• About
  • Advertise
  • Contact
Monday, September 14, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी अखिलेश यादव

मोदी सरकार कराएगी ‘जाति’ जनगणना, कैबिनेट की लगी मुहर

नीतीश कुमार का दृढ़ फैसला व राहुल गांधी का दबाव आया काम

up80.online by up80.online
April 30, 2025
in अखिलेश यादव, अन्य राज्य, तेजस्वी यादव, दिल्ली, देश, बड़ी खबर, बिहार, यूपी, राजद, राजनीति, सपा
0
Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

बलिराम सिंह, लखनऊ

आखिरकार बिहार Bihar के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार Nitish Kumar की दृढ़ इच्छाशक्ति और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी Rahul Gandhi का दबाव काम आया। बुधवार को मोदी कैबिनेट Modi Cabinet ने जाति जनगणना Caste census कराने का ऐतिहासिक फैसला लिया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट मीटिंग की ब्रीफिंग के दौरान यह जानकारी दी।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि 1947 के बाद से जाति जनगणना नहीं हुई है। कांग्रेस ने जाति जनगणना की जगह जाति सर्वे कराया।

अश्विनी वैष्णव ने कहा, “जाति की जनगणना मूल जनगणना में ही सम्मिलित होना चाहिए। पीएम मोदी के नेतृत्व में राजनीतिक मामलों की कैबिनेट ने फैसला किया है कि जाति की जनगणना को आने वाली जनगणना में सम्मिलित करके किया जाए।”

Nitish Kumar
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

आपको बता दें कि देश में पहली बार जाति जनगणना कराने का ऐतिहासिक फैसला दो साल पहले बिहार की नीतीश कुमार Nitish Kumar के नेतृत्व में जदयू, राजद और कांग्रेस की सरकार ने लिया। नीतीश सरकार के इस फैसले का पूरे देश में बड़ा संदेश गया।

राहुल गांधी
संविधान की पुस्तक हाथ में लेकर संबोधित करते हुए राहुल गांधी (फाइल फोटो)

उधर, जाति आधारित जनगणना Caste census कराने की मांग को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी Rahul Gandhi निरंतर आवाज उठा रहे हैं। लोकसभा चुनाव के पहले से अब तक राहुल गांधी अपने हर कार्यक्रम में इस मुद्दे को मजबूती से उठाते हैं। मोदी सरकार के इस फैसले पर राहुल गांधी ने कहा कि संसद में हमने कहा था कि जाति जनगणना करवा कर रहेंगे। साथ ही, 50 फीसदी आरक्षण की सीमा भी हटाएंगे। हम इस फैसले का समर्थन करते हैं।

जाति आधारित जनगणना का फैसला वंचितों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय: अनुप्रिया पटेल

Anupriya Patel
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल

उधर, इस फैसले पर अपना दल की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल Anupriya Patel ने कहा है,

“प्रधानमंत्री Narendra Modi जी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में “जाति आधारित जनगणना” को मंजूरी देकर वंचितों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।

मेरी पार्टी स्थापना काल से ही निरंतर देश में जाति आधारित जनगणना की माँग करती रही है। सड़क से संसद तक अपना दल एस ने जाति-जनगणना की पुरज़ोर वकालत की है।

बगैर झकझोरे शक्तिशाली लोग अधिकार किसी को नहीं देंगे: अखिलेश यादव

आरक्षण
अखिलेश यादव, सपा अध्यक्ष

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा,

नेता जी (मुलायम सिंह यादव) ने संसद में जातिवार जनगणना का मुद्दा केंद्र की हर सरकार में पुरज़ोर तरीक़े से उठाया था क्योंकि वो जानते थे कि जाति की गणना न कराने से कमज़ोर-पिछड़ों के अधिकारों की हक़मारी की जा रही है। नेता जी अत्याचार, उत्पीड़न, शोषण और पिछड़ेपन के दंश को जानते थे और ये मानते थे कि जब तक सरकारों को झकझोरा और जगाया नहीं जाएगा, तब तक परंपरागत शक्तिशाली लोग न तो सत्ता में किसी को हिस्सा देंगे, न उनका अधिकार।

उन सब समाजवादी नेताओं को सादर नमन जिन्होंने इसके लिए अपना पूरा जीवन लगा दिया। ये सामाजिक न्याय और सामाजिक सशक्तीकरण के सभी गणमान्य विचारकों के निरंतर संघर्ष की जीत है और उनकी करारी हार जो सौ साल से इसे नकारने का षड्यंत्र रचते रहे।

Previous Post

हेमंत पटेल हत्याकांड: पिता को न्याय का इंतजार और नेताओं में श्रेय लेने की होड़ लगी

Next Post

जजौली गांव की प्रधान मालती देवी का निधन, गांव में शोक की लहर

up80.online

up80.online

Related Posts

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh
अन्य राज्य

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला
अन्य राज्य

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
Next Post
प्रधान

जजौली गांव की प्रधान मालती देवी का निधन, गांव में शोक की लहर

जातीय जनगणना को मंजूरी के बाद अपना दल ने की ओबीसी मंत्रालय गठन की मांग

जातीय जनगणना को मंजूरी के बाद अपना दल ने की ओबीसी मंत्रालय गठन की मांग

सपा के साथ मिलकर किसका का तेल निकलेंगे पियरका चचा के ‘कटप्पा’?

सपा के साथ मिलकर किसका का तेल निकलेंगे पियरका चचा के 'कटप्पा'?

Recommended

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

3 years ago
दहेज रहित

दहेज रहित व अंतर्जातीय विवाह करके नायब तहसीलदार डॉ.भागीरथी सिंह ने समाज को दिया सकारात्मक संदेश

3 years ago
3d Laparoscopic surgery

रामरती अस्पताल में शुरू हुई 3 डी लैप्रोस्कोपिक सर्जरी

6 years ago
पवन सचान

डॉ.पवन सचान बने एससीईआरटी के निदेशक

3 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

Trending

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

by up80.online
September 1, 2026
0

डिप्टी सीएम के साले ने सपा की सरकार बनवाने की घोषणा की यूपी80 न्यूज, लखनऊ चुनावी साल...

Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online