• About
  • Advertise
  • Contact
Tuesday, April 28, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

अमर सिंह पटेल के समर्थन में उतरें सामाजिक संगठन, 2022 में बीजेपी को मिलेगा जवाब

up80.online by up80.online
September 12, 2020
in यूपी, राजनीति
0
बर्खास्त

अपर निजी सचिव अमर सिंह पटेल

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा ने 14 सितंबर को पीएम मोदी के नाम प्रदेशव्यापी ज्ञापन देने का लिया फैसला

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

उत्तर प्रदेश सचिवालय के अपर निजी सचिव अमर सिंह पटेल की बर्खास्तगी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अमर सिंह पटेल को न्याय दिलाने के लिए अनेक सामाजिक संगठन लामबंद होने लगे हैं। सरदार सेना के राज्यव्यापी ज्ञापन देने के बाद अब अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा ने भी 14 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम प्रदेशव्यापी ज्ञापन देने का फैसला किया है। अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रदेश महासचिव गिरजेश कुमार पटेल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने 11 सितंबर को अमर सिंह पटेल से उनके आवास पर मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

गिरजेश पटेल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भाजपा सरकार में कुर्मी कृषक समाज पर लगातार हो रहे अत्याचार पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी को समुचित जवाब देगी।

प्रतिनिधिमंडल में अधिवक्ता परिषद के प्रदेश महासचिव शरद चौधरी, लखनऊ के जिलाध्यक्ष अभिषेक वर्मा, अधिवक्ता परिषद के जिला अध्यक्ष एडवोकेट हरिकेश वर्मा, सर्वेश कुमार वर्मा एवं बलवीर सिंह सचान आदि मौजूद रहे।

Amar Singh Patel
अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने अमर सिंह पटेल से की मुलाकात

सरदार सेना ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा:

उधर, सरदार सेना के मुखिया डॉ.आरएस पटेल के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने 10 सितंबर को उत्तर प्रदेश सचिवालय के अपर निजी सचिव संघ अध्यक्ष अमर सिंह पटेल के बर्खास्तगी को बहाल करने के लिए राज्यपाल को नामित प्रदेश व्यापी ज्ञापन सौंपा।

इनके अलावा दो दिन पहले फतेहपुर में पटेल सेवा संस्थान के बैनर तले पदाधिकारियों ने योगी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

अमर सिंह पटेल
अमर सिंह पटेल के समर्थन में सरदार सेना

अपना दल (एस) ने सीएम से पुनर्विचार की अपील की:

अपना दल (एस) ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उत्तर प्रदेश सचिवालय के अपर निजी सचिव अमर सिंह पटेल की बर्खास्तगी मामले में मानवीय आधार पर पुनर्विचार की अपील की है। पार्टी प्रवक्ता राजेश पटेल ने कहा कि अमर सिंह पटेल के घर का मुखिया होने की वजह से पूरे परिवार का भरण पोषण एवं बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी खुद अमर सिंह पटेल पर है। ऐसी स्थिति में उनके परिवार के सदस्यों के भविष्य का ध्यान रखते हुए मानवीय दृष्टिकोण अपनाने की जरूरत है। अत: अपना दल (एस) का मुख्यमंत्री से अनुरोध है कि अमर सिंह पटेल जी की बर्खास्तगी जैसी कड़ी सजा पर पुनर्विचार किया जाए।

ये है मामला:

नेशनल जनमत वेबसाइट के मुताबिक गोरखपुर विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर हुई नियुक्तियों में सामान्य के पदों पर अकेले 56 परसेंट ठाकुर व 40 परसेंट ब्राह्मणों का चयन हुआ। इन्हीं नियुक्तियों पर सवाल उठाती हुई एक पोस्ट उ.प्र. सचिवालय में अपर निजी सचिव के रूप में तैनात व अपने संघ के 2011 से लगातार अध्यक्ष अमर सिंह पटेल से गलती से व्हाट्सअप ग्रुप में शेयर हो गई।

बता दें कि अमर सिंह पटेल की बर्खास्तगी को लेकर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग में गहरी नाराजगी है। क्योंकि अमर सिंह पटेल प्रदेश के पिछड़ा वर्ग से आने वाले सरकारी कर्मचारियों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

विधानसभा में उठ चुका है मामला:

फरवरी 2020 में बजट सत्र के दौरान विभिन्न राजनैतिक दलों के विधायकों ने यह मामला उठाया था। समाजवादी पार्टी के नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी, बहुजन समाज पार्टी की महिला विधायक सुषमा पटेल, अपना दल (एस) के विधायक चौ. अमर सिंह ने इस मामले को उठाया था और अमर सिंह पटेल की बहाली की मांग की थी।

Previous Post

कृषि संबंधी 3 अध्यादेशों के खिलाफ संसद भवन पर प्रदर्शन करेंगे किसान

Next Post

योगीराज: पहले 5 साल संविदा पर नौकरी कर खुद को करें प्रूफ, फिर होंगे नियमित

up80.online

up80.online

Related Posts

खुशबू
यूपी

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

April 27, 2026
IAS
यूपी

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

April 21, 2026
सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन
बड़ी खबर

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

April 17, 2026
Next Post
CM Yogi

योगीराज: पहले 5 साल संविदा पर नौकरी कर खुद को करें प्रूफ, फिर होंगे नियमित

Bihar

मनरेगा योद्धा के निधन पर लालू यादव ने कहा-अरे रघुवंश बाबू, ये आपने क्या किया?

politician

राजनीतिक योद्धा थे यदुनाथ सिंह : हृदय नारायण दीक्षित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

खुशबू

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

1 day ago
IAS

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

1 week ago
मुंबई

शूद्रों के उत्थान के प्रति मेरा दृढ़ संकल्प ही मुझे जीवित रखे हुए है: बाबा साहब

6 years ago
सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

2 weeks ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

Trending

खुशबू
यूपी

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

by up80.online
April 27, 2026
0

यूपी80 न्यूज, प्रयागराज जनपद की उतरांव पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपित मां -बेटे को गिरफ्तार कर...

IAS

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

April 21, 2026
सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

April 17, 2026
पटेल

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

April 14, 2026
“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

April 12, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

सुरेश पटेल के परिजनों को न्याय के लिए संघर्ष करेगी कुर्मी महासभा

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online