• About
  • Advertise
  • Contact
Saturday, August 1, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home दिल्ली

एनटीपीसी आरआरबी रिजल्ट का विरोध कर रहे छात्रों की बर्बर तरीके से पिटाई, विपक्ष के निशाने पर सरकार

up80.online by up80.online
January 26, 2022
in दिल्ली, बड़ी खबर, बिहार, यूपी
0
प्रयागराज

एनटीपीसी आरआरबी रिजल्ट का विरोध कर रहे छात्रों की बर्बर तरीके से पिटाई

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

युवा मंच, युवा हल्ला बोल, अखिलेश यादव, ओमप्रकाश राजभर ने सरकार पर बोला हमला; डिप्टी सीएम मौर्या ने भी घटना की निंदा की

यूपी80 न्यूज, पटना/ प्रयागराज/ नई दिल्ली

आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा रिजल्ट का विरोध कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा की गई बर्बर तरीके से लाठीचार्ज अब राजनीतिक रूप लेता जा रहा है। बिहार से लेकर उत्तर प्रदेश तक यह विरोध बढ़ता जा रहा है। प्रयागराज में छात्रों पर की गई लाठी चार्ज से छात्रों में गहरा आक्रोश है। खुद विपक्ष के अलावा उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी घटना की निंदा की है और लाठी चार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर, पिछले तीन दिनों से बिहार के विभिन्न इलाकों में विरोध जारी है। अभ्यर्थियों ने बुधवार को गणतंत्र दिवस के दिन बिहार के जहानाबाद में ट्रेन की बोगियों और इंजन में आग लगा दी एवं रेल ट्रैक पर प्रदर्शन किया।

काला गेंहू
पौष्टिकता से भरपूर काला गेंहू

उधर, इस मामले में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को छात्रों के विरोध को देखते हुए नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी लेवल 1 की परीक्षा पर रोक लगा दी है। छात्रों की शिकायत के निवारण के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। यह समिति रेल मंत्रालय को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

छात्रों को 16 फरवरी तक कमेटी के समक्ष अपनी शिकायतें प्रस्तुत करने को कहा गया है। कमेटी 4 मार्च तक अपनी सिफारिशें प्रस्तुत करेगी। रेल मंत्री ने सभी अभ्यर्थियों से अपनी शिकायत दर्ज कराने का आग्रह किया है।

Coaching
Pandey Classes, Prayagraj

युवा मंच ने जताई नाराजगी:

युवा मंच के अध्यक्ष अनिल सिंह ने युवा मंच के संयायेजक राजेश सचान की गिरफ्तारी पर नाराजगी जतायी है। अनिल सिंह का कहना है कि रोजगार को लेकर युवाओं में काफी आक्रोश है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रयागराज स्टेशन पर रेल रोको अभियान में युवा मंच द्वारा कोई आंदोलन आयोजित नहीं था, पुलिस ने बघाड़ा में लाजों में घुसकर बेरोजगार प्रतियोगियों को क्रूरता के साथ बर्बरता से पीटा और युवा मंच सहित कई संगठनों ने इस पुलिसिया कार्रवाई का विरोध किया है। जिसकी वजह से युवा मंच के संयोजक राजेश सचान को गिरफ्तार कर लिया गया, जो कि बेहद निंदनीय है।

कमिटी नहीं नौकरी चाहिए छात्रों को: युवा हल्ला बोल

budget
‘युवा हल्ला बोल’ के राष्ट्रीय संयोजक अनुपम

उधर, युवा हल्ला बोल के संस्थापक अनुपम ने सरकार द्वारा गठित रेलवे अधिकारियों की कमिटी को खारिज कर दिया है। उन्होंने रेलवे की एनटीपीसी और ग्रुप-डी से संबंधित दो मांगों पर रेल मंत्री को पत्र लिखा था। लेकिन इन दो सीधी मांगों पर जवाब देने की बजाए सरकार मामले को उत्तर प्रदेश चुनाव तक टालने की साज़िश कर रही है। उन्होंने कहा कि बेरोज़गार युवा अब सरकार के झाँसे में नहीं आएंगे और अपनी मांग पर तब तक शांतिपूर्ण ढंग से अड़े रहेंगे।

युवा हल्ला बोल की चार मुख्य मांगें:

 #RRBNTPC के CBT1 में 20 गुना रोल नंबर नहीं, बीस गुना छात्रों का सेलेक्शन हो

#RRBGroupD में CBT2 लाकर भर्ती प्रक्रिया को और लंबा न किया जाए

चोटिल छात्रों के मुफ्त इलाज का प्रबंध हो और उनपर हुए मुकदमे वापिस लिए जाएं

दोषी पुलिस अफसरों पर एक्शन हो

पुलिसिया लाठीचार्ज भाजपा के पतन का कारण बनेगा: अखिलेश यादव

300 Units
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

प्रयागराज में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर आक्रोश व्यक्त करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा,

“इलाहाबाद में अपने रोज़गार के लिए हक़ की आवाज़ बुलंद करने वाले बेगुनाह छात्रों पर पुलिस द्वारा हिंसक प्रहार…

शर्मनाक एवं घोर निंदनीय है। भाजपा सरकार में छात्रों के साथ जो दुर्व्यवहार हुआ है, वो भाजपा के ऐतिहासिक पतन का कारण बनेगा। सपा संघर्षशील छात्रों के साथ है!”

हक मांगों, लाठी खाओ: ओपी राजभर

OP Rajbhar
ओमप्रकाश राजभर, सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी

सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने छात्रों पर की गई लाठी चार्ज की निंदा करते हुए कहा है,

“हक़ माँगो, लाठी खाओ! छात्रों पर जुल्म शर्मनाक एवं घोर निंदनीय है… प्रयागराज पुलिस रोज़गार माँगने वाले छात्रों को हॉस्टल के अंदर घुस कर मार रही है और मुख्यमंत्री तमाशा देख रहे हैं। युवाओं को अब धर्म की अफ़ीम नहीं, शिक्षा,रोटी और रोज़गार चाहिये।“

Previous Post

राजकीय पॉलीटेक्निक केनौरा में धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया

Next Post

आरपीएन सिंह को मेरे जैसे छोटी बिरादरी का प्रदेश अध्यक्ष बनना रास नहीं आया: लल्लू

up80.online

up80.online

Related Posts

Uttar Pradesh
बड़ी खबर

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

July 28, 2026
इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष
यूपी

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

July 25, 2026
ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड
देश

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

July 19, 2026
Next Post
Lallu

आरपीएन सिंह को मेरे जैसे छोटी बिरादरी का प्रदेश अध्यक्ष बनना रास नहीं आया: लल्लू

Samajwadi Party

सपा ने 56 उम्मीदवारों की सूची जारी की, पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा के बेटे को कुर्सी से बनाया प्रत्याशी

Uttar Pradesh

बांसडीह में ओमप्रकाश राजभर के बेटे हुए कुर्बान, रसड़ा से लड़ने की संभावना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

Uttar Pradesh

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

5 days ago
sc, st officers

मोदी सरकार के 89 सचिवों में एक भी ओबीसी नहीं

6 years ago
इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

1 week ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

1 month ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

Trending

Uttar Pradesh
बड़ी खबर

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

by up80.online
July 28, 2026
0

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ योगी सरकार ने...

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

July 25, 2026
ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

July 19, 2026
योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

July 18, 2026
सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

July 5, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online