• About
  • Advertise
  • Contact
Sunday, September 6, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

पीएम मोदी ने ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का किया उद्धाटन, कहा-6 सालों में यूपी ने नई पहचान बनाई है

भदोही और वाराणसी के रेशम ने बनाया यूपी को देश का वस्त्र केंद्र: पीएमए मोदी

up80.online by up80.online
February 10, 2023
in यूपी, राजनीति
0
GIS2023

लखनऊ: ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट 2023 के उद्धाटन अवसर पर पीएम मोदी

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी में होता है देश के 60 परसेंट मोबाइल का निर्माण

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट-2023 UPGIS 2023 का उद्घाटन किया। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के उदघाटन समारोह के अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की धरती अपने सांस्कृतिक वैभव, गौरवशाली इतिहास और समृद्ध विरासत के लिए जानी जाती है। राज्य की क्षमताओं का उल्‍लेख करते हुए,प्रधानमंत्री PM Narendra Modi ने कहा कि 5-6 साल में उत्तर प्रदेश ने एक नई पहचान बनाई है। अब उत्तर प्रदेश Uttar Pradesh सुशासन, बेहतर कानून व्यवस्था, शांति और स्थिरता के लिए जाना जाता है। प्रधानमंत्री ने कहा, “धन सृजित करने वालों के लिए यहां नए अवसर बनाए जा रहे हैं”।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बहुत जल्द यूपी 5 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों वाले एकमात्र राज्य के रूप में जाना जाएगा। फ्रेट कॉरिडोर राज्य को सीधे महाराष्ट्र के समुद्री तट से जोड़ेगा। प्रधानमंत्री ने ‘कारोबार में आसानी’ सुनिश्चित करने के लिए यूपी में सरकार की सोच में सार्थक बदलाव आने का भी जिक्र किया।

प्रधानमंत्री ने कहा, “आज उत्तर प्रदेश आशा और प्रेरणा का स्रोत बन गया है। उन्होंने रेखांकित किया कि जैसे भारत वैश्विक मंच पर एक उज्ज्वल देश के रूप में उभरा है, वैसे ही यूपी भी देश के लिए एक उज्ज्वल राज्य बन गया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश का प्रत्येक नागरिक विकास के पथ पर चलना चाहता है और आने वाले समय में एक ‘विकसित भारत’ देखना चाहता है।

प्रधानमंत्री ने राज्य में मौजूद पारंपरिक और आधुनिक एमएसएमई के जीवंत नेटवर्क का उल्लेख किया, भदोही और वाराणसी के रेशम का उदाहरण दिया, जिसने यूपी को भारत का वस्त्र केंद्र बना दिया है।

यूपी में बनते हैं 60 फीसदी मोबाइल:

उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा मोबाइल कल-पुर्जों के साथ, भारत के 60 प्रतिशत मोबाइल फोन यूपी में निर्मित होते हैं। उन्होंने इस बात पर भी ध्यान दिलाया कि देश के दो रक्षा कॉरिडोर में से एक यूपी में विकसित हो रहा है। प्रधानमंत्री ने भारतीय सेना को भारत-निर्मित रक्षा प्रणाली और प्लेटफार्म प्रदान करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश में डेयरी, कृषि, मत्स्य पालन और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र से जुड़े अवसरों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा क्षेत्र है, जहां निजी क्षेत्र की भागीदारी अभी भी सीमित है।

प्रधानमंत्री ने किसानों के लिए इनपुट से लेकर कटाई के बाद के प्रबंधन तक एक निर्बाध व आधुनिक प्रणाली सुनिश्चित करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि छोटे निवेशक एग्री-इंफ्रा फंड का इस्तेमाल कर सकते हैं। फसल विविधीकरण, किसानों को अधिक संसाधन और लागत कम करने पर बोलते हुए प्रधानमंत्री ने प्राकृतिक खेती पर ध्यान केंद्रित करने पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि यूपी में गंगा के दोनों किनारों के 5 किमी तक प्राकृतिक खेती शुरू हो गई है।

सरदार पटेल अकादमी
सरदार पटेल अकादमी, लखनऊ

उन्होंने बताया कि यूपी सरकार ने आने वाले वर्षों में 100 इनक्यूबेटर और तीन अत्याधुनिक केंद्र स्थापित करने का लक्ष्य रखा है, जो प्रतिभाशाली और कुशल युवाओं का एक बड़ा वर्ग तैयार करेंगे। उन्होंने निवेशकों और उद्योगपतियों से और अधिक समय बर्बाद न करने और देश की समृद्धि का हिस्सा बनने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री ने कहा, भारत की समृद्धि में विश्व की समृद्धि निहित है और समृद्धि की इस यात्रा में आपकी भागीदारी बहुत महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री, विदेशी गणमान्य व्यक्ति और उद्योग जगत के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

सफल
सफल डायगनोस्टिक सेंटर, लखनऊ
Previous Post

यूपी में जन्मजात हृदय रोग से ग्रसित बच्चों के होंगे फ्री ऑपरेशन

Next Post

यूपीजीआईएस2023: वाराणसी में 13622 करोड़ रुपए का होगा निवेश

up80.online

up80.online

Related Posts

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh
अन्य राज्य

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला
अन्य राज्य

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
Next Post
इंवेस्टर्स समिट 2023

यूपीजीआईएस2023: वाराणसी में 13622 करोड़ रुपए का होगा निवेश

गडकरी

देश में सबसे ज्यादा यूपी में हैं ई-रिक्शा : नितिन गडकरी

बलिया

सूदखोरों से परेशान गन व्यावसायी के आत्महत्या से आहत व्यापारियों ने निकाला कैंडल मार्च

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

5 days ago
BSP

रसड़ा से विधायक उमाशंकर सिंह को बसपा सुप्रीमो मायावती ने बनाया विधान मंडल दल का नेता

5 years ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

2 months ago
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

3 weeks ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

Trending

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

by up80.online
September 1, 2026
0

डिप्टी सीएम के साले ने सपा की सरकार बनवाने की घोषणा की यूपी80 न्यूज, लखनऊ चुनावी साल...

Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online