• About
  • Advertise
  • Contact
Friday, May 15, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह की गोली मार कर हत्या, गनर की भी मौत

हमलावरों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर वारदात को दिया अंजाम

up80.online by up80.online
February 25, 2023
in यूपी, राजनीति
0
उमेश पाल

उमेश पाल हत्याकांड

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी80 न्यूज, प्रयागराज

चर्चित बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की शुक्रवार शाम को उनके घर पर गोली मार कर हत्या कर दी गई। इस दौरान उनके दो सुरक्षाकर्मी भी बुरी तरह से घायल हो गए। इनमें से इलाज के दौरान एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई। घटना के दौरान गोली और बम की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका थर्रा उठा।

जानकारी के अनुसार उमेश पाल शुक्रवार की शाम कचहरी से कार से धूमनगंज स्थित अपने घर पहुंचे। इसी दौरान उन पर हमलावरों ने हमला किया। घटना के बाद धूमनगंज और आसपास का पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो गया है।

बता दें कि शहर पश्चिम से विधायक रहे राजू पाल की 25 जनवरी 2005 में धूमनगंज इलाके में हत्या कर दी गई थी। इस मामले में उनके रिश्तेदार उमेश पाल मुख्य गवाह थे। उमेश पाल ने इस मामले में लोअर कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट में राजू पाल हत्याकांड की पैरवी की थी। जिसकी वजह से माफिया अतीक अहमद के गिरोह से उनकी खुलेआम दुश्मनी हो गई थी।

2016 में हुआ था अपहरण:

कचहरी में गवाही देने गए उमेश पाल का 2016 में अपहरण कर लिया गया था। इस मामले में अतीक अहमद, उसके भाई अशरफ सहित के लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। उमेश वकील भी थे। शुक्रवार को उमेश की गवाही थी। कचहरी से वह अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ धूमनगंज स्थित अपने घर पर पहुंचे। लेकिन जैसे ही वह घर पर गाड़ी से उतरे, पहले से घात लगाए हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी। इस दौरान उनके सरक्षाकर्मी भी घायल हो गए। तीनों को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उमेश पाल को मृत घोषित कर दिया।

बता दें कि 2004 में अतीक अहमद के फूलपुर से सांसद बनने के बाद शहर पश्चिमी सीट रिक्त हो गई। यहां पर 2005 में हुए उपचुनाव में राजू पाल ने अतीक अहमद के भाई अशरफ को पटखनी दी थी। चुनाव के बाद राजू पाल की दिन दहाड़े हत्या कर दी गई थी। इस मामले में उमेश पाल मुख्य गवाह थे।

Previous Post

जाति हीनता से ग्रसित युवाओं में ऊर्जा का संचार करती हैं राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जी की ये पंक्तियां

Next Post

उमेश पाल हत्याकांड: अतीक अहमद की बढ़ी मुश्किलें, दो बेटों सहित आधा दर्जन लोग गिरफ्तार

up80.online

up80.online

Related Posts

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने
यूपी

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

May 10, 2026
बीजेपी
अखिलेश यादव

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

May 5, 2026
पटेल
देश

सउदी में इकलौते बेटे रंग बहादुर पटेल की मौत, परिवार में मचा कोहराम

May 2, 2026
Next Post
उमेश पाल

उमेश पाल हत्याकांड: अतीक अहमद की बढ़ी मुश्किलें, दो बेटों सहित आधा दर्जन लोग गिरफ्तार

निषाद पार्टी

अखिलेश यादव के बयान पर निषाद पार्टी के तेवर तल्ख, विधायकों ने पैदल मार्च कर जताया विरोध

Uttar Pradesh

बलिया में खुलेगा स्पोट्स कॉलेज, युवाओं में खुशी का माहौल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

5 days ago
1857

1857 की क्रांति के जनक कोतवाल धन सिंह गुर्जर: आज ही के दिन मेरठ में फूंका गया क्रांति का बिगुल

6 years ago
teacher union

शिक्षक संघ के सहयोग एवं बीएसए की तत्परता ने बुजुर्ग पिता के चेहरे पर लायी खुशी

5 years ago
बेरोजगारी

थाली पीटने के बाद अब बत्तियां बुझाएंगे बेरोजगार युवा, अखिलेश यादव व प्रियंका गांधी का भी मिला समर्थन

6 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

Trending

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने
यूपी

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

by up80.online
May 10, 2026
0

सीएम योगी की मौजूदगी में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने दिलाई शपथ दो मंत्रियों का प्रमोशन, बने...

बीजेपी

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

May 5, 2026
पटेल

सउदी में इकलौते बेटे रंग बहादुर पटेल की मौत, परिवार में मचा कोहराम

May 2, 2026
बेटियां

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया

May 1, 2026
Prayagraj

प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में बेटी को आर्थिक मदद  

April 29, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

सउदी में इकलौते बेटे रंग बहादुर पटेल की मौत, परिवार में मचा कोहराम

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया

प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में बेटी को आर्थिक मदद  

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online