• About
  • Advertise
  • Contact
Wednesday, September 16, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home दिल्ली

बिरसा मुंडा की जयंती पर घोषणा: मिर्जापुर-सोनभद्र की सीमा पर बनेगा जनजातीय संग्रहालय

up80.online by up80.online
November 15, 2021
in दिल्ली, देश, बड़ी खबर, यूपी
0
tribal

मिर्जापुर-सोनभद्र की सीमा पर बनेगा जनजातीय संग्रहालय

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

जनजातियों से भावनात्मक रूप से जुड़े आम आदमी: अनुप्रिया पटेल

आदिवासी समाज के विकास से ही रामराज्य की स्थापना होगी: रमापति शास्त्री, समाज कल्याण मंत्री

लखनऊ, 15 नवंबर

आजादी के अमृत महोत्सव की श्रंखला में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर राष्ट्रनायक, स्वाधीनता संग्राम सेनानी एवं क्रांतिदूत भगवान बिरसा मुंडा Birsa Munda की 146 वी जयंती पर भागीदारी भवन लखनऊ में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुये केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि भारत का आम नागरिक जनजातीय समुदाय से भावनात्मक रूप से जुड़े, ऐसा भाव हर हृदय में उत्पन्न होना चाहिये। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री जी की उस सोच और भाव को प्रणाम करती हूं जिसमें उन्होंने जंगलों में रहने वाली जनजातीय समुदाय के आजादी पाने के लिये अंग्रेजों के साथ किये गये संघर्ष को 15 नवम्बर अर्थात भगवान बिरसा मुंडा के जन्म दिवस को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाने का फैसला कर एक नयी पहचान दी है।

Birsa Munda
लखनऊ में मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की जयंती

श्रीमती पटेल ने कहा कि इस दिवस के माध्यम से जनजातीय समुदाय को उनकी खोई हुई पहचान मिलेगी, जिसके वो लंबे समय से हकदार थे। हमारे जनजातीय समुदाय ने जिस प्रकार भारत की जमीन ,जंगल, सांस्कृति विरासत की रक्षा के लिये अपने प्राणों की आहूति दी है, उसके बारे में आने वाली पीढी को अवश्य जानना चाहिये।

Sonbhadra
एडवोकेट अभिषेक कुमार चौबे, राष्ट्रीय अध्यक्ष, विधि मंच, अपना दल एस

केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल Anupriya Patel ने कहा कि उतर प्रदेश के मिर्जापुर और सोनभद्र जिले में जहां पर बड़ी सख्या में कोल, चेरो, गोंड, पनिका, खरवार आदि जनजातीय समुदाय के लोग निवास करते हैं, वहां जनजातीय संग्रहालय के निर्माण की जो घोषणा सरकार ने की है उसके लिये धन्यवाद। उन्होंने कहा कि जनजातीय वनवासियों के कल्याण के लिये शिक्षा ,स्वास्थ्य, आवास जैसी तमाम विषयों को ध्यान में रखकर भारत सरकार और उतर प्रदेश की सरकार तमाम योजनाओं का संचालन कर रही है।

Black wheat
औषधी गुणों से भरपूर काला गेंहू के बीज के लिए करें संपर्क

आदिवासी समाज के विकास से ही रामराज्य की स्थापना होगी: रमापति शास्त्री

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री Ramapati Shastri ने मिर्जापुर-सोनभद्र की सीमा पर जनजातीय संग्रहालय एवं आदिवासी छात्रों के लिए छात्रावास के निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़ा व्यक्ति के विकास से ही सही मायने में रामराज्य की स्थापना होगी।

बिरसा मुंडा ने राजनैतिक व समाजिक लड़ाई लड़ी: लालजी निर्मल

इस मौके पर उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति-जनजाति वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष लालजी निर्मल Lalji Nirmal ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा को जो सम्मान मिलना चाहिए था, वो सम्मान इतिहासकारों ने नहीं दिया। भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों के खिलाफ राजनैतिक लड़ाई लड़ने के साथ-साथ सामाजिक लड़ाई भी लड़ी। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार जनजातीय समाज के योद्धाओं, स्वतंत्रता सेनानियों के गौरवशाली इतिहास को हम सबके सामने लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने पहल की है।

tribal
जनजातीय शोध एवं विकास संस्थान के अध्यक्ष डॉ.बनवारी लाल गोंड सम्मानित

1857 से पहले भारत की आजादी के लिए लाखों आदिवासी शहीद हुए:

जनजातीय शोध एवं विकास संस्थान के अध्यक्ष डॉ.बनवारी लाल गोंड ने कहा,

“देश की आजादी के लिए आदिवासी समाज 1857 के पहले से अंग्रेजों से संघर्ष करता रहा है जो आगे चलकर स्वाधीनता संग्राम का बीज बना। इस अवधि में लाखों आदिवासियों ने अपने प्राणों की आहुति और बलिदान से भूमि को सिंचित किया है। आधुनिक समय में आदिवासी संस्कृति सभ्यता बचाने से ही भारत की धरोहर बचेगी।”

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग के अध्यक्ष डॉ.रामबाबू हरित , समाज कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव रविंद्र नायक सहित कई अधिकारी एवं सामाजिक लोग उपस्थित थें।

पढ़ते रहिए www.up80.online अखिल भारतीय न्यायिक सेवा के गठन से ओबीसी, एससी-एसटी का बढ़ेगा प्रतिनिधित्व

Previous Post

बसपा सुप्रीमो मायावती की मां का निधन,  प्रियंका गांधी ने घर पहुंच कर दी श्रद्धांजलि

Next Post

अखिल भारतीय किसान सेना सहित तीन दलों का सपा में विलय हुआ

up80.online

up80.online

Related Posts

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh
अन्य राज्य

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला
अन्य राज्य

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
Next Post
Akhilesh Yadav

अखिल भारतीय किसान सेना सहित तीन दलों का सपा में विलय हुआ

Ballia

एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू सहित सपा-बसपा के 10 एमएलसी भाजपा में शामिल होंगे

पटेल जयंती

पटेल जयंती समारोह में 100 गणमान्य लोगों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

3 years ago
दहेज रहित

दहेज रहित व अंतर्जातीय विवाह करके नायब तहसीलदार डॉ.भागीरथी सिंह ने समाज को दिया सकारात्मक संदेश

3 years ago
3d Laparoscopic surgery

रामरती अस्पताल में शुरू हुई 3 डी लैप्रोस्कोपिक सर्जरी

6 years ago
VP Singh

भूदान यज्ञ में जननायक वीपी सिंह ने अपनी 30 हजार बीघा जमीन दान कर दी थी

6 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

Trending

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

by up80.online
September 1, 2026
0

डिप्टी सीएम के साले ने सपा की सरकार बनवाने की घोषणा की यूपी80 न्यूज, लखनऊ चुनावी साल...

Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online