• About
  • Advertise
  • Contact
Friday, July 24, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

बसपा में शामिल हुईं माफिया अतीक अहमद की पत्नी, मेयर का लड़ सकती हैं चुनाव

गिरते जनाधार को देखते हुए बसपा ने बदली रणनीति, अतीक अहमद ने पिछले दिनों की थी सीएम योगी की तारीफ

up80.online by up80.online
January 5, 2023
in बड़ी खबर, यूपी, राजनीति
0
अतीक अहमद

बसपा में शामिल हुईं शाइस्ता परवीन

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी80 न्यूज, प्रयागराज

राजनीति भी अजब-गजब चीज है। कभी किसी राजनैतिक दल को कोई माफिया और उसका परिवार अच्छा लगने लगता है तो कभी खराब। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में माफिया मुख्तार अंसारी Mukhtar Ansari और उसके परिवार से दूरी बनाने वाली बसपा को अहमदाबाद की जेल में बंद माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद Atiq Ahmed के परिवार से लगाव हो गया है। अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन Shaista Parveen ने गुरुवार को बसपा BSP की सदस्यता ग्रहण की। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद घनश्याम चंद्र खरवार ने उन्हें बसपा की सदस्यता दिलाई। शाइस्ता बसपा के टिकट पर प्रयागराज से मेयर का चुनाव लड़ सकती हैं।

अलोपीबाग स्थित सरदार सेवा संस्थान में आयोजित बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन ने बसपा की सदस्यता ली। शाइस्ता परवीन जल्द ही बसपा सुप्रीमो मायावती से मिलने लखनऊ जाएंगी।

गिरते जनाधार को लेकर बसपा ने रणनीति बदली:

बता दें कि 2022 विधानसभा चुनाव से पहले बसपा ने मऊ सदर से विधायक मुख्तार अंसारी की अपराधिक छबि की वजह से उनका टिकट काट दिया था। लेकिन लगातार गिरते जनाधार को देखते हुए बसपा ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है। निकाय चुनाव में दलित-मुस्लिम समीकरण को मजबूत करने के लिए अतीक अहमद की पत्नी को बसपा की सदस्यता दिलाई गई है। इससे पहले बसपा ने सहारनपुर में इमरान मसूद की पत्नी को मेयर पद के लिए उम्मीदवार घोषित किया है।

ओवैसी की पार्टी को कहा अलविदा:

महज 16 महीने में ही अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन ने ओवैसी की पार्टी को अलविदा कह दिया। वर्ष 2022 विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने ओवैसी की पार्टी में शामिल हुई थी।

अभिषेक चौबे
अभिषेक चौबे, राष्ट्रीय अध्यक्ष्र, विधि मंच, अपना दल एस

सीएम योगी की तारीफ कर चुके हैं अतीक:

अतीक अहमद ने पिछले दिनों लखनऊ में सीएम योगी की तारीफ की थी। उन्होंने सीएम योगी को बहादुर और ईमानदार सीएम बताया था।

अतीक अहमद, एक नजर:

राजनीतिक जीवन की शुरूआत- 1989

निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर इलाहाबाद पश्चिम से 1989 1991, 1993 में विधायक बने

1996 में सपा से विधायक बने

1999 में अपना दल में शामिल हुए और प्रतापगढ़ से चुनाव लड़े, लेकिन हार का सामना करना पड़ा।

2002 में अपना दल से इलाहाबाद पश्चिमी से विधायक बने, लेकिन 2003 में सपा में शामिल हो गए और 2004 में फूलपुर से सांसद चुने गए। 2014 में सपा से श्रावस्ती से चुनाव लड़े, लेकिन असफल रहे।

नंद किशोर पटेल
एडवोकेट नंद किशोर पटेल, लखनऊ
Previous Post

आजमगढ़: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में पकड़ा गया 25 हजार का इनामी

Next Post

सजा भुगत रहे पूर्व मंत्री हीरालाल गौतम के तीन असलहों के लाइसेंस निरस्त

up80.online

up80.online

Related Posts

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड
देश

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

July 19, 2026
योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल
यूपी

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

July 18, 2026
सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह
यूपी

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

July 5, 2026
Next Post
UP politics

सजा भुगत रहे पूर्व मंत्री हीरालाल गौतम के तीन असलहों के लाइसेंस निरस्त

एकलव्य

वीर एकलव्य समारोह: अत्याचार के खिलाफ एकजुट होकर लड़ेगा निषाद समाज

आजमगढ़

आजमगढ़: आरटीआई कार्यकर्ता को फर्जी तरीके से फंसाने के आरोप में ग्राम पंचायत अधिकारी सहित 4 गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

5 days ago
ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

4 days ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

4 weeks ago
वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

3 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

Trending

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड
देश

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

by up80.online
July 19, 2026
0

यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ पर्यावरण संरक्षण और ग्रीन इलेक्शन की अभिनव पहल के लिए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी...

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

July 18, 2026
सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

July 5, 2026
Apna Dal

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

July 3, 2026
Dr.Sonelal Patel

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

July 2, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online