• About
  • Advertise
  • Contact
Sunday, November 15, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home देश

अंतिम सांस तक रानी लक्ष्मीबाई बनकर अंग्रेजों से लड़ती रहीं वीरांगना झलकारी बाई

up80.online by up80.online
November 22, 2021
in देश
0
1857 गदर

वीरांगना झलकारी बाई ने अंग्रेजों को कड़ी टक्कर दीं

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

वीरांगना झलकारी बाई के बगैर रानी लक्ष्मीबाई का इतिहास अधूरा है

लखनऊ, 22 नवंबर

याद रहेगा झलकारी का देश भक्ति बलिदान।

झुकी नहीं पर झुका दिया, अंग्रेजो का पूरा नहीं हुआ अरमान।।

रण भूमि में लड़ी शान से, झांसी की वह झलकारी थी।

लक्ष्मीबाई से करी मित्रता उसने खूब निभाई थी।।

1857 गदर की नायिका झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का इतिहास वीरांगना झलकारी बाई के बगैर अधूरा है। वीरांगना झलकारी बाई ही वह महिला थीं, जो रानी लक्ष्मीबाई के रूप में अंग्रेजी सेना के ऊपर टूट पड़ीं और रानी लक्ष्मीबाई को झांसी के किला के पिछले दरवाजे से निकलने में सहायता की। इस युद्ध में वीरांगना झलकारी बाई शहीद हो गई थीं और हमेशा के लिए अमर हो गईं। आज झलकारी बाई की जयंती है।

झलकारी बाई का जन्म 22 नवंबर 1830 को झांसी के निकट भोजला गांव में एक साधारण अहरवार कोरी परिवार (दलित) में हुआ था। उनके पिता सदोवा सिंह एक किसान थे। माता का नाम जमुना देवी था।13 साल की आयु में झलकारी बाई का विवाह पूरन सिंह नामक एक युवक से हुआ। पूरन सिंह रानी लक्ष्मी बाई की सेना में एक वीर योद्धा थे।

यह भी पढ़िए: 1857 की क्रांति में वीरांगना ऊदा देवी पासी ने 36 अंग्रेज सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया था

रानी लक्ष्मीबाई जैसी थीं वीरांगना झलकारी बाई:

वीरांगना झलकारी बाई की शक्ल सूरत एकदम रानी लक्ष्मी बाई जैसी थी। जब पहली बार रानी लक्ष्मीबाई ने उन्हें देखा तो बहुत प्रभावित हुईं।

लक्ष्मीबाई के साथ लीं युद्ध प्रशिक्षण:

21 नवंबर 1853 में झांसी के राजा का निधन होने पर राज्य की जिम्मेदारी रानी लक्ष्मीबाई पर आ गई। झलकारी बाई सुबह अपने परिवार के लिए खाना बना कर महल में प्रतिदिन आ जाती थी। महल में आकर घुड़सवारी, कुश्ती, मल्ल युद्ध, तलवान चलाना, तीर चलाना इत्यादि सीखती रही। दोनों ही घने जंगलों में निकल जाती और बंदूक का अभ्यास करती थी। झलकारी ने अपने पति से मलखंभ सीखा। तलवार चलाना भी सीखा। धीरे-धीरे झलकारी भी हथियार चलाने में प्रवीण हो गई। तत्पश्चात झलकारी को फौज में भर्ती कर लिया गया।

यह भी पढ़िए: अंग्रेजी हुकूमत, जमींदार व ठेकेदारों के शोषण के खिलाफ बिरसा मुंडा ने उठाया हथियार 

1857 का गदर:

सन 1857 की लड़ाई के दौरान अंग्रेजों ने झांसी को चारों तरफ से घेर लिया। रानी लक्ष्मीबाई किले में घिर गई थी। संकट की इस घड़ी में वीरांगना झलकारी बाई ने रानी को सलाह दी कि वह किले को छोड़कर कानपुर की ओर चली जाएं और नाना साहब से मदद लें। रानी ने झलकारी की सलाह मान ली। झलकारी बाई रानी लक्ष्मीबाई का भेष बनाकर अंग्रेजों की सेना में घुस गईं और युद्ध करने लगी, उधर मौका पाकर रानी लक्ष्मीबाई किले के पिछले दरवाजे से निकल गई। अंग्रेज झलकारी बाई को लक्ष्मीबाई समझ कर दिन भर लड़ते रहें।

यह भी पढ़िए: शूद्रों के उत्थान के प्रति मेरा दृढ़ संकल्प ही मुझे जीवित रखे हुए है: बाबा साहब

पति-पत्नी दोनों शहीद हुए:

झांसी की रक्षा करते हुए झलकारी बाई के पित पूरन सिंह अंग्रेजों से लड़ते-लड़ते शहीद हो गए। उधर, युद्ध करते हुए झलकारी बाई का पूरा शरीर क्षत-विक्षत हो गया था। लेकिन वह वीर शेरनी महिला मातृभूमि की रक्षा के लिए सिंहनी की तरह बार-बार अंग्रेज सेना पर झपट रही थी। इसी दौरान उन्हें अंग्रेज सेनापति की गोली आकर लगी और वीरांगना झलकारी बाई वीरगति को प्राप्त हुईं।

1857
वीरांगना झलकारी बाई को नमन करते हुए युवा नेता प्रशांत सिंह पटेल
Previous Post

बगावती तेवर दिखाने वाले 11 कांग्रेसी नेताओं को नोटिस

Next Post

अन्याय का विरोध करना ही मुलायम सिंह यादव है

up80.online

up80.online

Related Posts

ओबीसी महासभा
अन्य राज्य

ओबीसी महासभा ने पूछा- OBC की गिनती भी नहीं, तो OBC का वोट क्यों?

October 28, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला
अन्य राज्य

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो
देश

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026
Next Post
birthday

अन्याय का विरोध करना ही मुलायम सिंह यादव है

gulf countries

अरब देशों में रोजाना 18 भारतीय मजदूर जान गवां रहे हैं

Maharashtra

महाराष्ट्र में बीजेपी-एनसीपी की सरकार, देवेंद्र सीएम व अजीत पवार बने डिप्टी सीएम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

प्लास्टिक मुक्त बांदा, डीएम हीरालाल

मिलिए इस डीएम से, ‘प्लास्टिक मुक्त बांदा’ के लिए खुद झोला लेकर दुकानों पर पहुंच रहे हैं डीएम हीरालाल

7 years ago
यमुना

ओवरलोडिंग की वजह से बीच नदी में हिचकोले खाने लगी नाव, प्रशासन बेपरवाह

4 years ago
BJP

अमृत सरोवरों की देखभाल करेंगी ‘अमृत सरोवर सखी’, एक लाख से ज्यादा सखियों की होगी तैनाती!

3 years ago
दीपशिखा सिंह

मऊ जनपद की बेटी दीपशिखा सिंह बनीं बिल्थरारोड की एसडीएम

4 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

Trending

ओबीसी महासभा
अन्य राज्य

ओबीसी महासभा ने पूछा- OBC की गिनती भी नहीं, तो OBC का वोट क्यों?

by up80.online
October 28, 2026
0

अशासकीय विद्यालयों में आरक्षण की अनदेखी पर ओबीसी महासभा ने उठाए सवाल यूपी80 न्यूज, लखनऊ ओबीसी महासभा...

BJP

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

October 1, 2026
संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

September 19, 2026
ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

ओबीसी महासभा ने पूछा- OBC की गिनती भी नहीं, तो OBC का वोट क्यों?

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online