• About
  • Advertise
  • Contact
Wednesday, January 14, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

बागियों की धरती से नितिन गडकरी का ऐलान- बलिया की सब्जी पूरी दुनिया में भेजने में सहयोग करूंगा

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री ने 6500 करोड़ की सात परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया, पूर्वांचल एक्सप्रेस वे को बक्सर से जोड़ने का कार्य शुरू

up80.online by up80.online
February 27, 2023
in यूपी
0
बलिया

Ballia: केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री ने 6500 करोड़ की सात परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी80 न्यूज, बलिया

“बलिया Ballia के किसानों की सब्जी पूरी दुनिया मे भेजने में अपना हरसम्भव सहयोग करूंगा। पिछले बलिया आगमन के दौरान मैंने जो भी वादे किए, उसको एक-एक कर पूरा किया। वर्ष 2024 के अंत तक यूपी की सड़कें अमेरिका के बराबर हो जाएंगी।” केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी Nitin Gadkari ने सोमवार को चितबड़ागांव में आयोजित कार्यक्रम में 6500 करोड़ की सात परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया। इसमें सबसे  प्रमुख रूप से ग्रीनफील्ड-वे तथा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे Purvanchal Express way को बक्सर Buxar से जोड़ने वाला 17 किमी लम्बा लिंक रोड शामिल है।

केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी ने कहा कि उप्र में सड़क निर्माण के कार्य पर एनएच की तरफ से 2.80 करोड़ के कार्य किए गए हैं। 2014 से 2023 तक 80 हजार करोड की लागत से पांच हजार किमी के कार्य को पूरा किया गया है। उंन्होने कहा कि वाराणसी से हावड़ा तक 22 हजार करोड़ का 620 किमी एक्सप्रेस-वे का निर्माण शुरू है। इसके पूरे हो जाने के बाद यह दूरी सिर्फ सात घण्टे की हो जाएगी।

बलिया
बागियों की धरती से नितिन गडकरी का ऐलान- बलिया की सब्जी पूरी दुनिया में भेजने में सहयोग करूंगा

प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद ने केंद्रीय मंत्री गडकरी जी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में आठ साल पहले 48 एनएच थे, आज की तारीख में 90 से अधिक हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से प्रदेश में हर जरूरतमंद स्थल पर रेलवे ओवरब्रिज बनवाने की मांग की। साथ ही, अधिक से अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों के संचालन पर विशेष प्रयास करने पर जोर दिया। उन्होंने मांग की कि आस्था के केंद्रों पर इलेक्ट्रिक बसों का संचालन हो।

फेफना से हल्दी तक बनेगा फोर लेन:

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने ग्रीनफील्ड के बाद अब फेफना से हल्दी तक के मार्ग को फोर लेन सड़क बनवाने की मांग करते हुए कहा कि इसके बन जाने से बलिया के विकास की रफ्तार कई गुनी बढ़ जाएगी। इस मांग पर गडकरी जी ने हामी भरी और पूरा करने का भरोसा दिलाया।

इन परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण-शिलान्यास:

केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी ने गाजीपुर-बलिया-मांझीघाट कुल 131 किमी मार्ग के सुदृढ़ीकरण का कार्य, सिकंदरपुर-हनुमानगंज-बलिया कुल 35 किमी का सुदृढ़ीकरण व गाजीपुर जिले में गाजीपुर-बलिया मार्ग पर बेसो नदी पर सेतु का निर्माण कार्य का उद्धाटन किया। इसके अलावा गाजीपुर-बलिया- मांझीघाट (यूपी-बिहार सीमा) तक फोर-लेन ग्रीनफील्ड-वे और बक्सर के लिए 17 किमी के लिंक रोड के निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया। साथ ही, गाजीपुर जिले में मरदह-जखनिया-सादात-सैदपुर मार्ग के टू-लेन पेव्ड शोल्डर निर्माण कार्य (लम्बाई 54 किमी, लागत 840 करोड़), यूपी-बिहार सीमा से चंदौली तक टू-लेन पेव्ड शोल्डर निर्माण कार्य (लम्बाई 11 किमी, लागत 130 करोड़) तथा गाजीपुर-बलिया मार्ग पर माल्देपुर से कदम चौराहा तक के मार्ग का निर्माण कार्य (लम्बाई 5 किमी, लागत 50 करोड़) का शिलान्यास हुआ।

कार्यक्रम में लोकसभा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त व सांसद रविंद्र कुशवाहा, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर व सांसद सकलदीप राजभर, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, सहकारी बैंक के चेयरमैन विनोद शंकर दुबे, पूर्व विधायक संजय यादव, पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया, जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल, एसपी राजकरण नैय्यर व अन्य अधिकारी मौजूद थे।

काला गेंहू
पौष्टिकता से भरपूर काला गेंहू
फैशन
निकट बीर होम्यो फार्मेसी, वार्ड नंबर-3 बिल्थरारोड (बलिया)
Previous Post

उमेश पाल हत्याकांड का एक अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में ढेर

Next Post

महंगाई पर सवाल पूछना भाजपा सांसद ‘निरहुआ’ को रास नहीं आया, पत्रकार को बताया सपा का प्रतिनिधि

up80.online

up80.online

Related Posts

जिलाध्यक्ष भुल्लन वर्मा का हाल जानने केजीएमयू पहुँचे पंकज चौधरी
यूपी

जिलाध्यक्ष भुल्लन वर्मा का हाल जानने केजीएमयू पहुँचे पंकज चौधरी

January 12, 2026
हज यात्रा
यूपी

हज यात्रियों की सुविधाओं का जायजा लेने सऊदी अरब रवाना हुए मंत्री दानिश आजाद

January 10, 2026
रिसिया
यूपी

डॉ.मिथलेश चौधरी का रिसिया ट्रांसफर

January 10, 2026
Next Post
निरहुआ

महंगाई पर सवाल पूछना भाजपा सांसद ‘निरहुआ’ को रास नहीं आया, पत्रकार को बताया सपा का प्रतिनिधि

अखिलेश

सपा सरकार में यादव जाति के कितने एसडीएम हुए थे भर्ती, देखें आंकड़ा

बस

होली पर 2065 अतिरिक्त बसें चलाएगा परिवहन निगम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

OBC

ओबीसी आरक्षण को लेकर सरदार पटेल बौ.वि.मंच ने किया सराहनीय कार्य

6 days ago
Mau

पंकज चौधरी के स्वागत में गूंजा-महाराजगंज की तरह मऊ भी होगा माफिया मुक्त

1 week ago
रिसिया

डॉ.मिथलेश चौधरी का रिसिया ट्रांसफर

4 days ago
जिलाध्यक्ष भुल्लन वर्मा का हाल जानने केजीएमयू पहुँचे पंकज चौधरी

जिलाध्यक्ष भुल्लन वर्मा का हाल जानने केजीएमयू पहुँचे पंकज चौधरी

2 days ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

प्लेग पीड़ित बच्चे का इलाज कराने के दौरान बीमार होने से माता सावित्रीबाई फुले का निधन हुआ

एसआईआर: गांव-गांव जाकर काटे गए वोटों की जांच करेगी कांग्रेस

यूपी में फिर बढ़ी एसआईआर की समय सीमा

राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर तीन विभूतियों की प्रतिमा का अनावरण

26 दिसंबर से बढ़ जाएगा रेलवे किराया, इतनी होगी वृद्धि

2027 फतह के लिए एसआईआर में जुटना जरूरी- नड्‌डा

Trending

New Delhi
दिल्ली

गांधीप्रेन्योर्स 2.0” जैसे कार्यक्रम युवा उद्यमियों के लिये बेहतर प्लेटफार्म साबित होगा- नित्या पाठक 

by up80.online
January 13, 2026
0

गांधीप्रेन्योर्स 1.0” कार्यक्रम के विजेताओं को  बिहार सरकार ने लाखों के सीड फण्ड दिये है- आवर मिट्टी...

जिलाध्यक्ष भुल्लन वर्मा का हाल जानने केजीएमयू पहुँचे पंकज चौधरी

जिलाध्यक्ष भुल्लन वर्मा का हाल जानने केजीएमयू पहुँचे पंकज चौधरी

January 12, 2026
हज यात्रा

हज यात्रियों की सुविधाओं का जायजा लेने सऊदी अरब रवाना हुए मंत्री दानिश आजाद

January 10, 2026
रिसिया

डॉ.मिथलेश चौधरी का रिसिया ट्रांसफर

January 10, 2026
रमाशंकर राजभर

नाम “सांसद खेल प्रतियोगिता”, लेकिन सांसद को ही कर दिया गया नजरअंदाज!

January 9, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

गांधीप्रेन्योर्स 2.0” जैसे कार्यक्रम युवा उद्यमियों के लिये बेहतर प्लेटफार्म साबित होगा- नित्या पाठक 

जिलाध्यक्ष भुल्लन वर्मा का हाल जानने केजीएमयू पहुँचे पंकज चौधरी

हज यात्रियों की सुविधाओं का जायजा लेने सऊदी अरब रवाना हुए मंत्री दानिश आजाद

डॉ.मिथलेश चौधरी का रिसिया ट्रांसफर

नाम “सांसद खेल प्रतियोगिता”, लेकिन सांसद को ही कर दिया गया नजरअंदाज!

वैकेंसी आ गई, लेकिन गोंड समाज का नहीं बन रहा जाति प्रमाण पत्र

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online