यूपी80 न्यूज, बेल्थरारोड
बलिया जनपद के बेल्थरारोड स्थित जीएमएएम इंटर कॉलेज में 67वीं विद्यालयीय तहसील एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बेल्थरारोड तहसील के दर्जनों विद्यालय के छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने किया। यहां लम्बी कूद, ऊंची कूद, शाट पुट, भाला फेक व रिले रेस खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
बेल्थरारोड स्थित जीएमएएम इंटर कॉलेज के खेल मैदान में शुक्रवार को 67वीं विद्यालयीय तहसीली एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में दर्जनों विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं ने प्रतिभाग किया। एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अंडर 14 के बच्चों की 100 से लेकर जहां 400 मीटर तक की दौड़ प्रतियोगिता हुई वहीं अंडर 17 व 19 के छात्रों ने 100 मीटर से लेकर 1500 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में भाग लिया। इसके अलावा छात्रों ने लांग जम्प, हाई जम्प, शाट पुट, भाला फेक व रिले दौड़ में अपने दम खम का प्रयोग किया। प्रतियोगिता के दौरान खेल मैदान पर मौजूद युवा कल्याण अधिकारी प्रियंका राय ने छात्रों से कहा कि पढ़ाई के साथ खेल का होना आवश्यक है। इससे शारीरिक और मानसिक दोनों का विकास होता है। उन्होंने बच्चों से कहा कि खेल एक मनोरंजन का भी साधन है। जिसे खेल कर हम इंज्वाय करते हैं। जीएमएएम इंटर कॉलेज के खेल सचिव दानिश मोहसिन ने कहा कि यह तहसील स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता है जिसमें तहसील के सारे विद्यालय प्रतिभाग कर रहे हैं। कहा कि तहसील के बाद जनपदीय व उसके पश्चात मंडलीय प्रतियोगिता होगा। जिसमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों का चयन राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए किया जाता है।
इस अवसर पर डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अमरनाथ मौर्य, जीएमएएम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मो. मोबीन, श्याम सुंदरी बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या मीरा सिंह, खेल शिक्षक जय प्रकाश भारती, आमिर शमशाद, साजिद, अभिषेक कुमार सिंह, जयराम, शाहनवाज अहमद आदि उपस्थित रहे।