• About
  • Advertise
  • Contact
Wednesday, September 16, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home अन्य राज्य

जेल में बंद पतियों की राजनीतिक विरासत बचाने चुनाव में उतरीं पत्नियां

up80.online by up80.online
February 4, 2022
in अन्य राज्य
0
यूपी

यूपी विधानसभा चुनाव

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

गोसाईंगंज, प्रयागराज, अमेठी, अलीगढ़ में पत्नियां मांग रही हैं वोट

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कई महिला प्रत्याशी भी चुनाव लड़ रही हैं। इनमें से कई महिला प्रत्याशी ऐसी हैं, जो जेल में बंद अपने पति की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए पूरी मेहनत कर रही हैं। इन महिलाओं में आरती तिवारी, शाइस्ता परवीन, महाराजी प्रजापति जैसी महिलाएं शामिल हैं।

आरती तिवारी:

खब्बू तिवारी
पूर्व विधायक खब्बू तिवारी की पत्नी आरती तिवारी

भाजपा प्रत्याशी आरती तिवारी अयोध्या की गोसाईंगंज सीट से चुनाव लड़ रही हैं। इनके पति इंद्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू तिवारी गोसाईंगंज से विधायक थे। कुछ महीने पहले फर्जी मार्कशीट में मामले में जेल में हैं। सजा होने के बाद इनकी विधानसभा की सदस्यता रद्द हो गई। इनकी शादी 2017 में हुई। फिलहाल यहां से भाजपा ने उनकी पत्नी आरती तिवारी को उम्मीदवार घोषित किया है।

डीजी इंस्टीट्यूट
Dr. Dileep Gangwar Institue

शाइस्ता परवीन:

बाहुबली अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन प्रयागराज पश्चिम सीट से आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी की उम्मीदवार हैं। इनके पति अतीक अहमद प्रयागराज पश्चिम से पांच बार विधायक रह चुके हैं। फिलहाल अतीक अहमद अहमदाबाद स्थित साबरमती जेल में बंद हैं और उनकी राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए उनकी पत्नी शाइस्ता परवीन चुनाव लड़ रही हैं।

फूल मंडी
जय मां दुर्गे फूल मंडी, जौनपुर

महाराजी प्रजापति:

अखिलेश यादव की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे गायत्री प्रजापति की पत्नी महाराजी प्रजापति समाजवादी पार्टी के टिकट पर अमेठी से चुनाव लड़ रही हैं। समाजवादी पार्टी के शासनकाल में भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के मंत्री के तौर पर गायत्री प्रजापति का काफी दबदबा था। दुष्कर्म के मामले में गायत्री जेल में हैं। फिलहाल उनकी पत्नी महाराजी प्रजापति अपने पति की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं।

मुक्ता राजा:

अलीगढ़ शहर सीट से भाजपा के सीटिंग विधायक संजीव राजा की पत्नी मुक्ता राजा को पार्टी ने इस बार उम्मीदवार बनाया है।  पुलिसकर्मियों से मारपीट मामले में संजीव के खिलाफ मामला दर्ज है। इस मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है। ऐसी स्थिति में मुक्ता राजा अपने पति की राजनीतिक विरासत को सहेजने की कोशिश में लगी हैं।

भाई के लिए संघर्ष कर रही है बहन:

Kairana
इकरा हसन, विधायक नाहिद हसन की बहन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सबसे हाईप्रोफाइल सीट में शामिल कैराना से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार नाहिद हसन चुनाव लड़ रहे हैं। गैंगस्टर एक्ट के तहत नाहिद जेल में हैं। हालांकि उनका पर्चा वैध पाया गया है। उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए उनकी बहन इकरा हसन काफी मेहनत कर रही हैं।

पढ़ते रहिए www.up80.online फर्जी मार्कशीट मामले में भाजपा विधायक खब्बू तिवारी की सदस्यता रद्द

Previous Post

सीएम योगी की आय में 59 लाख एवं केशव प्रसाद मौर्य व उनकी पत्नी की आय में 41 लाख रुपए की वृद्धि

Next Post

बसपा ने 54 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, सीएम योगी के खिलाफ मुस्लिम उम्मीदवार

up80.online

up80.online

Related Posts

Uttar Pradesh
अन्य राज्य

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला
अन्य राज्य

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
वीपी सिंह को क्यों याद करे?
अन्य राज्य

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

June 25, 2026
Next Post
BSP

बसपा ने 54 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, सीएम योगी के खिलाफ मुस्लिम उम्मीदवार

prayagraj

सोरांव से फिर ताल ठोकेंगे अपना दल एस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.जमुना प्रसाद सरोज

बेल्थरा रोड

पाला बदलकर 10 साल बाद फिर आमने-सामने छट्‌ठू राम व इं.प्रवीण प्रकाश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

3 years ago
दहेज रहित

दहेज रहित व अंतर्जातीय विवाह करके नायब तहसीलदार डॉ.भागीरथी सिंह ने समाज को दिया सकारात्मक संदेश

3 years ago
3d Laparoscopic surgery

रामरती अस्पताल में शुरू हुई 3 डी लैप्रोस्कोपिक सर्जरी

6 years ago
VP Singh

भूदान यज्ञ में जननायक वीपी सिंह ने अपनी 30 हजार बीघा जमीन दान कर दी थी

6 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

Trending

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

by up80.online
September 1, 2026
0

डिप्टी सीएम के साले ने सपा की सरकार बनवाने की घोषणा की यूपी80 न्यूज, लखनऊ चुनावी साल...

Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online