• About
  • Advertise
  • Contact
Thursday, July 16, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

एमएलसी चुनाव: पांच में से चार सीटों पर दिखा भाजपा का दम, सपा बेदम

कानपुर-उन्नाव शिक्षक खंड की सीट पर निर्दलीय राजबहादुर सिंह चंदेल ने लहराया जीत का परचम

up80.online by up80.online
February 3, 2023
in बड़ी खबर, यूपी, राजनीति
0
BJP

भाजपा

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की पांच सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा BJP ने चार सीटें जीतकर फिर साबित किया है कि उसकी पकड़ मजबूत है। विधान परिषद चुनाव  की घोषणा के बाद से ही प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह के नेतृत्व में हर सीट के लिए मंत्रियों और पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संवाद किया गया। नतीजा चार सीटें खाते में आईं। हालांकि बावजूद इसके कानपुर उन्नाव शिक्षक खंड सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी राजबहादुर सिंह चंदेल ने जीत दर्ज की। यहाँ बीजेपी-सपा दोनों की नहीं चली।

MLC
यूपी एमएलसी इलेक्शन का परिणाम

विधान परिषद की तीन स्नातक एवं दो शिक्षक खंड पर हुए चुनाव में मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी मुकाबले में भी नजर नहीं आई। मतदाताओं को जोड़ने के बड़े बड़े दावे किए गए, लेकिन परिणामों ने निराश किया। सपा को एक सीट भी नहीं मिली, नेता प्रतिपक्ष के पद की हसरत फिर पूरी नहीं हुई।

विधान परिषद की बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक सीट पर भाजपा उम्मीदवार जयपाल सिंह व्यस्त ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की है। उन्होंने सपा के शिव प्रताप सिंह को 51257 वोटों से हराकर जीत अपने नाम की। 1986 से सीट पर अजेय भाजपा की यह आठवीं जीत है। विधानपरिषद की कानपुर-उन्नाव खंड स्नातक सीट से भाजपा प्रत्याशी अरुण पाठक ने जीत दर्ज की है। अरुण पाठक ने 62501 वोटों के साथ जीत दर्ज की है। उन्होंने समाजवादी पार्टी के कमलेश यादव को 53185 वोटों से हराया है, जिन्हें 9331 वोट मिले। स्नातक एमएलसी चुनावों में 6728 अवैध घोषित किए गए।

कानपुर उन्नाव शिक्षक खंड सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी राजबहादुर सिंह चंदेल ने छठवीं बार जीत दर्ज की है। वह 1520 वोटों से विजयी हुए हैं। द्वितीय वरीयता की मतगणना के बाद उन्होंने 1548 वोटों से अपने प्रतिद्वंदी हेमराज को हराया, जिन्हें 3681 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी वेणु रंजन भदौरिया तीसरे नंबर पर रहे, जिन्हें 3282 मत मिले। भाजपा ने  वेणु रंजन भदौरिया को मैदान में उतारा लेकिन पार्टी यहां उलटफेर करने में नाकाम रही।

इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक सीट से भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल तिवारी ने जीत दर्ज की। उन्होंने 1,403 वोटों से अपने प्रतिद्वंदी सुरेश कुमार त्रिपाठी को शिकस्त दी। गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक सीट से जीत की हैट्रिक लगाने वाले भाजपा उम्मीदवार देवेंद्र प्रताप सिंह ने रिकॉर्ड  बनाया है। इस सीट पर अब तक जितने भी परिणाम आए हैं, सभी द्वितीय वरीयता के मतों की गिनती के बाद ही आए। पहली बार हुआ जब प्रथम वरीयता के मतों की गिनती से ही  फैसला हो गया।

Previous Post

आदिवासी समाज की मजबूत आवाज, अपना दल (एस) के विधायक राहुल प्रकाश कोल का निधन

Next Post

महंगाई: अमूल दूध की कीमतों में फिर हुई बढ़ोतरी, 3 रुपए प्रति लीटर महंगा

up80.online

up80.online

Related Posts

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह
यूपी

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

July 5, 2026
Apna Dal
यूपी

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

July 3, 2026
Dr.Sonelal Patel
बड़ी खबर

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

July 2, 2026
Next Post
Amul

महंगाई: अमूल दूध की कीमतों में फिर हुई बढ़ोतरी, 3 रुपए प्रति लीटर महंगा

व्यापारी आत्महत्या

बलिया: सूदखोरों से परेशान व्यापारी के आत्महत्या मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार

UP politics

वाराणसी में आयोजित हो रहा है दो दिवसीय इंटरनेशनल रोजगार मेला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

3 weeks ago
वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

3 years ago
नंदी

मंत्री नंद गोपाल नंदी को एससी-एसटी मामले में एक साल की सजा

3 years ago
ज्योति सिंह

बेल्थरा रोड क्षेत्र की बिटिया का ऑडिटर पद पर हुआ चयन

6 months ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

Trending

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह
यूपी

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

by up80.online
July 5, 2026
0

आर्यन ने नर्सरी से 12वीं तक एक ही स्कूल में की पढ़ाई यूपी, 80 न्यूज़, चंदौली किसी...

Apna Dal

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

July 3, 2026
Dr.Sonelal Patel

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

July 2, 2026
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

June 30, 2026
वीपी सिंह को क्यों याद करे?

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

June 25, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online