• About
  • Advertise
  • Contact
Wednesday, September 9, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

अरुण पटेल के हत्यारों को कब मिलेगी सजा? सरदार सेना ने दी चेतावनी

-सरदार सेना के अध्यक्ष डॉ. आरएस पटेल पहुंचे मृतक के घर

up80.online by up80.online
March 29, 2025
in यूपी, राजनीति
0
अरुण पटेल के हत्यारों को कब मिलेगी सजा? सरदार सेना ने दी चेतावनी
0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी 80 न्यूज़, कोरांव, प्रयागराज

सरदार सेना के सैनिकों ने शुक्रवार को कोरांव पहुंच कर जब दबाव बनाया तो पुलिस बैठकवा गांव निवासी अरुण पटेल हत्याकांड में सक्रिय हुई। सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.आरएस पटेल वहीं से फोन पर एसीपी को चेतावनी दी कि 24 घंटे के अंदर नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होती तो बैठकवां गांव में ही सरदार सेना की पंचायत होगी, जिसे संभाल पाना पुलिस के मुश्किल होगा। एसीपी ने आश्वस्त किया कि आरोपितों की गिरफ्तारी यथाशीघ्र होगी।

मृतक अरुण पटेल के परिजन
मृतक अरुण पटेल के परिजनों से मिले डॉ आर एस पटेल

एसीपी के आश्वासन पर डॉ. आरएस पटेल और उनके साथी लौट तो आए, लेकिन 24 घंटे बाद होने वाली सरदार पंचायत की भी तैयारी में जुट गए हैं।

बता दें कि कोरांव थाना क्षेत्र की पटेहरी ग्राम पंचायत के बैठकवा गांव निवासी अरुण कुमार पटेल (32) की हत्या बीते 23 फरवरी की रात दबंगों ने कर दी। इस मामले में एफआईआर भी नामजद हुई। पुलिस ने आरोपितों को एक-एक करके पकड़ा, लेकिन बाद में छोड़ दिया। आखिर क्यों? इस सवाल का माकूल जवाब न मिलने से मृतक के परिजन चिंतित थे। उनको परिवार के एक सदस्य की हत्या का दर्द तो साल ही रहा है, साथ में न्याय की उम्मीद भी दिन बीतने से साथ धुंधली होती जा रही है।

मृतक अरुण कुमार पटेल टेंट का व्यवसायी था। इसके पिता लालचंद पटेल की ओर से थाना में दी गई तहरीर के अनुसार अरुण कुमार पटेल 23 फरवरी 2025 से लापता था। 24 फरवरी को इसकी सूचना थाना में दी। अगले दिन 25 फरवरी को पटेहरी गांव में सरसों के खेत में अरुण का शव पाया गया। उसके शरीर पर चोट के निशान से स्पष्ट हो गया था कि मारपीट कर उसकी हत्या की गई है। मुंह में कपड़ा भी ठूंसा गया था।

एफआईआर में पटेहरी निवासी सुशील तिवारी, अर्चना तिवारी को हत्या के मामले में नामजद आरोपित बनाया गया। तीन अन्य अज्ञात के भी शामिल होने की बात कही गई।

बाद में अज्ञात लोगों के नाम के भी खुलासा हुआ तो इनके भी नाम पुलिस को सौंपे गए। इनके नाम संजय तिवारी निवासी पटेहरी, छोटेलाल तिवारी पटेहरी, संजय तिवारी दुबेपुर मिर्जापुर हैं।

पीड़ित पक्ष का कहना है कि अरुण कुमार का टेंट का पैसा सुशील तिवारी के यहां बकाया था। उसने साजिशन अपनी बेटी अर्चना से फोन करवाकर अरुण को बुलवाया। और, सभी ने मिलकर लाठी-डंडे से मारपीट कर उसकी हत्या कर दी। कोरांव थाने की पुलिस पर आरोप लगाया कि जांच में ढिलाई बरती जा रही है। आरोपितों को पकड़ने के बाद छोड़ देने से इस आरोप को और बल मिलने लगा था।

पीड़ित परिजनों ने हर उस दरवाजे पर दस्तक दी, जहां से उनको न्याय मिलने की जरा भी उम्मीद थी, लेकिन हर जगह से नाउम्मीदी ही हाथ लगी। इस घटना की जानकारी जब मीडिया के माध्यम से सरदार सेना के अध्यक्ष डॉ. आरएस पटेल को मिली तो वह बनारस से अपने साथियों समेत कोरांव थाना के बैठकवा गांव में शुक्रवार को पीड़ित परिजन से मिलने पहुंच गए। वहां पर परिजनों से बात करके घटना की सिलसिलवार जानकारी ली। इसक बाद संबंधित एसीपी से फोन पर बात की।

कहा कि 24 घंटे के अंदर यदि आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होती तो सरदार सेना भी संविधान के दायरे में रहते हुए अपनी कार्रवाई करेगी। जरूरत पड़ने पर आरोपितों को सरदार सैनिक ही पकड़कर पुलिस के सिपुर्द करेंगे। डॉ. आरएस पटेल के साथ सेना के उत्तर प्रदेश प्रभारी एडवोकेट रामलाल सिंह पटेल, मीडिया प्रभारी कृष्ण मुरारी पटेल सहित दर्जनों लोग कोरांव थाना के बैठकवा गांव पहुंचे थे।

साभार- सच्ची बातें खरी खरी

पढ़ते रहिए यूपी80 न्यूज: बलिया के नगरा में युवती की हत्या का मामला नगरा में गूंजा

पढ़ते रहिए: कैसे पहुंचे तथागत बुद्ध के अंत्येष्टि स्थल रामाभार स्तूप

Previous Post

कर्तव्य का पालन ही बनाता है देश को समृद्ध: योगी

Next Post

प्रयागराज में एयरफोर्स के अधिकारी की गोली मारकर हत्या

up80.online

up80.online

Related Posts

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh
अन्य राज्य

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला
अन्य राज्य

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
Next Post
UP politics

प्रयागराज में एयरफोर्स के अधिकारी की गोली मारकर हत्या

बच्चों ने एकांकी के माध्यम से सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव से किया सचेत

बच्चों ने एकांकी के माध्यम से सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव से किया सचेत

माटी कला बोर्ड

पॉलीथीन के विकल्प हो सकते हैं माटीकला उत्पाद-सचान

Recommended

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

1 week ago
BSP

रसड़ा से विधायक उमाशंकर सिंह को बसपा सुप्रीमो मायावती ने बनाया विधान मंडल दल का नेता

5 years ago
वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

3 years ago
अखिलेश

सपा सरकार में यादव जाति के कितने एसडीएम हुए थे भर्ती, देखें आंकड़ा

4 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

Trending

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

by up80.online
September 1, 2026
0

डिप्टी सीएम के साले ने सपा की सरकार बनवाने की घोषणा की यूपी80 न्यूज, लखनऊ चुनावी साल...

Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online