• About
  • Advertise
  • Contact
Monday, April 27, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी अखिलेश यादव

सपा और रालोद में हुआ सीट बंटवारा, इन सीटों पर लड़ेगी जयंत चौधरी की पार्टी

पश्चिम की इस सीट से चुनाव लड़ेंगे चंदशेखर आज़ाद

up80.online by up80.online
January 20, 2024
in अखिलेश यादव, दिल्ली, देश, बड़ी खबर, यूपी, राजनीति, सपा
0
सपा और रालोद में हुआ सीट बंटवारा, इन सीटों पर लड़ेगी जयंत चौधरी की पार्टी
0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ
इंडिया गठबंधन में शामिल कांग्रेस के साथ सपा की तीन बैठकों के बाद भी सीटें फाइनल नहीं हो सकी, लेकिन रालोद के साथ सीटों का बंटवारा हो गया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव Akhilesh yadav और रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी Jayant chaudhary के बीच आज बैठक के बाद सीटों के बंटवारे पर मुहर लग गई।
रालोद ने पिछली बार तीन सीटों पर चुनाव लड़ा था। इस बार सपा ने बड़ा दिल दिखाते हुए रालोद को सात सीटें दी हैं। सपा यूपी में 80 में 65 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। अपनी 65 में ही वह रालोद को सीटें दे रही है।
इन सीटों पर लड़ेगी रालोद:
सीटों के नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन बताया जा रहा है कि रालोद को बागपत, मथुरा, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, अमरोहा और कैराना लोकसभा सीटें दी गई हैं। नगीना की सीट आजाद पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद को देने पर पहले ही सहमति बन गई है। अगले ही हफ्ते पीएम मोदी पश्चिमी यूपी के बुलंदशहर से भाजपा के चुनाव अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं। भाजपा को पिछले चुनाव में इस इलाके में बड़ी चोट लगी थी। भाजपा 14 में सात सीटें हार गई थी। मोदी की रैली को इस इलाके में राममंदिर के मुद्दे को भुनाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। इससे ठीक पहले दोनों दलों के बीच सीटों पर समझौते को बड़ा कदम माना जा रहा है।
पिछले लोकसभा चुनाव में सपा ने बसपा के साथ गठबंधन किया था। सपा ने रालोद को तीन सीटें दी थीं। पिछले विधानसभा चुनाव में रालोद को 14 सीटें दी गई थीं। कांग्रेस से बंटवारे से पहले ही रालोद को सीटें देना सपा की दबाव की राजनीति माना जा सकता है। सपा लोकसभा चुनाव को लेकर बहुत गंभीर है। वह जल्द सीटों का बंटवारा चाहती है।

 

Previous Post

प्रदेश के प्रत्येक जिला मुख्यालय पर बने किसान भवन: राजकुमार चाहर

Next Post

बलिया व सोनभद्र सहित 15 जिलों के बीएसए से डीजी नाराज, दी चेतावनी

up80.online

up80.online

Related Posts

खुशबू
यूपी

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

April 27, 2026
IAS
यूपी

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

April 21, 2026
सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन
बड़ी खबर

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

April 17, 2026
Next Post
UP politics

बलिया व सोनभद्र सहित 15 जिलों के बीएसए से डीजी नाराज, दी चेतावनी

कैफियत एक्सप्रेस को बलिया से चलाने की मांग, व्यापारियों ने सांसद को सौंपा ज्ञापन

कैफियत एक्सप्रेस को बलिया से चलाने की मांग, व्यापारियों ने सांसद को सौंपा ज्ञापन

Ram

अयोध्या सील, बिना पास एंट्री नहीं

Recommended

IAS

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

6 days ago
मुंबई

शूद्रों के उत्थान के प्रति मेरा दृढ़ संकल्प ही मुझे जीवित रखे हुए है: बाबा साहब

6 years ago
Anupriya Patel with Rajesh Patel in flood-affected areas

अनुप्रिया पटेल ने नाव से बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा किया

7 years ago
पटेल

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

2 weeks ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

Trending

खुशबू
यूपी

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

by up80.online
April 27, 2026
0

यूपी80 न्यूज, प्रयागराज जनपद की उतरांव पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपित मां -बेटे को गिरफ्तार कर...

IAS

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

April 21, 2026
सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

April 17, 2026
पटेल

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

April 14, 2026
“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

April 12, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

सुरेश पटेल के परिजनों को न्याय के लिए संघर्ष करेगी कुर्मी महासभा

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online