• About
  • Advertise
  • Contact
Wednesday, November 4, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home अन्य राज्य

‘अग्निपथ भर्ती योजना’ के खिलाफ विरोध की आंच यूपी में फैली, बलिया में युवकों ने ट्रेन फूंकी

up80.online by up80.online
June 17, 2022
in अन्य राज्य, दिल्ली, देश, बड़ी खबर, बिहार, यूपी
0
बलिया

अग्निपथ योजना के खिलाफ बलिया में युवाओं ने ट्रेन फूंकी

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

बिहार डिप्टी सीएम के घर पर प्रदर्शन, धू-धू जल उठी बिहार संपर्क क्रांति, रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर  

यूपी80 न्यूज, बलिया/लखनऊ

मोदी सरकार Modi Govt की ‘अग्निपथ भर्ती योजना Agnipath Recruitment Scheme’ के खिलाफ युवाओं का प्रदर्शन अब उत्तर प्रदेश में भी तेज हो गया है। शुक्रवार को पूर्वांचल के बलिया Ballia में अग्निपथ योजना का युवाओं द्वारा जमकर विरोध किया गया। युवाओं ने बलिया के रेलवे स्टेशन पर दो ट्रेनों Trains में तोड़फोड़ की। जब पुलिस ने उन्हें ऐसा करने से रोकने का प्रयास किया तो युवाओं ने पथराव शुरू कर दिया।

देवरिया
अग्निपथ योजना के खिलाफ देवरिया में प्रदर्शन

शुक्रवार सुबह 5 बजे वीर लॉरिक स्टेडियम में लगभग 200 युवा इकट्‌ठा हो गए। इस दौरान वो स्कूल की बसों को तोड़ना शुरू कर दिए तथा रेलवे स्टेशन की ओर बढ़ चले। स्टेशन पहुंच कर युवा उग्र हो गए तथा मेमू व पैसेंजर ट्रेन पर पथराव कर तोड़ फोड़ की। युवा यहीं नहीं रुके बल्कि उन्होंने वाशिंग पिट में खड़ी एक पैसेंजर ट्रेन की बोगी को भी फूंक दिया।

एक घंटे बाद उपद्रवी यार्ड में जा पहुंचे तथा वहां खड़ी पैसेंजर ट्रेन में आग लगा दी, आग से उसकी एक बोगी खाक हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस एवं दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने इस दौरान 50 उपद्रियों को अपनी हिरासत में ले लिया।

उधर बेल्थरारोड के कृषि मंडी के पास सौ की संख्या में इकठ्ठा हुए युवाओं ने अग्निपथ का विरोध करते हुए इसे वापस लेने के नारे लगाए। बाद में युवाओं ने उपजिलाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता को राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन सौंप वापस लौट गए।

अग्निपथ का विरोध
बिहार में अग्निपथ भर्ती योजना का विरोध

बिहार संपर्क एक्सप्रेस धू-धू कर जली:

‘अग्निपथ योजना’ के खिलाफ बिहार-यूपी से लेकर, तेलंगाना के सिकन्दराबाद, राजस्थान सहित कई राज्यों में विरोध जारी है। हंगामे को कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने कई जगहों पर आंसू गैस का गोला दागा, तो कई जगहों पर पुलिस को लाठियां भी भांजनी पड़ रही हैं। उधर, बढ़ते हंगामें को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने विभिन्न रेलखंडों पर चलने वाली ट्रेनों को रद्द कर दिया है।

शुक्रवार को भी प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी कर आगजनी की घटनाओं को अंजाम दिया है। बिहार के समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड के भोला टॉकीज रेलवे गुमटी के पास प्रर्दशनकारियों ने बिहार संपर्क एक्सप्रेस ट्रेन में तोड़फोड़ कर आग लगा दी। यह ट्रेन दरभंगा से नई दिल्ली जा रही थी। खबर के मुताबिक ट्रेन की चार बोगी धू-धूकर जलने लगी। बेतिया में बिहार की डिप्टी सीएम रेनू देवी और बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल के घर पर भी प्रर्दशनकारियों ने धावा बोल कर हंगामा किया।

Indian Army
iNDIAN ARMY

देवरिया में बड़ी संख्या में विरोध दर्ज कराने जुटे प्रर्दशनकारियों ने पहले शहर के सुभाष चौक पर बवाल काटा, फिर यहां उनका जत्था देवरिया सदर रेलवे की ओर बढ़ गया। रेलवे स्टेशन पर प्रर्दशनकारियों ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान प्रर्दशनकारी स्टेशन पर इधर-उधर भगते रहे और उनके पीछे-पीछे पुलिस भी भागती रही। एसपी संकल्प शर्मा, सदर एसडीएम सौरभ सिंह बड़ी संख्या में फोर्स के साथ डटे रहे और प्रदर्शनकारियों को समझाते रहे।

Patel Foundry
पटेल फाउंड्री, आनंद पर्वत, नई दिल्ली

रेलवे ने जारी किया हेल्पलाईन:

पूर्व मध्य रेलवे ने विभिन्न रेलखंडों पर चलने वाली ट्रेनों का आवागमन को अवरुद्ध कर रेल प्रशासन ने यात्रियों को गाड़ियों के आवागमन एवं अन्य जानकारियों हेतु हेल्पलाईन नंबर जारी किया है।

समस्तीपुर नियंत्रण कक्ष : 06274232250, 9771428963

दरभंगा : 9264492779

सहरसा : 06478223423, 8102919168

Previous Post

‘अग्निपथ योजना’ के विरोध में 11 जिलों में ‘युवा पंचायत’ करेंगे रालोद प्रमुख जयंत चौधरी

Next Post

मैं चमारों की गली तक ले चलूँगा आपको:  अदम गोंडवी जी

up80.online

up80.online

Related Posts

ओबीसी महासभा
अन्य राज्य

ओबीसी महासभा ने पूछा- OBC की गिनती भी नहीं, तो OBC का वोट क्यों?

October 28, 2026
BJP
यूपी

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

October 1, 2026
संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े
बड़ी खबर

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

September 19, 2026
Next Post
अदम गोंडवी

मैं चमारों की गली तक ले चलूँगा आपको:  अदम गोंडवी जी

JDU

अग्निपथ योजना को लेकर बिहार एनडीए में मतभेद, ललन सिंह ने पूछा- अपने राज्यों में क्यों नहीं गोली चलवा देती भाजपा?

बीजेपी

शिवपाल यादव के करीबी रामदर्शन यादव भाजपा में फिर हुए शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

दीपशिखा सिंह

मऊ जनपद की बेटी दीपशिखा सिंह बनीं बिल्थरारोड की एसडीएम

4 years ago
Patel

वो यदुनाथ सिंह ही थे, जिन्होंने मुलायम सिंह यादव से कभी माइक छीन लिया था,,

6 years ago
Sardar Patel National Integration Award

सरदार पटेल ने क्यों कहा था, “किसान को सिर ऊंचा करके चलने वाला बना दूं। इतना करके मरूंगा तो जीवन सफल समझूंगा।” ?

7 years ago
ओबीसी महासभा

ओबीसी महासभा ने पूछा- OBC की गिनती भी नहीं, तो OBC का वोट क्यों?

6 days ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

Trending

ओबीसी महासभा
अन्य राज्य

ओबीसी महासभा ने पूछा- OBC की गिनती भी नहीं, तो OBC का वोट क्यों?

by up80.online
October 28, 2026
0

अशासकीय विद्यालयों में आरक्षण की अनदेखी पर ओबीसी महासभा ने उठाए सवाल यूपी80 न्यूज, लखनऊ ओबीसी महासभा...

BJP

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

October 1, 2026
संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

September 19, 2026
ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

ओबीसी महासभा ने पूछा- OBC की गिनती भी नहीं, तो OBC का वोट क्यों?

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online