• About
  • Advertise
  • Contact
Monday, May 18, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

मीरजापुर के सत्येंद्र पटेल बने जदयू के प्रदेश संयोजक

निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अनूप पटेल को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया जाएगा: ललन सिंह

up80.online by up80.online
March 14, 2023
in यूपी, राजनीति
0
जदयू

सत्येंद्र पटेल बने जदयू के प्रदेश संयोजक

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार Nitish Kumar की पार्टी जदयू JDU ने उत्तर प्रदेश Uttar Pradesh में सक्रियता बढ़ा दी है। प्रदेश संगठन को चुस्त करने के लिए खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह Lalan Singh सक्रिय हो गए हैं। ललन सिंह ने लखनऊ दौरा के दौरान मीरजापुर निवासी सत्येंद्र पटेल Satyendra Patel को उत्तर प्रदेश जदयू का नया संयोजक नियुक्त किया है। सत्येंद्र पटेल फिलहाल वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। इस दौरान ललन सिंह ने घोषणा की कि अनूप सिंह पटेल को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया जाएगा।

निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने अपने विदाई भाषण में सभी प्रदेश पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपील की है कि जिस प्रकार विगत कई वर्षों से उनको सहयोग प्रदान कर रहे हैं, उसी प्रकार सत्येंद्र जी को अपना सहयोग व समर्थन देते रहे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने सत्येंद्र पटेल को बधाई देते हुए कहा कि अपने कुशल नेतृत्व क्षमता से जल्द ही पूर्व निर्धारित 5 लाख सदस्यों का लक्ष्य प्राप्त कर लेंगे।

उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं ग्रामीण विकास मंत्री बिहार सरकार श्रवण कुमार ने सत्येंद्र पटेल को बधाई देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में आगामी चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए मजबूत संगठन की आवश्यकता है और संगठन बनाने में सत्येंद्र पटेल की हर संभव सहायता की जाएगी।

सम्मेलन में बिहार विधान परिषद के सदस्य डॉ.अफाक अहमद खान एवं रविंद्र प्रसाद सिंह भी उपस्थित थे।

बैठक में उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष चंदेश्वर सिंह, महासचिव संगठन भैया हरिशंकर पटेल, महासचिव शैलेंद्र वर्मा, अवधेश सिंह, आवलेश सिंह, प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर केके त्रिपाठी, सुभाष पाठक, कुंवर अजय सिंह प्रदेश, कार्यालय प्रभारी ओ पी वर्मा, डॉ जितेंद्र सिंह, प्रदेश सचिव विशाल श्रीवास्तव, रमेश मिश्रा समेत कई जिले जिलों से आए हुए जिलाध्यक्ष गण एवं आम कार्यकर्ता गण के साथ-साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आर पी चौधरी समेत सभी ने नवनियुक्त संयोजक सत्येंद्र पटेल को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

सफल
सफल डायगनोस्टिक सेंटर, लखनऊ
सिल्वर बेल्स स्कूल
सिल्वर बेल्स स्कूल, चकिया, चंदौली
Previous Post

आलू का समर्थन मूल्य 650 रुपए, किसानों के जख्मों पर नमक के छिड़काव जैसा: रालोद

Next Post

रसोई गैस व बिजली दरों में वृद्धि के खिलाफ सीपीआई (एम) का प्रदर्शन

up80.online

up80.online

Related Posts

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया
यूपी

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

May 15, 2026
योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने
यूपी

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

May 10, 2026
बीजेपी
अखिलेश यादव

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

May 5, 2026
Next Post
सीपीआई एम

रसोई गैस व बिजली दरों में वृद्धि के खिलाफ सीपीआई (एम) का प्रदर्शन

बस

बस किराया के बाद अब माल ढुलाई भी महंगा हुआ

रोहिंग्या

मानव तस्करी के आरोपित दो रोहिंग्या को एटीएस व स्थानीय पुलिस की टीम ने किया गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

2 days ago
योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

1 week ago
बेरोजगारी

थाली पीटने के बाद अब बत्तियां बुझाएंगे बेरोजगार युवा, अखिलेश यादव व प्रियंका गांधी का भी मिला समर्थन

6 years ago
Court

फर्जी एनकाउंटर में मारे गए 10 सिखों के मामले में 43 पुलिसकर्मियों को 7-7 साल की सजा

3 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

Trending

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया
यूपी

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

by up80.online
May 15, 2026
0

यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ऊर्जा संरक्षण एवं पेट्रोलियम उत्पादों की खपत कम करने...

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

May 10, 2026
बीजेपी

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

May 5, 2026
पटेल

सउदी में इकलौते बेटे रंग बहादुर पटेल की मौत, परिवार में मचा कोहराम

May 2, 2026
बेटियां

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया

May 1, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

सउदी में इकलौते बेटे रंग बहादुर पटेल की मौत, परिवार में मचा कोहराम

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया

प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में बेटी को आर्थिक मदद  

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online