• About
  • Advertise
  • Contact
Sunday, August 2, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

फतेहपुर में पीएम मोदी ने कहा- यूपी का होता रहा अपमान, गांधी परिवार बजाता रहा तालियां

up80.online by up80.online
February 17, 2022
in बड़ी खबर, यूपी, यूपी विधानसभा चुनाव, राजनीति
0
Modi

PM Modi (file photo)

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

पंजाब के सीएम चन्नी का बयान पकड़ता जा रहा है तूल, पीएम मोदी ने फतेहपुर में 11 प्रत्याशियों के समर्थन में की चुनावी जनसभा

यूपी80 न्यूज, फतेहपुर

पंजाब Punjab के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी  Charanjit Singh Channi द्वारा यूपी-बिहार के लोगों के खिलाफ दिए गए विवादित बयान और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी Priyanka Gandhi द्वारा ताली बजाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी PM Narendra Modi ने फतेहपुर में आयोजित जनसभा में कहा कि पंजाब में यूपी व यूपी के लोगों का अपमान होता रहा और गांधी परिवार तालियां बजाता रहा। उन्होंने कहा कि यूपी के लोगों ने ठान लिया है कि होली आने से पहले 10 मार्च को ही धूमधाम से विजय की होली मना लेंगे।

पीएम मोदी
पीएम मोदी, फतेहपुर

पीएम मोदी ने कहा कि फतेहपुर पराक्रम और वीरता की धरती है। यहां के लोगों के खून में पराक्रम है। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि जमीन पर बदलाव लाने वाले चाहिए, परिवारवाद को बढ़ावा देने वाले नहीं। पलायन को रोकने वाले चाहिए। घोर परिवारवादी हर एक काम का विरोध करते हैं। कोरोना ने मानवता को संकट में डाल दिया, लेकिन इसकी रोकथाम के लिए भाजपा सरकार देश को मुफ्त टीका लगा रही है, वैक्सीनेशन हो रहा है। घर-घर एक-एक व्यक्ति को सभी डोज लगाए जा रहे हैं। इसके लिए पूरी मेहनत हो रही है। लेकिन ये परिवारवादी लोग कह रहे हैं कि ये तो भाजपा का टीका है।

Coaching
Pandey Classes, Prayagraj

पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना काल में दो साल से गरीबों को मुफ्त राशन दिया गया। लेकिन परिवारवादियों को यह भी रास नहीं आ रहा है। ये गरीब का भला नहीं चाहते। उन्होंने कहा कि फतेहपुर के लोग कभी नहीं भूल सकते हैं कि पिछली सरकार के लोग यहां कैसे दबंगई करते थे। सरकारी जमीनों पर कब्जा, अवैध खनन से पूरा इलाका तबाह हो गया। लेकिन योगी जी की सरकार ने इन माफिया का सही इलाज किया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने सिंचाई परियोजनाएं 44 हजार करोड़ लागत से अधिक खर्च से खेत तक पानी पहुंचाया।

शिवाजी इंटर कॉलेज
शिवाजी इंटर कॉलेज, कानपुर

फतेहपुर की मिर्च की तारीफ:

पीएम मोदी ने फतेहपुर की मिर्च, महोबा के पान और झांसी की तुलसी की तारीफ करते हुए इसके प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। उन्होंने बांदा के सजर पत्थर सहित हस्तशिल्प, हथकरघा को बुंदेलखंड की धरोहर कहा।

फूल मंडी
जय मां दुर्गे फूल मंडी, जौनपुर

11 विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों की जीत की अपील:

इस मौके पर पीएम मोदी ने फतेहपुर, बांदा और रायबरेली की 11 विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा-अपना दल एस के प्रत्याशियों को वोट देकर जीत दिलाने की अपील की। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, सदर से विक्रम सिंह, हुसैनगंज से रणवेंद्र प्रताप उर्फ धुन्नी सिंह, खागा से कृष्णा पासवान, अयाहशाह से विकास गुप्ता, जहानाबाद से पूर्व मंत्री राजेंद्र पटेल, बिंदकी से कारागार राज्यमंत्री जयकुमार सिंह जैकी के अलावा बांदा के चार और रायबरेली के एक प्रत्याशी उपस्थित थे।

काला गेंहू
पौष्टिकता से भरपूर काला गेंहू
Previous Post

वाराणसी में संत रविदास मंदिर पहुंचे राहुल-प्रियंका, श्रद्धालुओं की सेवा की

Next Post

पुत्र अखिलेश यादव की जीत के लिए चुनाव प्रचार में उतरे सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव

up80.online

up80.online

Related Posts

Uttar Pradesh
बड़ी खबर

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

July 28, 2026
इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष
यूपी

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

July 25, 2026
ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड
देश

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

July 19, 2026
Next Post
MSY

पुत्र अखिलेश यादव की जीत के लिए चुनाव प्रचार में उतरे सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव

यूपी

बुंदेलखंड में कमल फिर खिलेगा या साइकिल अथवा हाथी की रफ्तार होगी तेज!

सपा

अखिलेश यादव का दावा-दो चरणों में सपा गठबंधन 100 सीटों पर सफल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

Uttar Pradesh

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

5 days ago
sc, st officers

मोदी सरकार के 89 सचिवों में एक भी ओबीसी नहीं

6 years ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

1 month ago
उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

2 months ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

Trending

Uttar Pradesh
बड़ी खबर

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

by up80.online
July 28, 2026
0

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ योगी सरकार ने...

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

July 25, 2026
ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

July 19, 2026
योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

July 18, 2026
सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

July 5, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online