• About
  • Advertise
  • Contact
Monday, October 5, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के प्रयास से मीरजापुरवासियों को 10 दिन में मिलीं तीन बड़ी सौगात

गंगा नदी पर छह लेन के पुल व बाईपास निर्माण की मिली स्वीकृति

up80.online by up80.online
February 26, 2024
in यूपी
0
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के प्रयास से मीरजापुरवासियों को 10 दिन में मिलीं तीन बड़ी सौगात
0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी 80 न्यूज़, मीरजापुर
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल के विशेष प्रयास से पिछले 10 दिनों में मीरजापुरवासियों को तीन बड़ी सौगात मिली है। जनपदवासियों को 1702 करोड़ की नई सौगात मिली है। मीरजापुर में गंगा नदी पर विंध्य धाम के पास एक नए 6 लेन के उच्च क्षमता वाले पुल के साथ-साथ मीरजापुर बाईपास मार्ग के निर्माण के प्रस्तावित परियोजना की स्वीकृति मिल गई है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी 29 फरवरी को इस मेगा परियोजना का शिलान्यास करेंगे। इससे पहले मीरजापुरवासियों को चुनार में राजकीय महिला कॉलेज एवं रामपुर घाट पर गंगा नदी पर पुल के निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है।

इस परियोजना की स्वीकृति पर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार जताया है।
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने इस मेगा परियोजना की वित्तीय स्वीकृति हेतु 21 फरवरी को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर अनुरोध किया था। इससे पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने इस बाबत 20 जनवरी 2024 को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और 24 सितंबर 2023 को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के सचिव अनुराग जैन को पत्र लिखकर गंगा नदी पर विंध्य धाम के आसपास एक नए 6 लेन के उच्च क्षमता वाले पुल के साथ-साथ मीरजापुर बाईपास मार्ग के निर्माण हेतु पत्र भेजकर अनुरोध किया था।
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने पत्र के माध्यम से कहा था कि मीरजापुर जिले में गंगा नदी पर दुद्धी-लुम्बनी मार्ग पर लगभग पांच दशक पहले बने दो लेन के सामान्य क्षमता के पुल के विगत एक दशक से बार-बार खराब हो जाने के कारण भारी यातायात के सैकड़ों किमी अनावश्यक दूरी घूमकर आने-जाने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। यह पुल मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ व झारखंड प्रदेश एवं तमिलनाडु / कर्नाटक / महाराष्ट्र / मध्यप्रदेश से वाराणसी-कन्याकुमारी (राष्ट्रीय राजमार्ग 7) का प्रयोग कर आने वाले भारी यातायात को राजधानी लखनऊ और पूर्वांचल तथा दिल्ली-कोलकत्ता राष्ट्रीय राजमार्ग 2 के माध्यम से अपने-अपने गंतव्य मार्ग को आने-जाने हेतु लाइफ लाइन सड़क पर स्थित एवं एकमात्र पुल है जो विगत एक दशक से क्षतिग्रस्त है, जिसके कारण जिला प्रशासन को किसी बड़े हादसे से बचाने हेतु पुल पर भारी यातायात के आवागमन को बार-बार रोककर मरम्मत कराना पड़ता है, जिसके कारण हैरान परेशान जनमानस का जहां सरकार को कोपभाजन होना पड़ रहा है।
केंद्रीय मंत्री श्रीमती पटेल ने कहा कि इस पुल के क्षतिग्रस्त होने के कारण अन्य राज्यों से आने वाले तथा राजधानी लखनऊ सहित मध्य उत्तर प्रदेश और पूर्वांचल की ओर जाने वाले निर्माण सामग्री से भरे हुए हजारों ट्रकों को प्रतिदिन सैकड़ों किमी घूमकर जाना पड़ता है, जिससे ईंधन खर्च के रूप में अनावश्यक हानि होती है। साथ ही, वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण विस्तार एवं मीरजापुर में मां विंध्यवासिनी कॉरिडोर के निर्माण शुरू होने से जनपद में दर्शनार्थियों की संख्या बढ़ गई है, लेकिन क्षतिग्रस्त एवं आवागमन के एकमात्र साधन उपरोक्त संदर्भित पुल पर संपूर्ण देश से आने वाले दर्शनार्थियों का अलग से अतिरिक्त भार बढ़ गया है। अत: इस गंभीर समस्या के निदान हेतु क्षतिग्रस्त पुल के विकल्प के रूप में गंगा नदी पर विंध्य धाम के आसपास एक नए 6 लेन के उच्च क्षमता वाले पुल के साथ-साथ मीरजापुर बाईपास मार्ग के निर्माण के इस प्रस्तावित कार्य को स्वीकृति प्रदान करने का कष्ट करें।
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने मीरजापुर बाईपास के निर्माण संरेखण की अनुशंसा हेतु केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय श्री नितिन गडकरी जी को 3 फरवरी 2023 को पत्र लिखकर अनुरोध किया था। केंद्रीय मंत्री श्रीमती पटेल ने पत्र में उल्लेख किया था कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अधिकारियों एवं डीपीआर कंसल्टेंट द्वारा मीरजापुर बाईपास में संरेखण निर्धारण हेतु सहमति बनी है, जिसमें लगभग 15 किमी (बाएं हाथ की ओर) जो पुरातन स्थान काली खोह मंदिर, अष्टभुजी माता मंदिर के समीप से होकर जाता है। श्रीमती पटेल ने इस पत्र के माध्यम से बाईपास के निर्माण संरेखण की अनुशंषा हेतु अनुरोध किया था।
रामपुर घाट पर भी बनेगा पुल:
मीरजापुर में रामपुर घाट पर गंगा नदी पर 339.7 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले पुल की वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। इस पुल के निर्माण से भदोही और मीरजापुर के बीच आवागमन तेज हो जायेगी एवं कारोबार को बढ़ावा मिलेगा।

Previous Post

मायावती को एक और झटका, अंबेडकर नगर के बसपा सांसद भाजपा में शामिल

Next Post

पीएम मोदी ने 554 रेलवे स्टेशन एवं 1500 आरओबी / आरयूबी का किया उद्घाटन

up80.online

up80.online

Related Posts

BJP
यूपी

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

October 1, 2026
संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े
बड़ी खबर

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

September 19, 2026
ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Next Post
पीएम मोदी ने 554 रेलवे स्टेशन एवं 1500 आरओबी / आरयूबी का किया उद्घाटन

पीएम मोदी ने 554 रेलवे स्टेशन एवं 1500 आरओबी / आरयूबी का किया उद्घाटन

पीएम मोदी ने बेल्थरा रोड रेलवे स्टेशन का किया उद्घाटन, आधुनिक सुविधाएं विकसित

पीएम मोदी ने बेल्थरा रोड रेलवे स्टेशन का किया उद्घाटन, आधुनिक सुविधाएं विकसित

प्रो.विनीत कंसल ने छात्रों को इनोवेशंस पेटेंट कराने के लिए प्रेरित किया

प्रो.विनीत कंसल ने छात्रों को इनोवेशंस पेटेंट कराने के लिए प्रेरित किया

Recommended

BJP

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

4 days ago
Rajesh Patel, National Spokesperson of Apna Dal (S)

राजेश पटेल अपना दल (एस) के राष्ट्रीय प्रवक्ता बने, मिर्जापुर-वाराणसी में पड़ेगा असर

7 years ago
दीपशिखा सिंह

मऊ जनपद की बेटी दीपशिखा सिंह बनीं बिल्थरारोड की एसडीएम

4 years ago
नंदी

मंत्री नंद गोपाल नंदी को एससी-एसटी मामले में एक साल की सजा

4 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

Trending

BJP
यूपी

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

by up80.online
October 1, 2026
0

बढ़ सकती है क्षेत्रीय असंतुलन की समस्या देवी सिंह के बाद अब तक राज्यसभा व विधान परिषद...

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

September 19, 2026
ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online