• About
  • Advertise
  • Contact
Sunday, June 7, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home दिल्ली

वीर शिरोमणी महाराजा सुहेलदेव के भव्य स्मारक का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास

up80.online by up80.online
February 16, 2021
in दिल्ली, देश, यूपी, राजनीति
0
बहराइच

बहराइच में महाराजा सुहेलदेव के भव्य स्मारक का शिलान्यास

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

महाराजा सुहेलदेव ने 11वीं शताब्दी में विदेशी आक्रांता महमूद गजनवी की सेना को हराया था

यूपी80 न्यूज, बहराइच

11वीं शताब्दी के प्रतापी शासक एवं पराक्रमी योद्धा महाराजा सुहेलदेव की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहराइच में 4.20 मीटर ऊंचा महाराजा सुहेलदेव के भव्य स्मारक का वर्चुअल शिलान्यास किया। इस स्मारक के अलावा ऐतिहासिक चित्तौरा झील का विकास किया जाएगा। झील के तट पर घाट और छतरी का निर्माण किया जाएगा। इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि ये आधुनिक और भव्य स्मारक और ऐतिहासिक चित्तौरा झील का विकास आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा। इस अवसर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित थें।

पीएम मोदी ने कहा कि अपने पराक्रम से मातृभूमि का मान बढ़ाने वाले राष्ट्रनायक महाराजा सुहेलदेव की जन्मभूमि और ऋषियों की तपोभूमि बहाराइच की इस पुण्यभूमि को मैं नमन करता हूं। इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव को इतिहास में वो स्थान नहीं मिला, जिसके वो हकदार थे। भारत का इतिहास वो नहीं है जो भारत को गुलाम बनाने वाले और गुलामी मानसिकता रखने वाले लोगों ने लिखा है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक हजार साल के बाद यह पहला अवसर है जब कोई सरकार महाराजा सुहेलदेव की जयंती इस तरह मना रही है। उन्होंने घोषणा की कि देश में जहां भी वीरों की स्मृति होगी, भाजपा सरकार उन स्थलों का विकास करेगी।

बहराइच और श्रावस्ती को बड़ी सौगातें:

महाराजा सुहेलदेव की अश्वरोही मुद्रा में कांस्य प्रतिमा की स्थापना, विशिष्ट अतिथि गृह, पर्यटक आवास गृह एवं कैफेटेरिया का निर्माण, चित्तौरा झील के तट पर घाट एवं छतरी का निर्माण, सामाजिक महोत्सव के लिए हाल/लान का निर्माण और बच्चों के लिए पार्क एवं जिम का निर्माण की घोषणा की गई।

बता दें कि इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में महाराजा सुहेलदेव के सम्मान में डाक टिकट जारी करने के साथ ही ट्रेन भी चलाई जा चुकी है।

बहराइच का पौराणिक महत्व:

बहराइच महाराजा सुहेलदेव की कर्मस्थली रही है। इसके अलावा पौराणिक धर्म ग्रंथों के मुताबिक बहराइच को ब्रह्म ने बसाया था। यहां सप्त ऋषि मंडल का सम्मेलन भी कराया गया था। चित्तौरा झील के तट पर त्रेता युग के मिथिला नरेश महाराजा जनक के गुरु अष्टावक्र ने वहां तपस्या की थी।

महमूद गजनवी के भांजे को हराया था:

11वीं शताब्दी में महान संत बालार्क ऋषि के शिष्य एवं श्रावस्ती के राजा महाराजा सुहेलदेव ने थारु बंजारा सहित अनेक जाति समूहों और राजाओं का समूह बनाकर कौडियाला नदी के तट पर चित्तौरा के युद्ध में 15 जून 1033 को विदेशी आक्रांता महमूद गजनवी के भांजे सैयद सालार मसूद गाजी का उसकी सेना सहित संहार किया। स्थानीय लोकगीतों में महाराजा सुहेलदेव के शौर्य और पराक्रम की वीरगाथा लोगों को रोमांचित करती है।

बहराइच निवासी दिल्ली में वरिष्ठ पत्रकार एवं डॉ.राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के अकादमिक सलाहकार रह चुके अरुण कुमार पांडेय कहते हैं कि महाराजा सुहेलदेव जनपद बहराइच सहित पूरे तराई क्षेत्र की प्रेरणा हैं। उन्हें गुरु निष्ठा, धर्म निष्ठा, राष्ट्र निष्ठा, शौर्य एवं बलिदान का प्रतिरूप माना जाता है। लोक कथाओं के माध्यम से उनकी पुण्यकीर्ति जनमानस में व्याप्त है। स्मारक की घोषणा से लोगों का आत्मबल बढ़ा है। पर्यटन केंद्र विकसित होने से बहराइच का सौंदर्य व कीर्ति राष्ट्रीय स्तर पर फैलेगी।

Previous Post

मुलायम सिंह यादव के समधी हरिओम यादव सपा से निष्कासित

Next Post

बस्ती में डीएम व एसपी ने किया पुलिस चौकी का उद्घाटन

up80.online

up80.online

Related Posts

Indian Train
यूपी

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

June 6, 2026
बलिया रेलवे स्टेशन
बिहार

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

June 5, 2026
जीएसटी
यूपी

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

June 5, 2026
Next Post
Basti

बस्ती में डीएम व एसपी ने किया पुलिस चौकी का उद्घाटन

Covid19

कोरोना से जान गवांने वाले पत्रकारों के परिजनों को केंद्र सरकार से मदद

Farmers

यूपी में किसान महापंचायत करेंगे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

4 days ago
जीएसटी

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

2 days ago
ADS

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

4 days ago
DK Shivkumar

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

1 week ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

Trending

Indian Train
यूपी

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

by up80.online
June 6, 2026
0

परीक्षार्थियों को मिलेगी राहत यूपी 80 न्यूज़, बलिया/ वाराणसी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने...

बलिया रेलवे स्टेशन

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

June 5, 2026
जीएसटी

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

June 5, 2026
ADS

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

June 2, 2026
कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

June 2, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online