• About
  • Advertise
  • Contact
Sunday, June 7, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

आईएएस-पीसीएस: पिछड़ा वर्ग की अनदेखी बर्दाश्त नहीं: अजय कुमार लल्लू

up80.online by up80.online
May 3, 2020
in यूपी, राजनीति
0
INC

अजय कुमार लल्लू, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष (फाइल फोटो)

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

प्रदेश सरकार वापस ले फरमान, सिविल सर्विस की मुख्य परीक्षा देने वाले ओबीसी अभ्यार्थियों के लिए जारी हो बजट

यूपी80, लखनऊ

लॉकडाउन के दौर में जहां पूरा प्रदेश का जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ है वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश सरकार आरक्षण की मूल भावना और पिछड़े वर्गों के हितों पर करारा प्रहार कर रही है। प्रदेश सरकार तत्काल आईएएस-पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले अभ्यार्थियों की मेंस की तैयारी के लिए कोचिंग सुविधा हेतु बजट का प्रावधान करे। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने यह मांग की है।

अजय कुमार लल्लू ने कहा है कि उत्तर प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव द्वारा जारी किए गए शासनादेश में यह कहा गया कि प्रदेश के सामान्य वर्ग और अनुसूचित जाति के वर्ग के अभ्यर्थियों को आईएएस, पीसीएस तथा अन्य अधीनस्थ परीक्षाओं में प्रीलिम्स में चयनित अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में इनके लिए बेहतर कोचिंग की सुविधा हेतु 55-55 लाख रुपए का बजट का प्रावधान किया गया। शासनादेश में ओबीसी वर्ग के लिए पहले से चले आ रहे हैं बजट के प्रावधान को खत्म कर दिया गया। यह प्रदेश के ओबीसी वर्ग के साथ सरासर अन्याय है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शासनादेश में संशोधन कर संविधान सम्मत ओबीसी वर्ग के लिए भी बजट का प्रावधान करें।

लॉकडाउन में जाति प्रमाण पत्र बनवाना मुश्किल:

प्रदेश अध्यक्ष श्री लल्लू ने कहा कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा 21 अप्रैल 2020 को अधीनस्थ सेवाओं में भर्ती के लिए आवेदन जारी करने हेतु विज्ञप्ति जारी की गई है। आवेदन हेतु ओबीसी अभ्यर्थियों को जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना पड़ेगा। ऐसे में जब लॉकडाउन चल रहा है तो जाति प्रमाणपत्र बनना बहुत मुश्किल होगा। उत्तर प्रदेश सरकार या तो आवेदन की तिथि को आगे बढ़ा दे या फिर 31 मार्च 2020 से पहले जो जारी हुए हैं उन्हें मान्य कर ले।

पढ़ते रहिए www.up80.online आईएएस-पीसीएस: ओबीसी अभ्यार्थियों की कोचिंग सुविधा पर ब्रेक

प्रदेश में नहीं चलेगा लैटरल एंट्री:

उन्होंने आगे कहा 30 अप्रैल को उत्तर प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव ने एक शासनादेश जारी किया जिसमें कहा गया कि ग्राम विकास अधिकारी के 336 पद खाली हैं अतः इन पदों को भरने के लिए ग्राम विकास विभाग राजपत्रित अधिकारी सेवा नियमावली 1991 में संशोधन करने की आवश्यकता है। प्रमुख सचिव का यह सुझाव  कि खाली पदों को भरने के लिए  सरकारी अधिकारियों से प्रतिनियुक्त पर  भरे, यह एक प्रकार से लैटरल एंट्री है जैसे कि केंद्र सरकार में सचिवों की भर्ती लैटरल एंट्री से होती है। इससे सामाजिक न्याय और संविधान की मूल भावना प्रभावित होगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सामाजिक न्याय और बाबा साहेब के बनाये गये संविधान की मूल भावना पर प्रदेश सरकार द्वारा किये जा रहे प्रहारों को कतई बर्दाश्त नही किया जाएगा। प्रदेश सरकार इन फैसलों को तुरंत बदले।

पढ़ते रहिए www.up80.online देश के 130 रेड जोन में यूपी के 19 जिले, लिस्ट में देखें अपने जिला की स्थिति

Previous Post

आईएएस-पीसीएस: ओबीसी अभ्यार्थियों की कोचिंग सुविधा पर ब्रेक

Next Post

ओलावृष्टि से गेंहू की गुणवत्ता में गिरावट, किसान परेशान

up80.online

up80.online

Related Posts

Indian Train
यूपी

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

June 6, 2026
बलिया रेलवे स्टेशन
बिहार

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

June 5, 2026
जीएसटी
यूपी

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

June 5, 2026
Next Post
wheat

ओलावृष्टि से गेंहू की गुणवत्ता में गिरावट, किसान परेशान

obc

पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को भी कोचिंग सुविधा मिले: आशीष पटेल

Lockdown 3

लॉकडाउन 3: ग्रीन जोन के अंदर बस- टैक्सी चलेंगी, दुकानें खुलेंगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

4 days ago
जीएसटी

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

2 days ago
ADS

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

4 days ago
DK Shivkumar

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

1 week ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

Trending

Indian Train
यूपी

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

by up80.online
June 6, 2026
0

परीक्षार्थियों को मिलेगी राहत यूपी 80 न्यूज़, बलिया/ वाराणसी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने...

बलिया रेलवे स्टेशन

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

June 5, 2026
जीएसटी

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

June 5, 2026
ADS

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

June 2, 2026
कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

June 2, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online