• About
  • Advertise
  • Contact
Monday, July 6, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी अखिलेश यादव

नोटिस के 24 घंटे के अंदर अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर फिर साधा निशाना

up80.online by up80.online
October 28, 2022
in अखिलेश यादव, यूपी, राजनीति, सपा
0
अखिलेश यादव

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

सपा प्रमुख ने कहा- यदि विधानसभा चुनाव में नियमों का पालन हुआ होता तो हजारों मतदाता अपने वोट देने के अधिकार से वंचित नहीं होते

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

चुनाव आयोग की नोटिस के महज 24 घंटे के अंदर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आयोग पर एक बार फिर निशाना साधते हुए सवाल किया कि विधानसभा चुनाव 2022 से संबंधित तमाम शिकायतों का संज्ञान आयोग ने क्यों नहीं लिया? उन्होंने यह भी कहा कि यदि नियमों का पालन हुआ होता तो हजारों मतदाता अपने वोट देने के अधिकार से वंचित नहीं होते।

उन्होंने कहा कि शिकायतों के बावजूद लखनऊ में तैनात डीआईजी लक्ष्मी सिंह का स्थानांतरण नहीं किया गया, जबकि उनके पति लखनऊ के सरोजनी नगर से भाजपा प्रत्याशी थे। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा विपक्ष की आवाज को दबाने की साजिश की जाती है। चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से कराने का संवैधानिक दायित्व निर्वाचन आयोग का है।

सपा प्रमुख ने सवाल किया कि 2022 विधानसभा चुनाव में हजारों मतदेय स्थल क्यों बदल दिए गए? इससे मतदाता भटकते रहे। तमाम मतदाताओं के नाम सूची से बाहर हो गए। शासन-प्रशासन एवं मशीनरी द्वारा मतदान में देरी की गई एवं मनमाने ढंग से मतदान कराया गया।

काला गेंहू
पौष्टिकता से भरपूर काला गेंहू

अखिलेश यादव ने यह भी सवाल किया कि अभी अंतिम मतदाता सूची बनी नहीं, मतदान की प्रक्रिया की घोषणा भी नहीं हुई, लेकिन भाजपा नेता नगर निगम के सभी 17 स्थानों पर काबिज होने का दावा कैसे कर सकते हैं? कहीं यह विधानसभा चुनाव 2022 की तरह निकाय चुनाव में भी धांधली का भाजपाई एजेंडा तो नहीं है?

बता दें कि अखिलेश यादव ने पिछले महीने चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा था कि हर सीट पर यादवों और मुस्लिमों के 10-10 हजार वोट काटे गए। सारे तंत्र ने मिलकर सपा को मिली हुई जीत को भाजपा को दिलवाने का काम किया। निर्वाचन आयोग ने इस मामले में गुरुवार को अखिलेश यादव को नोटिस जारी कर सबूत देने को कहा था।

PRDF
PRDF Seeds
Previous Post

चुनाव आयोग का नोटिस-वोटर लिस्ट से यादव-मुस्लिम मतदाताओं के नाम हटाने के आरोपों का सबूत दें अखिलेश यादव

Next Post

अधिवक्ता पर जानलेवा हमला से अधिवक्ताओं में आक्रोश, अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग

up80.online

up80.online

Related Posts

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह
यूपी

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

July 5, 2026
Apna Dal
यूपी

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

July 3, 2026
Dr.Sonelal Patel
बड़ी खबर

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

July 2, 2026
Next Post
अधिवक्ता

अधिवक्ता पर जानलेवा हमला से अधिवक्ताओं में आक्रोश, अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग

हथियान

आजमगढ़ में एटीएस को मिली बड़ी सफलता, पेन गन सहित भारी मात्रा में हथियार बरामद

Kotwal

विधायक संग्राम सिंह यादव के समर्थन में उतरी अधिकार सेना, कोतवाल प्रवीण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

Dr.Sonelal Patel

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

4 days ago
सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

1 day ago
Apna Dal

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

3 days ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

1 week ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

Trending

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह
यूपी

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

by up80.online
July 5, 2026
0

आर्यन ने नर्सरी से 12वीं तक एक ही स्कूल में की पढ़ाई यूपी, 80 न्यूज़, चंदौली किसी...

Apna Dal

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

July 3, 2026
Dr.Sonelal Patel

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

July 2, 2026
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

June 30, 2026
वीपी सिंह को क्यों याद करे?

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

June 25, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online