डिंपल यादव को टक्कर देंगे शिवपाल के पुराने शिष्य रहे बीजेपी प्रत्याशी रघुराज शाक्य
यूपी80 न्यूज, लखनऊ
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह के यादव के निधन से रिक्त हुई मैनपुरी Mainpuri सीट से चुनाव लड़ रही सपा उम्मीदवार डिंपल यादव Dimpal Yadav का चुनाव प्रचार शिवपाल यादव Shivpal Yadav भी करेंगे। मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची में प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव का नाम भी शामिल किया है। हालांकि शिवपाल अभी तक उपचुनाव से दूर हैं।

सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव की ओर से चुनाव आयोग को भेजी गई सूची में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, किरनमय नंदा, प्रो रामगोपाल यादव, आजम खां, जया बच्चन, नरेश उत्तम पटेल के बाद शिवपाल सिंह यादव का नाम है।

सूची में 40 नेताओं का नाम शामिल:
स्टार प्रचारकों की सूची में माता प्रसाद पांडेय, स्वामी प्रसाद मौर्य, डॉ. मनोज पांडेय, धर्मेंद्र यादव, राजाराम पाल सहित कुल 40 लोगों को सूची में शामिल किया गया है।

भाजपा ने रघुराज शाक्य को उतारा:
उधर, भाजपा ने शिवपाल यादव के करीबी रहे रघुराज शाक्य Raghuraj Shakya को मैनपुरी लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया है। विधानसभा चुनाव से पहले रघुराज शाक्य भाजपा में शामिल हुए थे।
