• About
  • Advertise
  • Contact
Monday, July 27, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home अन्य राज्य

बेबीरानी मौर्य ‘जाटव’ के जरिए मायावती के वोटबैंक में सेंध लगाने की जुगत में बीजेपी

up80.online by up80.online
October 13, 2021
in अन्य राज्य, दिल्ली, देश, बड़ी खबर, यूपी, राजनीति
0
Baby Rani Maurya

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बेबीरानी मौर्य जाटव

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

प्रदेश के हर जिले में होगी बेबीरानी की सभा, बेबीरानी व मायावती एक ही समाज व पश्चिमी उत्तर प्रदेश से आती हैं

अशोक जायसवाल, लखनऊ

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में बसपा सुप्रीमो मायावती के दलित मतदाताओं विशेषकर जाटव बिरादरी को साधने के लिए भाजपा ने उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबीरानी मौर्य ‘जाटव’ पर दाव लगाया है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के ठीक पहले उन्हें उत्तराखंड के राज्यपाल पद से हटाकर भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के तौर पर उत्तर प्रदेश के चुनावी समर में उतारा गया है।

मूलत: आगरा की रहने वाली बेबीरानी मौर्य जाटव समाज से आती हैं और भाजपा में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुकी हैं। भाजपा बेबीरानी की जाति बताने के लिए दलित समाज में जोर-शोर से प्रचार कर रही है। होर्डिंग-बैनर में उनके ‘सरनेम’ के आगी उनकी जाति का उल्लेख किया जा रहा है। बुधवार को लखनऊ के वीवीआईपी गेस्ट हाउस के बाहर लगाए गए उनकी होर्डिंग में कुछ ऐसा ही बताया गया है, ताकि लोगों को मालूम हो जाए कि बेबीरानी मौर्य ओबीसी नहीं बल्कि दलित समाज से आती हैं। होर्डिंग में परंपरागत फोटो की बजाय एक तरफ पीएम नरेंद्र मोदी तो दूसरी तरफ बाबा साहब डॉ.भीम राव अंबेडकर की तस्वीर है।

Baby Rani Maurya
Baby Rani Maurya, national president, BJP

हर जिले में होगी जनसभा:

अक्टूबर-नवंबर में बेबीरानी मौर्य की प्रदेश के ब्रज, पश्चिम, अवध, कानपुर-बुंदेलखंड, काशी और गोरखपुर क्षेत्र में बेबीरानी की एक-एक बड़ी सभा कराने के साथ सभी 75 जिलों में बेबीरानी मौर्य की चुनावी सभाएं और सम्मेलन कराना शुरू कर दिया है। इन सभाओं में क्षेत्र के जाटव समाज के लोगों को इकट्‌ठा करने की रणनीति बनाई गई। इसके बाद दिसंबर से हर जिले में एक-एक बड़ी सभा कराई जाएगी। इन सभाओं के लिए प्रदेश महामंत्री प्रियंका रावत को समन्वयक नियुक्त किया गया है।

banana
कैसे करें केला की खेती

जाटव समाज को साधने की भाजपा की रणनीति:

बता दें कि पिछले दिनों लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्षों के सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा का स्वागत चित्रकूट के जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने किया था। जबकि जेपी नड्‌डा ने सहारनपुर की बलिया खेड़ा की ब्लॉक प्रमुख सोनिया जाटव का स्वागत किया था। उसी दिन पार्टी मुख्यालय में जाटव वोट बैंक साधने की रणनीति भी बनाई गई थी।

Baby Rani Maurya
बेबी रानी मौर्य जाटव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बीजेपी

बसपा सुप्रीमो मायावती व बेबीरानी मौर्य में समानता:

बता दें कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित पूरे उत्तर प्रदेश के जाटव वोट बैंक पर मायावती का कब्जा माना जाता है। मायावती जाटव समाज से आती हैं एवं उनका घर गौतमबुद्ध नगर में है। इसी तरह बेबीरानी मौर्य भी जाटव समाज से आती हैं एवं मूलत: आगरा की रहने वाली हैं। मायावती उत्तर प्रदेश की चार बार मुख्यमंत्री रह चुकी हैं, जबकि बेबीरानी मौर्य आगरा की महापौर, राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य एवं उत्तराखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं। इसके अलावा वर्तमान राष्ट्रपति एवं तत्कालीन भाजपा राष्ट्रीय अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष रामनाथ कोविंद के साथ कोषाध्यक्ष के तौर पर काम कर चुकी हैं।

राजनीतिक विश्लेषक एवं बलिया निवासी वरिष्ठ पत्रकार अनूप हेमकर कहते हैं, “पिछले कुछ समय से देखा जा रहा है कि बसपा सुप्रीमो मायावती का दायरा लगातार सिकुड़ता जा रहा है। बसपा का मूल वोट बैंक जाटव मतदाता हैं। चूंकि बसपा सुप्रीमो मायावती और बेबीरानी मौर्य, दोनों महिला नेता हैं, दोनों दलित समाज के जाटव बिरादरी से आती हैं और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं। ऐसे में भाजपा की इस रणनीति से आगरा मंडल में कुछ हद तक सफलता मिल सकती है। हालांकि विकल्प न होने की वजह से अभी भी जाटव समाज बसपा के साथ है। इसके अलावा हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि उभरता हुआ दलित समाज का बेटा एवं भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद रावण भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश से ही आते हैं और वर्तमान में प्रदेश के दलित एवं ओबीसी समाज के युवाओं के बीच चंद्रशेखर का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है।”

बेबी रानी मौर्य का जीवन परिचय:

जन्म : 15 अगस्त 1956

शिक्षा : एमए, बीएड

पति: प्रदीप कुमार (पूर्व निदेशक, पंजाब नेशनल बैंक)

आगरा की महापौर: 1995 से 2000 तक

1997 में वर्तमान राष्ट्रपति एवं तत्कालीन भाजपा राष्ट्रीय अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष रामनाथ कोविंद के साथ कोषाध्यक्ष रहीं।

2002 में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य बनीं

18 सालों से नव चेतना जागृति संस्था के जरिए दलित व पिछड़ी जाति की महिलाओं को जागरूक करने एवं न्याय दिलाने का कार्य

27 अगस्त 2018 को उत्तराखंड की राज्यपाल पद की शपथ लीं। 8 सितंबर 2021 को पद से इस्तीफा दिया।

Journalist
वरिष्ठ पत्रकार अशोक जायसवाल, बलिया
Previous Post

लखीमपुर कांड: किसान नेताओं ने कहा- मंत्री टेनी की बर्खास्तगी तक आंदोलन जारी रहेगा

Next Post

बसपा सुप्रीमो मायावती पर भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह का विवादित बयान, आक्रोशित हुए समर्थक

up80.online

up80.online

Related Posts

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष
यूपी

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

July 25, 2026
ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड
देश

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

July 19, 2026
योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल
यूपी

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

July 18, 2026
Next Post
bsp

बसपा सुप्रीमो मायावती पर भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह का विवादित बयान, आक्रोशित हुए समर्थक

azamgarh

न्याय मांगने पर आजमगढ़ में एसपी ने मारा थप्पड़ तो मिर्जापुर में थाना प्रभारी ने की अभद्रता

MLC

अनुप्रिया पटेल की पार्टी की मांग- दलित अथवा ओबीसी से हो विधानसभा उपाध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

2 days ago
ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

1 week ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

4 weeks ago
योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

1 week ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

Trending

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष
यूपी

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

by up80.online
July 25, 2026
0

यूपी 80 न्यूज़, ओबरा इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण...

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

July 19, 2026
योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

July 18, 2026
सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

July 5, 2026
Apna Dal

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

July 3, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online