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

June 12, 2026
भानू प्रताप सिंह

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

June 8, 2026
Indian Train

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

June 6, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online