अपना दल (एस) के 38 लाख सदस्य बनें
लखनऊ, 13 सितंबर
अपना दल (एस) का राष्ट्रीय अधिवेशन 16 सितंबर को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित होगा। अधिवेशन में अनुप्रिया पटेल को बकायदा पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाएगा। अधिवेशन में अपना दल (एस) के सभी पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। इस मौके पर नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी, प्रदेश कार्यकारिणी का गठन और जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा की जाएगी। पार्टी के अब तक कुल 38 लाख सदस्य बन चुके हैं।
यह भी पढ़िये: प्रतापगढ़ उपचुनाव: भाजपा के निर्णय का इंतजार कर रहा है अपना दल (एस)
पार्टी प्रवक्ता राजेश पटेल और अरविंद शर्मा ने गुरुवार को पार्टी के कैंप कार्यालय में पत्रकार वार्ता में कहा कि पार्टी के संस्थापक डॉ.सोनेलाल पटेल की जयंती दो जुलाई से विशेष सदस्यता अभियान के दौरान 69 हजार 376 नए सक्रिय सदस्य बने। साथ ही 17 लाख 34 हजार 400 नए सामान्य सदस्य बने। पहले के करीब 20 लाख सामान्य सदस्य हैं ही। अब कुल मिलाकर उत्तर प्रदेश में हमारी पार्टी के करीब 38 लाख सदस्य बन चुके हैं। सदस्य बनाने की प्रक्रिया अभी जारी है।
यह भी पढ़िये: 7 राज्यों में लागू नहीं, 12 राज्यों में 27 परसेंट से कम मिल रहा है ओबीसी आरक्षण