• About
  • Advertise
  • Contact
Sunday, June 7, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

आईएएस-पीसीएस: ओबीसी अभ्यार्थियों की कोचिंग सुविधा पर ब्रेक

up80.online by up80.online
May 3, 2020
in यूपी, राजनीति
0
BJP

केशव प्रसाद मौर्य व स्वतंत्रदेव सिंह

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

डिप्टी सीएम व प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी, फिर भी ओबीसी के मेधावी छात्रों को किया गया नजरअंदाज

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

प्रदेश की सत्तासीन पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष और यहां के उपमुख्यमंत्री ओबीसी वर्ग के हैं। बावजूद इसके प्रदेश में ओबीसी को नजरअंदाज करने की पूरी कोशिश हो रही है। लॉकडाउन के दौर में जब पूरा देश कोरोना जैसी वैश्विक बीमारी से जूझ रहा है तो दूसरी ओर उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण विभाग ने एक नया फरमान जारी किया है। विभाग की नई गाइडलाइंस के अनुसार आईएएस-पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले सामान्य वर्ग के गरीब छात्रों के मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए प्रदेश सरकार सहयोग करेगी, लेकिन ओबीसी वर्ग के गरीब छात्रों के लिए ऐसा प्रावधान नहीं किया गया है। इस बाबत 55 लाख रुपए बजट का प्रावधान किया गया है। इस ज्वलंत मामले को लेकर पूरे प्रदेश में ओबीसी वर्ग में गहरी नाराजगी है।

उत्तर प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव मनोज सिंह द्वारा 27 अप्रैल को जारी आदेश के तहत प्रदेश के ऐसे मूल निवासी, जो अनुसूचित जाति (55 लाख रुपए बजट ) एवं सामान्य वर्ग (55 लाख रुपए बजट) से संबंध रखते हैं के अभ्याथियों को दिल्ली, लखनऊ एवं प्रयागराज स्थित उच्च कोटि की ख्याति प्राप्त आईएएस-पीसीएस कोचिंग संस्थाओं के माध्यम से मुख्य परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण-कोचिंग प्राप्त करने हेतु दिया जाएगा।

इस योजना का लाभ अनुसूचित जाति के 100 अभ्याथियों  एवं सामान्य वर्ग के 100 अभ्यार्थियों को प्रस्तर 6 में निर्धारित प्रक्रिया अनुसार श्रेष्ठता सूची तैयार करते हुए दिया जाएगा। दोनों ही वर्गों में उपरोक्त 100 अभ्यर्थियों में से 25-25 सीटें क्रमश: महिला अभ्यर्थियों हेतु सुरक्षित रहेंगी।

पूर्व में ओबीसी अभ्यार्थियों के लिए भी थी सुविधा:

पूर्व में ओबीसी अभ्यार्थियों के लिए भी ऐसी सुविधा का प्रावधान था। आईएएस-पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले ओबीसी के अभ्यार्थियों को नि:शुल्क कोचिंग के अलावा नि:शुल्क आवास, पुस्तकालय व मैस सुविधा उपलब्ध करायी जाती थी। वर्ष 2017 में निदेशक के तौर पर मनोज सिंह द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में ओबीसी वर्ग को उपलब्ध करायी जाने वाली सुविधाओं का उल्लेख है।

पढ़ते रहिए www.up80.online अध्यक्ष व डिप्टी सीएम पिछड़ा, फिर भी पिछड़ों को भूल गई बीजेपी

सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर कहते हैं कि बीजेपी हिन्दू-मुसलमान की चासनी में ओबीसी के अधिकारों से खिलवाड़ कर रही है। मैं शुरू से यह बात कहते आ रहा हूं कि प्रदेश सरकार पिछड़ों के हितों से खिलवाड़ कर रही है सबसे बड़ा दुर्भाग्य यह है कि बीजेपी के ओबीसी के सांसद और विधायक इस तरह के बड़े मामलों पर मौन हो जाते हैं।

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता डॉ.अनूप पटेल ने भी प्रदेश सरकार को ओबीसी विरोधी बताते हुए कहा है कि पिछड़ों के वोट से सत्ता में आई यह सरकारी पिछड़ों के हितों के साथ खिलवाड़ कर रही है। सरकार तुरंत यह फैसला वापस ले।

लखनऊ उच्च न्यायालय के अधिवक्ता एवं सामाजिक चिंतक नंद किशोर पटेल का कहना है कि पिछड़ा वर्ग के मेधावी बच्चों के साथ यह सरासर अन्याय है। सरकार को तत्काल इस मामले में फैसला वापस लेना चाहिए।

पढ़ते रहिए www.up80.online देश के 130 रेड जोन में यूपी के 19 जिले, लिस्ट में देखें अपने जिला की स्थिति

Previous Post

किसानों से नहीं लिया जाएगा उतराई, छनाई व सफाई चार्ज

Next Post

आईएएस-पीसीएस: पिछड़ा वर्ग की अनदेखी बर्दाश्त नहीं: अजय कुमार लल्लू

up80.online

up80.online

Related Posts

Indian Train
यूपी

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

June 6, 2026
बलिया रेलवे स्टेशन
बिहार

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

June 5, 2026
जीएसटी
यूपी

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

June 5, 2026
Next Post
INC

आईएएस-पीसीएस: पिछड़ा वर्ग की अनदेखी बर्दाश्त नहीं: अजय कुमार लल्लू

wheat

ओलावृष्टि से गेंहू की गुणवत्ता में गिरावट, किसान परेशान

obc

पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को भी कोचिंग सुविधा मिले: आशीष पटेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

5 days ago
जीएसटी

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

2 days ago
ADS

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

4 days ago
DK Shivkumar

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

1 week ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

Trending

Indian Train
यूपी

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

by up80.online
June 6, 2026
0

परीक्षार्थियों को मिलेगी राहत यूपी 80 न्यूज़, बलिया/ वाराणसी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने...

बलिया रेलवे स्टेशन

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

June 5, 2026
जीएसटी

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

June 5, 2026
ADS

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

June 2, 2026
कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

June 2, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online