• About
  • Advertise
  • Contact
Wednesday, July 22, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

विधानसभा में राहुल प्रकाश कोल व केशरी नाथ त्रिपाठी सहित 15 पूर्व विधायकों के निधन पर शोक व्यक्त किया गया

सीएम योगी, नेता प्रतिपक्ष, अपना दल (एस) के कार्यकारी अध्यक्ष आशीष पटेल समेत विभिन्न दलों के नेताओं ने व्यक्त किया शोक, बताया अपूर्णीय क्षति

up80.online by up80.online
February 21, 2023
in बड़ी खबर, यूपी, राजनीति
0
Rahul Prakash Kol

Rahul Prakash Kol and Keshari Nath tripathi

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

आदिवासी समाज की मुखर आवाज थे विधायक राहुल प्रकाश कोल: आशीष पटेल

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

उत्तर प्रदेश विधानमंडल के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को दोनों सदनों की कार्यवाही विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष केसरी नाथ त्रिपाठी Keshari Nath Tripathi तथा आदिवासी समाज से आने वाले अपना दल (एस) के युवा विधायक राहुल प्रकाश कोल MLA Rahul Prakash Kol सहित कई अन्य सदस्यों के निधन पर शोक Condolence व्यक्त किये जाने के बाद बुधवार पूर्वाह्न 11 बजे तक के लिये स्‍थगित कर दी गयी। उत्तर प्रदेश विधानमंडल के बजट सत्र के दूसरे दिन वर्तमान विधानसभा के सदस्य राहुल प्रकाश कोल तथा 15 पूर्व सदस्यों के निधन पर सदन ने शोक व्यक्त किया।

उत्तर प्रदेश
सीएम योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश (फाइल फोटो)

विधानसभा में नेता सदन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छानबे सीट से सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी अपना दल (एस) के विधायक राहुल प्रकाश कोल के गत दो फरवरी को हुए निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि राहुल प्रकाश कोल गरीबों-वंचितों और वनवासी क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहे। उन्होंने कहा कि कोल के निधन से प्रदेश ने युवा नेता व कुशल राजनीतिज्ञ को खो दिया है। उनका निधन समाज की अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी के निधन पर भी शोक जताया।

Ashish Patel
Minister Ashish Patel, Uttar Pradesh

इन्हें भी दी गई श्रद्धांजलि:

इस अवसर पर सीएम योगी ने बनवारी लाल दोहरे, सुंदरलाल दीक्षित, त्रिलोकी राम,मथुरा प्रसाद तिवारी, बृजेन्द्र पाल सिंह, विजय बहादुर पाल,सत्य प्रकाश, विक्रमाजीत मौर्य, जसवीर सिंह, संजीव राजा, वनवारी लाल दोहरे, रामस्वरूप सिंह और रामचरण त्रिपाठी समेत 14 पूर्व सदस्यों के निधन पर भी दु:ख व्यक्त किया।

विधानसभा में समाजवादी पार्टी और विपक्ष के नेता अखिलेश यादव, अपना दल (सोनेलाल) के नेता एवं कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि आदिवासी समाज से आने वाले विधायक राहुल प्रकाश कोल मीरजापुर सहित पूरे प्रदेश में आदिवासी समाज की मुखर आवाज थे। उन्होंने सामाजिक न्याय की धारा को आगे बढ़ाते हुए सड़क से लेकर विधानसभा तक आदिवासी समाज की समस्याओं को सदैव मजबूती से उठाया। कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा, रालोद राजपाल बालियान, निषाद पार्टी के नेता एवं कैबिनेट मंत्री संजय निषाद, बसपा के उमाशंकर सिंह ने भी सदन में शोक जताया।

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सदन की ओर से दिवंगत सदस्यों के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके परिजनों तक संवेदना पहुंचाने की बात कही। विधान परिषद की कार्यवाही भी पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्‍यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी और सदन के सदस्य बनवारी लाल के निधन पर शोक व्‍यक्‍त किये जाने के बाद बुधवार तक के लिये स्‍थगित कर दी गयी। योगी सरकार का कल बजट पेश होगा। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बजट पेश करेंगे।

अभिषेक चौबे
अभिषेक चौबे, राष्ट्रीय अध्यक्ष, विधि मंच, अपना दल एस
एडवोकेट
एडवोकेट अभिनेष कुमार वर्मा, लखनऊ
Previous Post

शिक्षामित्रों की समस्याओं से पीएम मोदी को अवगत करायेंगे केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर

Next Post

देश में आए विभिन्न विपत्तियों में भी आदिवासी समाज के लोग अपनी संस्कृति को संजोकर रखे हैं

up80.online

up80.online

Related Posts

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड
देश

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

July 19, 2026
योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल
यूपी

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

July 18, 2026
सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह
यूपी

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

July 5, 2026
Next Post
BHU

देश में आए विभिन्न विपत्तियों में भी आदिवासी समाज के लोग अपनी संस्कृति को संजोकर रखे हैं

उपेंद्र कुशवाहा

बिहार में अमित शाह हुए सक्रिय, नीतीश से अलग होते ही उपेंद्र कुशवाहा से बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने की मुलाकात

बजट 2023-24

यूपी बजट 23-24: सत्ता पक्ष ने जनकल्याणकारी बताया तो विपक्ष ने दिशाहीन व चुनावी बजट करार दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

3 days ago
ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

2 days ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

3 weeks ago
वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

3 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

Trending

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड
देश

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

by up80.online
July 19, 2026
0

यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ पर्यावरण संरक्षण और ग्रीन इलेक्शन की अभिनव पहल के लिए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी...

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

July 18, 2026
सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

July 5, 2026
Apna Dal

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

July 3, 2026
Dr.Sonelal Patel

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

July 2, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online