• About
  • Advertise
  • Contact
Sunday, March 22, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home अन्य राज्य

और किसी की भावना आहत हो कोई बात नहीं, मनुवादियों की बिल्कुल नहीं होनी चाहिए

फुले फिल्म का विरोध क्यों?

up80.online by up80.online
April 12, 2025
in अन्य राज्य, दिल्ली, देश, बिहार, यूपी, राजनीति
0
फुले

महात्मा ज्योतिबा फुले एवं माता ज्योतिबा फुले

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

राजेश पटेल, 12 अप्रैल

महात्मा ज्योतिराव फुले और माता सावित्री बाई फुले के जीवन संघर्षों पर आधारित फिल्म फुले की रिलीज को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सेंसर बोर्ड) ने रोक दिया। मुद्दा बनाया कुछ जातिसूचक शब्दों को। कहा है कि महार, मांग, पेशवाई और मनु की व्यवस्था जैसे शब्दों को फिल्म से हटा दिया जाए। सेंसर बोर्ड ने इस शब्दों को संवेदनशील कहा है। अब इस फिल्म की रिलीज 21 अप्रैल को होनी है।

फुले
Phule movie

जिस देश में चुनाव आयोग, ईडी, सीबीआई, यहां तक कि कुछ मामलों में कोर्ट को भी प्रभाव में लेने की पुरजोर कोशिशें हो रही हों, वहां सेंसर बोर्ड का यह आदेश कत्तई चौंकाने वाला नहीं है। जहां कश्मीर फाइल्स, द केरला स्टोरी जैसी फिल्मों को पूरी की पूरा सरकार ऐलान करके देखती हो, वहां तो एकदम चौंकाने वाला नहीं है।

महात्मा फुले और माता सावित्रीबाई फुले ने उस दौर में मनुस्मृति की वर्ण व्यवस्था के खिलाफ लड़ाई लड़ी, जब दलितों को पढ़ाई करने का अधिकार नहीं था। सार्वजनिक तालाबों और कुओं से पानी लेने की मनाही थी। लड़कियों को पढ़ना मना था। ब्राह्मण आधिपत्य और दमनकारी जाति व्यवस्था की आलोचना की।

न्होंने दलितों और अन्य हाशिए पर पड़ी जातियों के अधिकारों और सम्मान की वकालत करके ब्राह्मणों के श्रेष्ठता के दावे को चुनौती दी। फुले ने तर्क दिया कि जाति व्यवस्था सामाजिक और आर्थिक असमानता को कायम रखती है और इसके उन्मूलन का आह्वान किया।

ज्योतिबा फुले ने अपने समय में प्रचलित विभिन्न प्रतिगामी सामाजिक प्रथाओं के खिलाफ सक्रिय रूप से अभियान चलाया। उन्होंने अस्पृश्यता के खिलाफ लड़ाई लड़ी, सती प्रथा (विधवाओं का बलिदान) को खत्म करने के लिए काम किया और विधवा पुनर्विवाह की वकालत की। फुले ने सभी व्यक्तियों को उनकी जाति या लिंग के बावजूद शिक्षा और रोजगार के समान अवसर प्रदान करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

पहली महिला शिक्षक सावित्री बाई फुले के ऊपर स्कूल जाते समय ब्राह्मणों द्वारा कीचड़ फेंकना, ताकि उनकी साड़ी गंदी हो जाए, इसे कौन भुला सकता है। सावित्री बाई फुले इसीलिए अतिरिक्त साड़ी लेकर स्कूल जाती थी।

जाति के नाम पर जहां अन्याय किया गया हो, वहां यदि जाति सूचक शब्दों को हटा दिया जाएगा, तो फिर फिल्म में रह ही क्या जाएगा। जो किया है उसे देखने में शर्म क्यों आ रही है? औरंगजेब की कब्र खोदने में तो बहुत मजा आ रहा है। संभल में मस्जिद खोदने में तो परमानंद है।

आश्चर्य की बात यह है कि सेंसर बोर्ड के इस निर्णय के खिलाफ ज्योतिबा फुले और माता सावित्री बाई फुले की जयंती और पुण्यतिथि के दिन उनके चित्रों पर फूल चढ़ाने वाले और अपने भाषणों की शुरुआत में इनको नमन करने वालों की ओर से खुद ही विरोध के स्वर नहीं फूटे तो अपने समर्थकों का इसके लिए आह्वान कैसे करते। एक्स (पूर्व नाम ट्विटर) पर भी कुछ नहीं लिखा।

फुले कहते थे…मंदिर का मतलब होता है मानसिक गुलामी का रास्ता…। स्कूल का मतलब होता है जीवन में प्रकाश का रास्ता…।मंदिर की जब घंटी बजती है, तब हमें संदेश देती है कि हम धर्म, अंधविश्वास, पाखंड और मूर्खता की ओर बढ़ रहे हैं…। वहीं जब स्कूल की घंटी बजती है तब ये संदेश देती है कि हम तर्कपूर्ण ज्ञान और वैज्ञानिकता की ओर बढ़ रहे हैं…। अब तय आपको करना है कि आपको कहां जाना है?

आज की सरकार स्कूलों को बंद कर रही है और मंदिर बनी रही है और बने मंदिरों की सुरक्षा कर रही है। महात्मा ज्योतिबा फुले के विचारों के बिल्कुल विपरीत। फिर सरकार को फुले पर फिल्म कैसे पचेगी? ब्राह्मणवादी विचारधारा के इन पोषकों को भांडा फूटने का डर जो सता रहा है। इसीलिए ब्राह्मण महासंघ के अध्यक्ष आनंद दवे से सेंसर बोर्ड में आपत्ति दर्ज कराई। बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी, सदस्य विद्या बालन जैसों की कहां औकात कि अपने आका की मंशा को न भांपें।

एनसीपी (शरद पवार) नेता जितेंद्र आव्हाड ने कहा, ‘इतिहास को मिटाया नहीं जा सकता, उससे केवल सीख ली जा सकती है। महात्मा ज्योतिराव फुले से जुड़ी फिल्म में जो कुछ भी दिखाया गया है, वह एक ऐतिहासिक सत्य है। सत्य को नकारा या बदला नहीं जा सकता। इस देश के समाज सुधारकों में महात्मा फुले और सावित्रीबाई फुले का नाम सबसे आगे है.. जो सच है, उसे दिखाया जाना चाहिए।’

फिल्म के निर्देशक अनंत महादेवन ने कहा कि फुले फिल्म को गहन शोध के बाद बनाया गया है, और इसकी विषयवस्तु कई पुस्तकों और ऐतिहासिक स्रोतों से ली गई है।

महात्मा फुले और माता सावित्रीबाई फुले की समतावादी विचारधारा को मानने का दावा करने वाले इस देश में करोड़ों हैं। लेकिन कुछेक की टिप्पणी ही एक्स (ट्विटर) पर है। कथित रूप से सामाजिक न्याय की विचारधारा को आगे बढ़ाने वाले राजनीतिक दलों के नेताओं की ओर से कोई भी हलचल नहीं सुनाई दी। इनमें से ज्यादातर तो संघी सरकार की पालकी ही ढोने वाले हैं, इनसे तो सेंसर बोर्ड के निर्णय के विरोध की उम्मीद बिल्कुल ही नहींं है, लेकिन जो पीडीए का नारा जोर से लगाते हैं, उनकी तरफ से भी कोई टिप्पणी कहीं नजर नहीं आई।

सबसे बड़ा डर यह है कि फिल्म निर्देशक अनंत महादेवन के समर्थन में फूले दंपत्ती को पूजने वाले लोग नहीं आए तो देश ब्राह्मणों द्वारा पूर्व में किए गए अत्याचार, अनाचार की सच्चाई से रूबरू होने से वंचित हो जाएगा। कोई समर्थन नहीं करेगा तो महादेवन के मजबूरी में महार, मांग, पेशवाई और मनु की जाति व्यवस्था जैसे शब्दों को फिल्म से हटाना पड़ेगा ही। आखिर निर्माता भी पैसा लगा है। कहारों फिर बजाना हिजड़ों की तरह ताली। हालांकि अभी क्या कम बजा रहे हो। बाबा साहेब के संविधान को मानने का दावा करने वालों क्या यह बताने का साहस है कि किसी बिल का विरोध करने पर नोटिस देना किस कानून के तहत आता है। बता सको तो माना जाए कि जिंदा हो और अपने पैरों पर खड़े हो। इन लोगों का नेतृत्व कर रहे हो, जो जिंदा हैं। वरना इतिहास में लिखा जाएगा कि सामाजिक न्याय के नाम पर 21वीं सदी में कुछ राजनीतिक दलों ने संघी विचारधारा की ही सुरक्षा की।

OBC
राजेश पटेल, पत्रकार

 

Previous Post

महात्मा ज्योतिबा फुले जी के अनमोल विचार

Next Post

दलित युवक सनी की मौत का मामला संसद में उठाएंगे धर्मेंद्र यादव

up80.online

up80.online

Related Posts

पंकज चौधरी
यूपी

मंत्री आशीष पटेल व शिवपाल सिंह यादव के पड़ोसी होंगे पंकज चौधरी

March 20, 2026
Union
यूपी

मौलिक अधिकारों से वंचित नगर विकास विभाग के कर्मचारी

March 18, 2026
यूनियन
बड़ी खबर

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

March 11, 2026
Next Post
दलित युवक सनी की मौत का मामला संसद में उठाएंगे धर्मेंद्र यादव

दलित युवक सनी की मौत का मामला संसद में उठाएंगे धर्मेंद्र यादव

train

नेपाल की सीमा पर तराई में दौड़ेगी ट्रेन, खलीलाबाद और बहराइच के बीच बिछेगी रेल लाइन

KP Maurya

गरीबों के उत्थान के लिए मोदी जी ने सम्राट अशोक के मंत्र को आगे बढ़ाया: मौर्य

Recommended

पंकज चौधरी

मंत्री आशीष पटेल व शिवपाल सिंह यादव के पड़ोसी होंगे पंकज चौधरी

1 day ago
Union

मौलिक अधिकारों से वंचित नगर विकास विभाग के कर्मचारी

3 days ago
यूनियन

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

1 week ago
वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

2 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Nitish Kumar Samajwadi Party Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

इजराइल में 6,004 यूपी के श्रमिक, परिजनों में बढ़ी चिंता

सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे यूपी

Trending

पंकज चौधरी
यूपी

मंत्री आशीष पटेल व शिवपाल सिंह यादव के पड़ोसी होंगे पंकज चौधरी

by up80.online
March 20, 2026
0

पंकज चौधरी का नया आशियाना 6-ए लाल बहादुर शास्त्री मार्ग यूपी80 न्यूज, लखनऊ उत्तर प्रदेश भाजपा के...

Union

मौलिक अधिकारों से वंचित नगर विकास विभाग के कर्मचारी

March 18, 2026
यूनियन

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

March 11, 2026
मयंक जायसवाल

पत्रकार अशोक जायसवाल के भतीजे के विवाह समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों ने दिया आशीष

March 11, 2026
UP Police

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

March 9, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

मंत्री आशीष पटेल व शिवपाल सिंह यादव के पड़ोसी होंगे पंकज चौधरी

मौलिक अधिकारों से वंचित नगर विकास विभाग के कर्मचारी

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

पत्रकार अशोक जायसवाल के भतीजे के विवाह समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों ने दिया आशीष

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

निशांत कुमार ने ली जदयू की सदस्यता, यूपी में खुशी की लहर  

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online