• About
  • Advertise
  • Contact
Sunday, September 6, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home दिल्ली

कोरोना से जान गवांने वाले पत्रकारों के परिजनों को केंद्र सरकार से मदद

up80.online by up80.online
February 17, 2021
in दिल्ली, देश, बिहार, यूपी
0
Covid19

कोरोना से जान गवांने वाले पत्रकारों के परिजनों को मदद

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

परिजनों को 5-5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता Financial aid दी जाएगी, पत्रकार कल्याण समिति Patrakar Kalyan Samiti की बैठक में लिया गया निर्णय

यूपी80 न्यूज, नई दिल्ली

केंद्र सरकार ने पत्रकार कल्याण समिति Patrakar Kalyan Samiti के अंतर्गत देशभर में कोरोना से जान गंवाने वाले 39 पत्रकारों Journalists के परिवारों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया है। इन पत्रकारों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का निर्णय पत्रकार कल्याण समिति Patrakar Kalyan Samiti की बैठक में लिया गया। बैठक में यह जानकारी भी दी गई कि केंद्र सरकार Central govt ने कोरोना से जान गंवाने वाले पत्रकारों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने के लिए पत्रकार कल्याण कोष Journalist Welfare Fund में लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि का भी प्रावधान किया है। बता दें कि यह योजना देशभर के लिए है। यह जानकारी समिति के सदस्य संतोष ठाकुर Santosh Thakur ने दी।

पत्रकार कल्याण समिति की बैठक सोमवार को केंद्रीय सूचना प्रसारण सचिव अमित खरे की अध्यक्षता में हुई थी। इसमें अतिरिक्त सचिव नीरजा शेखर, संयुक्त सचिव विक्रम सहाय, पत्र सूचना ब्यूरो के प्रधान महानिदेशक कुलदीप सिंह धतवालिया के साथ ही पत्रकारों के प्रतिनिधि सदस्य संतोष ठाकुर, अमित कुमार, उमेश्वर कुमार और गणेश बिष्ट भी शामिल हुए। समिति के सदस्य संतोष ठाकुर ने पत्रकारों की सहायता के लिए उपलब्ध कराई गई राशि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और केंद्रीय सूचना प्रसारण सचिव अमित खरे के प्रति आभार जताया। कहा कि इस योजना का लाभ अधिक से अधिक पत्रकारों तक पहुंचाने के लिए सरकार ने हाल ही में जो कदम उठाए हैं, वे काफी सराहनीय हैं। उन्होंने सरकार से अनुरोध किया कि देश के सभी पत्रकारों के लिए केंद्र सरकार की पहल से टर्म और स्वास्थ्य बीमा योजना लाई जाए। इसके अलावा पत्रकारों को भी आयुष्मान भारत योजना का हिस्सा बनाया जाए। उन्हें इस योजना में शामिल करने के लिए उचित कदम उठाए जाएं।

पढ़ते रहिए www.up80.online वीर शिरोमणी महाराजा सुहेलदेव के भव्य स्मारक का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास

ऑनलाइन आवेदन पर मिलेगा लाभ

संतोष ठाकुर ने बताया कि पत्रकार कल्याण समिति के अंतर्गत कोरोना से जान गंवाने वाले पत्रकारों के लिए सरकार ने पहली बार आर्थिक सहायता का प्रावधान किया है। इसके लिए देश भर के पत्रकार पात्र हैं। अगर किसी पत्रकार की कोरोना से मृत्यु हो गई है तो उनके परिजन ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए पत्र सूचना ब्यूरो या प्रेस इनफॉरमेशन ब्यूरो (पीआईबी) की वेबसाइट पर जाकर आवेदन किया जा सकता है। इसके उपरांत पीआईबी के अधिकारी हर मामले की जांच करके सहायता राशि स्वीकृत करते हैं।

गंभीर रूप से बीमार भी दे सकते हैं आवेदन

पत्रकार कल्याण समिति योजना के अंतर्गत गंभीर रूप से बीमार या फिर स्थायी रूप से अपंग हुए पत्रकार के अलावा असामयिक निधन होने पर पत्रकार के परिजन केंद्रीय सहायता के लिए आवेदन कर सकते हैं। संतोष ठाकुर ने बताया कि केंद्रीय सूचना प्रसारण सचिव अमित खरे के निर्देश पर हाल ही में पीआईबी ने अपनी वेबसाइट पर भी पत्रकार कल्याण समिति का लिंक दिया था। इसके अलावा देश भर में स्थित पीआईबी के कार्यालयों के माध्यम से भी पत्रकारों से संबंधित इस योजना का प्रचार-प्रसार किया गया था। इसकी वजह से बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए हैं। साभार: www.darbhangatimes.com

पढ़ते रहिए www.up80.online ‘युवा तुर्क’ पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जन्मस्थली बेल्थरा रोड में विकास का पहिया थम गया

Previous Post

बस्ती में डीएम व एसपी ने किया पुलिस चौकी का उद्घाटन

Next Post

यूपी में किसान महापंचायत करेंगे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

up80.online

up80.online

Related Posts

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला
अन्य राज्य

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी
यूपी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
Next Post
Farmers

यूपी में किसान महापंचायत करेंगे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

bsp

पंचायत चुनाव से पहले प्रदेश में हत्याओं का दौर शुरू: मायावती

uppsc result 2019

पीसीएस 2019 रिजल्ट: दलित की बेटी पूनम गौतम ने महिला वर्ग में टॉप किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

5 days ago
BSP

रसड़ा से विधायक उमाशंकर सिंह को बसपा सुप्रीमो मायावती ने बनाया विधान मंडल दल का नेता

5 years ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

2 months ago
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

3 weeks ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

Trending

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

by up80.online
September 1, 2026
0

डिप्टी सीएम के साले ने सपा की सरकार बनवाने की घोषणा की यूपी80 न्यूज, लखनऊ चुनावी साल...

Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online