• About
  • Advertise
  • Contact
Tuesday, June 16, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

यूपी का दंगल: जहानाबाद में पार्टी की बजाय चेहरों को प्राथमिकता देती है जनता

up80.online by up80.online
February 2, 2022
in यूपी, यूपी विधानसभा चुनाव, राजनीति
0
UP assembly

उत्तर प्रदेश विधान सभा

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

फतेहपुर की सबसे खास सीट जहानाबाद में है त्रिकोणीय लड़ाई

आशुतोष मिश्रा, जहानाबाद

फतेहपुर के जहानाबाद चुनाव में लड़ाई चेहरों की होती है। जो जितना मजबूत है  उसके पक्ष में ही जीत होती चली आ रही है। जहानाबाद विधानसभा में किसी राजनीतिक दल का एक छत्र राज नहीं रहा। इस क्षेत्र की जनता कई बार प्रतिनिधित्व का चेहरा बदल चुकी है। फिर चाहे सपा के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम रहे हों या तीन बार विधायक रहे मदन गोपाल वर्मा जैसा बड़ा नाम या एक बार चुनाव जीतने के बाद अपनी छवि से प्रसिद्ध आदित्य पाण्डेय।

DG institute
Dr Dileep Gangwar Institute, Kanpur

मदन गोपाल की जगह जनता ने 2017 में अपना दल के जय कुमार सिंह जैकी पर भरोसा जताया था। दिलचस्प यह भी है कि भाजपा यहां कभी खाता नहीं खोल सकी।

वर्ष 2012 में हुए परिसीमन के बाद जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र की तस्वीर में बड़ा बदलाव आया है। शिवराजपुर, खजुहा समेत तकरीबन 30 गांव शामिल किए गए। परिसीमन के बाद विधानसभा क्षेत्र का परिदृश्य भले ही बदल गया हो, लेकिन समीकरणों में कोई बदलाव नहीं आया।

फूल मंडी
जय मां दुर्गे फूल मंडी, जौनपुर

जाति समीकरण सबसे ज्यादा हावी:

जहानाबाद की राजनीति में जातीय समीकरण महत्वपूर्ण स्थान रखता है। वर्तमान में सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के गृह विधानसभा होने के बावजूद यहां समाजवाद की जड़ें मजबूत नहीं हो पाईं। वर्ष 1985 में नरेश उत्तम लोकदल से चुनाव मैदान में थे, लेकिन कांग्रेस के प्रकाश नारायण अवस्थी के सामने टिक नहीं पाए। वर्ष 1989 में जनता दल से नरेश उत्तम विधानसभा पहुंचे और प्रदेश मंत्रिमंडल में शामिल हुए। इसके बाद 1991, 1993 व 1996 के चुनाव में हारते गए। 2017 में अपना दल ने जयकुमार जैकी को प्रत्याशी बनाया तो सपा से खड़े मदन गोपाल को हार का सामना करना पड़ा। गठबंधन से मिली जीत के बाद भाजपा आगे की उम्मीदें संजोए बैठी हुई है।

काला गेंहू
पौष्टिकता से भरपूर काला गेंहू

यहां के अब तक के विजेता:

वर्ष – विधायक – दल

1962 – रामकिशोर- निर्दलीय

1967 – प्रेमदत्त तिवारी – कांग्रेस

1969 – उदित नारायण – बीकेडी

1974 – प्रेमदत्त तिवारी – कांग्रेस

1977 – कासिम हसन – जनता पार्टी

1980 – जगदीश नारायण – कांग्रेस

1985 – प्रकाश नारायण – कांग्रेस

1989 – नरेश उत्तम – जनता दल

1991 – छत्रपाल वर्मा – जनता दल

1993 – मदन गोपाल वर्मा – जनता दल

1996 – कासिम हसन – बसपा

2002 – मदन गोपाल वर्मा – सपा

2007 – आदित्य पांडेय – बसपा

2012 – मदन गोपाल वर्मा – सपा

2017 – जयकुमार जैकी – अपना दल

जहानाबाद
पत्रकार आशुतोष मिश्रा
Previous Post

सपा ने 12 उम्मीदवारों की सूची जारी की, दस्यु सरगना ददुआ के बेटे वीर सिंह पटेल मानिकपुर से लड़ेंगे चुनाव

Next Post

यूपी का दंगल: पहले चरण में 623 में से 156 उम्मीदवार दागदार, सर्वाधिक भाजपा के प्रत्याशियों पर दर्ज हैं मामले

up80.online

up80.online

Related Posts

Election
बड़ी खबर

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

June 14, 2026
उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल
अन्य राज्य

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

June 12, 2026
Indian Train
यूपी

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

June 6, 2026
Next Post
UP assembly

यूपी का दंगल: पहले चरण में 623 में से 156 उम्मीदवार दागदार, सर्वाधिक भाजपा के प्रत्याशियों पर दर्ज हैं मामले

ददुआ

ददुआ के पुत्र वीर सिंह पटेल ने मानिकपुर से चुनाव लड़ने से मना किया

CM Yogi

सीएम योगी की आय में 59 लाख एवं केशव प्रसाद मौर्य व उनकी पत्नी की आय में 41 लाख रुपए की वृद्धि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

3 days ago
Patel

सरदार पटेल के नाम पर हो किसान पथ का नामकरण

5 months ago
Election

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

2 days ago
uppsc topper Anju Katiyar

अंजू कटियार के बारे में ये भी जानिए, फिर फैसला कीजिए,,

7 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

Trending

Election
बड़ी खबर

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

by up80.online
June 14, 2026
0

जनगणना के दूसरे चरण से पहले चुनाव संपन्न कराने की तैयारी बलिराम सिंह, लखनऊ उत्तर प्रदेश में...

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

June 12, 2026
भानू प्रताप सिंह

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

June 8, 2026
Indian Train

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

June 6, 2026
बलिया रेलवे स्टेशन

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

June 5, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online