• About
  • Advertise
  • Contact
Tuesday, June 16, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

यूपी का दंगल: कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी, कई आंदोलनकारियों को दिया गया टिकट

up80.online by up80.online
January 13, 2022
in यूपी, राजनीति
0
यूपी कांग्रेस

कांग्रेस का चुनाव चिन्ह्

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

40 फीसदी महिलाओं, 33 दलित, 23 ओबीसी, 18 ब्राह्मण, 20 मुस्लिम चेहरों को भी दिया गया टिकट

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने गुरुवार को 125 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। पहली सूची में 40 फीसदी टिकट महिलाओं को दिया गया है। लिस्ट में उन्नाव कांड की रेप पीड़िता की मां आशा सिंह, नोएडा के किसान नेता मनोज चौधरी, सोनभद्र के उम्भा नरसंहार के दौरान आदिवासियों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाले रामराज गोंड, लखीमपुर खीरी में पंचायत चुनाव के दौरान साड़ी कांड की पीड़िता रितू सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, विधान मंडल दल की नेता अराधना मिश्रा ‘मोना’, अजय राय, विधानमंडल दल के पूर्व नेता प्रदीप माथुर, राष्ट्रीय निषाद संघ के राष्ट्रीय सचिव चौ.लौटन राम निषाद का नाम शामिल है।

Congress
रितु सिंह कांग्रेस में शामिल

कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी का कहना है कि हमारी नेता प्रियंका गांधी ने जो प्रतिज्ञा ली थी कि हम 40 फीसदी राजनीतिक हिस्सेदारी महिलाओं को देंगे, उसी के तहत 125 सीटों में से 50 टिकट नारी शक्ति को दिए गए हैं। इनमें से 88 प्रत्याशियों को पहली बार टिकट मिला है।

S Arch
S Arch

पहली सूची के प्रमुख चेहरे:

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को तमकुही राज, नेता विधानमंडल दल आराधना मिश्रा ‘मोना’ को रामपुर खास से, रामपुर स्वार सीट से नवाब खानदान के हैदर अली खान को, अभिनेत्री अर्चना गौतम को मेरठ के हस्तिनापुर सुरक्षित से, कांग्रेस से दो बार सांसद रहे सुरेंद्र गोयल के बेटे सुशांत गोयल को गाजियाबाद, पंखुड़ी पाठक को नोयडा से, किसान नेता मनोज चौधरी को जेवर से टिकट दिया गया है।

Coaching
Pandey Classes, Prayagraj

इसी तरह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदीप माथुर को मथुरा से प्रत्याशी घोषित किया है, जो सातवीं बार चुनाव लड़ेंगें, उन्होंने यहां 6 चुनाव लड़े जिसमें 4 बार जीते और 2 हार चुके हैं।

इन चेहरों पर भी रहेगी नजर:

आशाकर्मी पूनम पांडे, जिनका आंदोलन में हाथ तोड़ दिया गया था शाहजहांपुर से लड़ रही हैं, रितु सिंह को मोहम्मदी खीरी से प्रत्याशी बनाया है जिनकी पंचायत चुनाव में साड़ी खींची गई थी, उन्नाव रेप पीड़िता की मां आशा सिंह को पहली बार लड़ाया जा रहा है, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ममता चौधरी को मोहनलालगंज से पहली बार लड़ाया जा रहा है। ये पांच बार पार्षद रही हैं।

Black wheat
औषधी गुणों से भरपूर काला गेंहू के बीज के लिए करें संपर्क

पूर्वांचल महिला कांग्रेस अध्यक्ष सहला अहरारी को रामपुर कारखाना से राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह चौथी बार देवरिया के रुद्रपुर से प्रत्याशी घोषित किया है।

उम्भा में 11 आदिवासियों के नरसंहार के समय लड़ाई लड़ने वाले रामराज गौंड को ओबरा के कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाकर एक संदेश दिया है।

लाट घाट
शिवम साड़ी इम्पोरियम, लाट घाट

जातिवार आंकड़ा:

दलित – 33

ब्राह्मण – 18

ओबीसी – 23

मुस्लिम – 20

सिख – 3

ठाकुर – 14

वैश्य – 10

रूद्रपुर
देवरिया के रूद्रपुर स्थित जेएन अकादमी

कांग्रेस के कुछ खास उम्मीदवार:

दादरी से पंखुड़ी पाठक

मथुरा  से प्रदीप माथुर

उन्नाव से आशा सिंह

बख्शी का तालाब  से ललन सिंह

लखनऊ मध्य से सद्फ जफ़र

फरू्रखाबाद से लुईस खुर्शीद

रामपुर खास से अराधना मिश्रा मोना

प्रतापगढ़ से नीरज त्रिपाठी

प्रयागराज दक्षिण अल्पना निषाद

जैदपुर से तनुज पूनिया (पूर्व सांसद पीएल पूनिया के पुत्र)

दरियाबाद से चित्रा वर्मा (कद्दावर समाजवादी नेता रहे बेनी प्रसाद वर्मा की बहू)

रूधौली से बसंत चौधरी

फरेंदा से वीरेंद्र चौधरी

तमकुहीराज से अजय कुमार लल्लू

रूद्रपुर से अखिलेश प्रताप सिंह

सगड़ी राणा खातून

मधुबन से अमरेश चंद्र पांडेय

गाजीपुर से लौटन राम निषाद

पिंडरा से अजय राय

रोहनिया से रामेश्वर पटेल

छानबे से भगवती प्रसाद चौधरी

Previous Post

स्वामी प्रसाद मौर्य, दारा सिंह चौहान के बाद पिछड़ा वर्ग के नेता आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी ने योगी सरकार से दिया इस्तीफा

Next Post

सपा गठबंधन की पहली लिस्ट जारी, रालोद के 19 व सपा के 10 उम्मीदवारों की घोषणा

up80.online

up80.online

Related Posts

Election
बड़ी खबर

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

June 14, 2026
उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल
अन्य राज्य

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

June 12, 2026
Indian Train
यूपी

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

June 6, 2026
Next Post
सपा-रालोद

सपा गठबंधन की पहली लिस्ट जारी, रालोद के 19 व सपा के 10 उम्मीदवारों की घोषणा

सपा

कांग्रेस प्रत्याशी आशा सिंह के खिलाफ प्रत्याशी नहीं उतारेगी सपा

Kamal Khan

पत्रकार कमाल खान को समर्पित की गई वाराणसी की गंगा आरती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

4 days ago
Patel

सरदार पटेल के नाम पर हो किसान पथ का नामकरण

5 months ago
Election

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

2 days ago
uppsc topper Anju Katiyar

अंजू कटियार के बारे में ये भी जानिए, फिर फैसला कीजिए,,

7 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

Trending

Election
बड़ी खबर

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

by up80.online
June 14, 2026
0

जनगणना के दूसरे चरण से पहले चुनाव संपन्न कराने की तैयारी बलिराम सिंह, लखनऊ उत्तर प्रदेश में...

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

June 12, 2026
भानू प्रताप सिंह

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

June 8, 2026
Indian Train

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

June 6, 2026
बलिया रेलवे स्टेशन

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

June 5, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online