• About
  • Advertise
  • Contact
Tuesday, June 9, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बिहार

राष्ट्रीय लोक मोर्चा में शामिल हुए अखिल भारतीय जायसवाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

राजीव  जायसवाल के साथ सैकड़ों समर्थक भी हुए शामिल

up80.online by up80.online
June 10, 2025
in बिहार, राजनीति
0
राजीव जायसवाल

राष्ट्रीय लोक मोर्चा में शामिल हुए राजीव जायसवाल

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी80 न्यूज, नई दिल्ली

अखिल भारतीय कलवार, कलाल, कलार, जायसवाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव कुमार जायसवाल ने आज एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए सैकड़ों समर्थकों के साथ राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। यह मिलन समारोह नई दिल्ली के कंस्टीट्यूशन क्लब स्थित डिप्टी स्पीकर हॉल में बड़े उत्साह और जोश के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद माननीय उपेंद्र कुशवाहा स्वयं मौजूद रहे और उन्होंने सभी नए सदस्यों का स्वागत किया।

इस अवसर पर राजीव जायसवाल ने कहा, “यह हमारे समाज के लिए एक नई शुरुआत है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के विचार, नीति और सिद्धांत समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रेरणादायक हैं। हम न केवल अपने समाज की भलाई के लिए काम करेंगे, बल्कि पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार देने में भी पूरा सहयोग करेंगे।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य सामाजिक न्याय, समानता और समावेशी विकास की भावना के साथ कार्य करना है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने श्री जायसवाल और उनके समर्थकों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा, “राजीव जी जैसे अनुभवी सामाजिक नेता के आने से पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी। उनके साथ आने से न केवल बिहार, बल्कि देश के अन्य राज्यों में भी पार्टी की विचारधारा को मजबूती मिलेगी। हमें विश्वास है कि उनका अनुभव पार्टी की नीतियों के प्रचार-प्रसार और संगठनात्मक विस्तार में अहम भूमिका निभाएगा।”

समारोह में देशभर से आए प्रतिनिधियों की उपस्थिति ने इस आयोजन को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण बना दिया। उपस्थित प्रमुख नेताओं में पूरन चंद झाडिवाल (राजस्थान), ध्रुव चंद जायसवाल (राष्ट्रीय महासचिव), पंकज जायसवाल (पश्चिम बंगाल), रामबाबू जायसवाल (असम), रमेश कुमार साह (दिल्ली), अभिषेक कुमार गुप्ता (गुजरात), विजय कुमार गुप्ता (महाराष्ट्र), रवि शंकर जायसवाल (झारखंड) और डॉ. प्रकाश जायसवाल (बिहार) शामिल रहे।

जबकि मेघालय से  अशोक डी संगमा, प्रदेश अध्यक्ष मेघालय, दिल्ली से रमेश कुमार साह, प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली, जून मेसी, समाजसेवी, अधिवक्ता मानसी, समाज सेवी, दीपक यादव, समाजसेवी गुजरात से अभिषेक कुमार गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष गुजरात, महाराष्ट्र से विजय कुमार गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष, महाराष्ट्र, झारखंड से रवि शंकर जायसवाल, प्रदेश अध्यक्ष, झारखंड, उत्तराखंड से जतिन कुमार शर्मा, महासचिव नर्सिंग एसोसिएशन, अमित कुमार, प्रबंध निदेशक, उषा हॉस्पिटल हरिद्वार उत्तराखंड, आशीष जायसवाल समाजसेवी, लवदीप सिंह, समाजसेवी, अंकुर विकास कुमार, समाजसेवी, अतुल कुमार, समाजसेवी, शंकर राणा, समाज सेवी, नरेश उनियाल, समाजसेवी, उत्तर प्रदेश से संजय शर्मा, समाजसेवी, विजेंद्र चौधरी, समाजसेवी, असम से अनुपम करकारी, समाजसेवी, अयान कुमार, समाजसेवी, बिहार से डॉ प्रकाश जायसवाल, राष्ट्रीय कार्यकरी अध्यक्ष, अखिल भारतीय कलवार कलाल कलार जायसवाल महासभा, अमित कुमार प्रवीण, बिहार प्रदेश अध्यक्ष, धनंजय जायसवाल, वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष, नितिन जायसवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष,रवि प्रकाश चौधरी उर्फ सोनू, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, मनीष कुमार जायसवाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष, सज्जन कुमार जायसवाल,  युवा वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष,संजीव भगत,  समाजसेवी. अरविन्द गुप्ता, विशाल कुमार जायसवाल, जानकी नगर, पूर्णिया समाजसेवी, अमर कुमार जायसवाल, सहरसा, समाजसेवी। ने पार्टी की सदयस्ता ली।

Previous Post

पंचायत चुनाव: 30 विधानसभा क्षेत्रों में फोकस हुईं पल्लवी पटेल

Next Post

विमान हादसा पर रालोद के राष्ट्रीय सचिव ने जताया शोक

up80.online

up80.online

Related Posts

बलिया रेलवे स्टेशन
बिहार

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

June 5, 2026
ADS
यूपी

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

June 2, 2026
कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की
अन्य राज्य

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

June 2, 2026
Next Post
रालोद

विमान हादसा पर रालोद के राष्ट्रीय सचिव ने जताया शोक

हज

हज यात्रियों की पहली वापसी उड़ान पहुंची लखनऊ

मर्यादपुर

कमजोरों की आवाज़ बने कमालुद्दीन उस्मानी सम्मानित

Recommended

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

6 days ago
Indian Train

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

2 days ago
जीएसटी

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

4 days ago
ADS

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

6 days ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

Trending

भानू प्रताप सिंह
बड़ी खबर

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

by up80.online
June 8, 2026
0

आजमगढ़ व गोरखपुर सहित विभिन्न जनपदों में 40 मामले  दर्ज थे यूपी80 न्यूज, लखनऊ यूपी एसटीएफ ने...

Indian Train

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

June 6, 2026
बलिया रेलवे स्टेशन

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

June 5, 2026
जीएसटी

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

June 5, 2026
ADS

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

June 2, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online