यूपी 80 न्यूज़, कौशांबी
उत्तर प्रदेश के कौशांबी में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। मिट्टी खोदते समय अचानक टीला ढह गया। हादसे में 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई। इनमें दो बच्चियां हैं। एक पुरुष समेत 4 गंभीर घायल हैं।
घायलों का मंझनपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पुलिस और ग्रामीणों ने जेसीबी से रेस्क्यू शुरू किया। काफी मशक्क्त के बाद शवो को बाहर निकाला गया। हादसा कोखराज थाना क्षेत्र में भरवारी के टीकरडीह गांव का है।प्रत्यक्षदर्शी हरिओम पांडेय के मुताबिक आज सोमवार सुबह 6 बजे गांव के 8 लोग घर की लिपाई-पुताई के लिए मिट्टी खोदने टीले पर पहुंचे थे। वे दो घंटे तक टीले को खोदते रहे। टीला पहले से ही कमजोर था। सुबह 8 बजे अचानक टीले का एक हिस्सा धंस गया। कई टन मिट्टी आकर गिर गई। वहां मौजूद सभी नीचे दब गए। चीख-पुकार मच गई।आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। वहां मिट्टी में दबे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की। मिट्टी इतनी ज्यादा थी कि वह बाहर नहीं निकाल पाए। 15 मिनट के बाद एक शव निकाला गया। इसके बाद 20 मिनट के अंदर बाकी लोगों को निकाला गया।
