• About
  • Advertise
  • Contact
Sunday, November 1, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home देश

बिहार में एक साल में मात्र 53 पैसे बढ़ा धान का समर्थन मूल्य

up80.online by up80.online
December 12, 2020
in देश, बड़ी खबर, बिहार, राजनीति
0
Bihar

बिहार में मात्र 53 पैसे बढ़ा धान का समर्थन मूल्य

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

गेंहू की बुआई शुरू, आधी से ज्यादा फसल की बिक्री कर चुके हैं किसान

यूपी80 न्यूज, पटना

उत्तर भारत में धान की कटाई के बाद अधिकांश खेतों में गेंहू की बुआई शुरू हो चुकी है। गेंहू की बुआई व खाद व अन्य जरूरी सामानों के लिए अधिकांश किसान अपनी फसल की बिक्री भी कर चुके हैं। और अब जाकर बिहार की नीतीश सरकार ने वर्ष 2020-21 के लिए धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किया है। मजे की बात यह है कि पिछले साल की अपेक्षा धान के समर्थन मूल्य में मात्र 53 पैसे की वृद्धि की गई है।

नीतीश सरकार ने वर्ष 2020-21 के लिए ए ग्रेड के धान का एमएसपी 18.88 रुपए प्रति किलोग्राम जारी किया है। जबकि पिछले साल 2019-20 में ए ग्रेड धान का समर्थन मूल्य 18.35 रुपए प्रति किलोग्राम था। वर्ष 2018-19 में धान का समर्थन मूल्य 17.70 रुपए था। अर्थात पिछले साल धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 65 पैसे प्रति किलोग्राम वृद्धि की गई थी, लेकिन इस बार इसमें 12 पैसे की गिरावट करते हुए मात्र 53 पैसे प्रति किलोग्राम वृद्धि की गई है। साधारण धान का समर्थन मूल्य 1868 प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। राज्य सरकार ने इस बार 45 लाख टन धान खरीद का लक्ष्य रखा है। लेकिन धान का समर्थन मूल्य काफी देर से घोषित करने की वजह से अधिकांश किसान अपनी उपज औने-पौने दाम में निजी व्यापारियों को बेच चुके हैं। अन्य राज्यों में एमएसपी की घोषणा सितंबर-अक्टूबर में ही हो चुकी है।

धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य:

2018-19- 17.50 रुपए प्रति kg

2019-20-18.15 रुपए प्रति kg

ए ग्रेड धान :

2018-19- 17.70 रुपए प्रति kg

2019-20- 18.35 रुपए प्रति kg

2020-21 – 18.88 रुपए प्रति kg

इस बार केवल 53 पैसे की वृद्धि, 12 पैसे की कटौती की गई, जबकि हर साल वेतन तक में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी होती है

पढ़ते रहिए www.up80.online बिहार में सिंचाई के लिए किसानों को अब नहीं मिलेगा डीजल अनुदान

बिहार में पैक्स की स्थापना:

बता दें कि बिहार में 2005 में सत्ता में आने पर सीएम नीतीश कुमार ने एपीएमसी एक्ट को खत्म कर दिया। अर्थात मंडी सिस्टम समाप्त कर दिया गया और इसकी जगह पर सीएम नीतीश कुमार ने धान और गेंहू की सरकारी खरीद के लिए पैक्स (प्राइमरी एग्रीकल्चर क्रेडिट सोसायटी) की स्थापना की। पूरे बिहार में 8500 पैक्स हैं। पैक्स के जरिए किसानों को तीन दिन के अंदर फसल की कीमत का भुगतान करने का प्रावधान है, लेकिन अक्सर किसानों को भुगतान में देरी होती है। जिसकी वजह से किसान अपनी उपज को निजी कारोबारियों को बेच देते हैं।

हर पंचायत में पैक्स की व्यवस्था:

बिहार में हर पंचायत में पैक्स की व्यवस्था है, जिसका एक प्रमुख चुना जाता है। इसके सदस्य हर गांव में होते हैं। उसे गांव के किसानों से धान खरीदकर एफसीआई तक पहुंचाना होता है। लेकिन किसानों की जागरूकता के अभाव में ये सदस्य मनमानी करते हैं। यहां पर अक्सर भ्रष्टाचार और फर्जी किसानों की शिकायतें आती हैं।

अनियमितता वाले पैक्स के खिलाफ जांच शुरू:

जिन पैक्स के खिलाफ अनियमितता की शिकायत हुई हैं। वहां जांच शुरू हो गई है। दोषियों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है। वहां पर फिर से चुनाव कराया गया है। इस बार बिहार में रैयत किसानों से धान खरीद की क्षमता 200 क्विंटल से बढ़ाकर 250 क्विंटल कर दिया गया है। इसी तरह गैर रैयत से धान की खरीद की क्षमता 75 क्विंटल से बढ़ाकर 100 क्विंटल कर दिया गया है।

साभार: www.darbhangatimes.com

Previous Post

प्रशांत किशोर बनाएंगे नई पार्टी, पंचायत चुनाव में करेंगे जोर-आजमाइश

Next Post

किसान आंदोलन को कमजोर करने की साजिश, एआईकेएससीसी ने की निंदा

up80.online

up80.online

Related Posts

ओबीसी महासभा
अन्य राज्य

ओबीसी महासभा ने पूछा- OBC की गिनती भी नहीं, तो OBC का वोट क्यों?

October 28, 2026
संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े
बड़ी खबर

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

September 19, 2026
ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Next Post
farmers

किसान आंदोलन को कमजोर करने की साजिश, एआईकेएससीसी ने की निंदा

Farmers

कड़ाके की ठंड में धरना दे रहे किसानों को देख भावुक हुए धर्मेंद्र

farmers

अनुप्रिया पटेल ने कहा-वार्ता से ही किसानों की समस्या दूर होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

ओबीसी महासभा

ओबीसी महासभा ने पूछा- OBC की गिनती भी नहीं, तो OBC का वोट क्यों?

3 days ago
दीपशिखा सिंह

मऊ जनपद की बेटी दीपशिखा सिंह बनीं बिल्थरारोड की एसडीएम

4 years ago
Sardar Patel National Integration Award

सरदार पटेल ने क्यों कहा था, “किसान को सिर ऊंचा करके चलने वाला बना दूं। इतना करके मरूंगा तो जीवन सफल समझूंगा।” ?

7 years ago
Hemant Patel

हेमंत पटेल हत्याकांड: पिता को न्याय का इंतजार और नेताओं में श्रेय लेने की होड़ लगी

2 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

Trending

ओबीसी महासभा
अन्य राज्य

ओबीसी महासभा ने पूछा- OBC की गिनती भी नहीं, तो OBC का वोट क्यों?

by up80.online
October 28, 2026
0

अशासकीय विद्यालयों में आरक्षण की अनदेखी पर ओबीसी महासभा ने उठाए सवाल यूपी80 न्यूज, लखनऊ ओबीसी महासभा...

BJP

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

October 1, 2026
संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

September 19, 2026
ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

ओबीसी महासभा ने पूछा- OBC की गिनती भी नहीं, तो OBC का वोट क्यों?

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online