• About
  • Advertise
  • Contact
Thursday, June 11, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home अन्य राज्य

लखीमपुर कांड: किसान नेताओं ने कहा- मंत्री टेनी की बर्खास्तगी तक आंदोलन जारी रहेगा

up80.online by up80.online
October 13, 2021
in अन्य राज्य, यूपी, राजनीति
0
Lakhimpur

लखीमपुर कांड- अंतिम अरदास में शामिल हुईं प्रियंका गांधी

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

कांग्रेस नेताओं संग प्रियंका गांधी ने भी दी श्रद्धांजलि, दशहरा पर भाजपा नेताओं के पुतले जलाने की घोषणा

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

लखीमपुर खीरी हत्याकांड में मारे गए किसानों की मंगलवार को हुई अंतिम अरदास प्रार्थना सभा में उत्तर प्रदेश सहित देश के विभिन्न हिस्सों से भारी संख्या में किसान संगठन शामिल हुए। इस अवसर पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी प्रार्थना सभा में शामिल हुईं। इस मौके पर संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि शहीद किसानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। किसान नेता राकेश टिकैत ने घोषणा की कि केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी का इस्तीफा ना होने पर आंदोलन तेज होगा।

Lakhimpur
लखीमपुर खीरी कांड: मारे गए किसानों की अंतिम अरदास में पहुंचे किसान संगठन

बता दें कि 3 अक्टूबर को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे के वाहनों के काफिले से लखीमपुर खीरी के तिकुनिया गांव में एक पत्रकार सहित 4 किसानों की कुचलने से मौत हो गई थी। इन किसानों की अंतिम प्रार्थना सभा में मंगलवार को उत्तर प्रदेश के अलावा पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों में भारी संख्या में किसान पहुंचे।

संयुक्त किसान मोर्चा का आरोप है कि लोगों को अरदास में शामिल होने से रोकने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने काफी कोशिश की। बावजूद इसके काफी तादाद में किसान तिकुनिया पहुंचने में सफल रहे।

इस अवसर पर किसान नेताओं ने कहा कि वे भाजपा की विभाजनकारी राजनीति के कारण अपनी एकता और ताकत को टूटने नहीं देंगे। एसकेएम ने घोषणा की कि वह लखीमपुर खीरी हत्याकांड के शहीदों और अब तक आंदोलन में शामिल 630 से अधिक अन्य लोगों के बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देगा।

इन किसानों की हुई थी मौत:

नछत्तर सिंह, लवप्रीत सिंह, गुरविंदर सिंह, दलजीत सिंह और रमन कश्यप

दशहरा के दिन भाजपा नेताओं के जलाएंगे पुतले:

संयुक्त किसान मोर्चा ने घोषणा की है कि दशहरा के दिन पूरे देश में भाजपा नेताओं के पुतले जलाए जाएंगे।

कश्मीर में शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि:

जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले में शहीद हुए पांच जवानों को संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। एसकेएम ने दु:ख और गर्व के साथ कहा कि सैनिक गज्जन सिंह की शादी चार महीने पहले हुई थी। उन्होंने अपनी बारात में गर्व से किसान संगठन का झंडा फहराया था।

Previous Post

आतंकी हमले में यूपी के सारज सिंह सहित पांच जवान शहीद

Next Post

बेबीरानी मौर्य ‘जाटव’ के जरिए मायावती के वोटबैंक में सेंध लगाने की जुगत में बीजेपी

up80.online

up80.online

Related Posts

Indian Train
यूपी

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

June 6, 2026
बलिया रेलवे स्टेशन
बिहार

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

June 5, 2026
जीएसटी
यूपी

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

June 5, 2026
Next Post
Baby Rani Maurya

बेबीरानी मौर्य ‘जाटव’ के जरिए मायावती के वोटबैंक में सेंध लगाने की जुगत में बीजेपी

bsp

बसपा सुप्रीमो मायावती पर भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह का विवादित बयान, आक्रोशित हुए समर्थक

azamgarh

न्याय मांगने पर आजमगढ़ में एसपी ने मारा थप्पड़ तो मिर्जापुर में थाना प्रभारी ने की अभद्रता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

Indian Train

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

4 days ago
जीएसटी

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

6 days ago
भानू प्रताप सिंह

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

3 days ago
कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

1 week ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

Trending

भानू प्रताप सिंह
बड़ी खबर

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

by up80.online
June 8, 2026
0

आजमगढ़ व गोरखपुर सहित विभिन्न जनपदों में 40 मामले  दर्ज थे यूपी80 न्यूज, लखनऊ यूपी एसटीएफ ने...

Indian Train

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

June 6, 2026
बलिया रेलवे स्टेशन

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

June 5, 2026
जीएसटी

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

June 5, 2026
ADS

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

June 2, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online