• About
  • Advertise
  • Contact
Sunday, September 13, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home देश

मनरेगा योद्धा के निधन पर लालू यादव ने कहा-अरे रघुवंश बाबू, ये आपने क्या किया?

up80.online by up80.online
September 16, 2020
in देश, बड़ी खबर, बिहार
0
Bihar

Former Union Minister Raghuvansh Prasad Singh is no more.

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

पीएम मोदी, नीतीश कुमार, राहुल गांधी, राम विलास पासवान, अश्विनी कुमार चौबे,  उपेंद्र कुशवाहा, अनुप्रिया पटेल सहित तमाम नेताओं ने रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन दु:ख व्यक्त किया

यूपी80 न्यूज, नई दिल्ली

“अरे रघुवंश बाबू, ये आपने क्या किया ?

मैने परसों ही आपसे कहा था आप कहीं नहीं जा रहे हैं।

लेकिन आप इतने दूर चले गए। नि:शब्द हूं, दु:खी हूं, बहुत याद आएंगे। ”

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अपने बेहद करीबी रघुवंश प्रसाद सिंह Raghuvansh Prasad Singh के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव Lalu yadav ने यह बात कही है। रघुवंश प्रसाद का रविवार को नई दिल्ली स्थित एम्स में निधन हो गया। पिछले महीने वह कोरोना से पीड़ित हो गया थे। तबियत खराब होने पर उन्हें पटना से नई दिल्ली शिफ्ट किया गया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर दु:ख व्यक्त करते हुए कहा, “मैं नीतीश कुमार Nitish Kumar से आग्रह करूंगा कि रघुवंश प्रसाद जी ने अपनी आखिरी चिट्‌ठी में बिहार के विकास के लिए जो भावना प्रकट की है, उसे पूरा करने के लिए हम और आप मिलकर पूरा प्रयास करेंगे।”

बता दें कि 74 वर्षीय समाजवादी नेता रघुवंश प्रसाद सिंह दो दिन पहले राष्ट्रीय जनता दल RJD से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफा की घोषणा के बाद लालू प्रसाद यादव Lalu Prasad Yadav ने एक भावुक पत्र लिखकर कहा था कि रघुवंश बाबू आप कहीं नहीं जाएंगे।

मनरेगा योद्धा के तौर पर याद रहेंगे रघुवंश प्रसाद सिंह:

रघुवंश प्रसाद सिंह एक प्रखर समाजवादी नेता थे। उन्होंने जीवन भर गांव-किसानों, गरीबों, मजदूरों की समस्या को लोकसभा में प्रमुखता से उठाया। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री के तौर पर रघुवंश प्रसाद सिंह के कार्यकाल में देश की ग्रामीण क्षेत्र की रोजगार से संबंधित महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा MGNREGA  ) जैसी महत्वपूर्ण योजना को मनमोहन सिंह सरकार ने सफलतापूर्वक लागू किया। इसलिए उनके समर्थक उन्हें मनरेगा योद्धा के नाम से भी संबोधित करते थे।

केंद्रीय खाद्य राज्यमंत्री के तौर पर काम करने का अनूठा तरीका:

देश के किस शहर में किस चीज़ के दाम बढ़े रघुवंश बाबू के आफिस के ब्लैक बोर्ड पर चाक से लिख दिया जाता था। फिर रघुवंश बाबू का फ़ोन डीएम से लेकर सीएम और अपने मंत्रालय के नीचे से लेकर ऊपर तक खड़क उठता था।

नीतीश कुमार ने कहा-जमीन से जुड़े नेता थे रघुवंश प्रसाद जी:

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रघुवंश बाबू के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि वह एक प्रख्यात समाजवादी नेता थे। वे कर्पूरी ठाकुर के मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री रहे। उन्होंने पांच बार वैशाली से लोकसभा का प्रतिनिधित्व किया और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री के तौर पर उनका कार्यकाल अत्यंत सराहनीय रहा। वे जमीन से जुड़े नेता थे।

गांव-किसान की मजबूत आवाज सदा के लिए खो गई: राहुल गांधी

रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने कहा,

“श्री रघुवंश प्रसाद सिंह जी के निधन के साथ ही गांव व किसान की एक मजबूत आवाज सदा के लिए खो गई है। गांवों व किसानों के उत्थान के लिए उनकी सेवा और लगन तथा सामाजिक न्याय के लिए उनके संघर्ष को सदा याद रखा जाएगा।”

उनके निधन पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान, केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल सहित तमाम नेताओं ने शोक प्रकट किया।

Previous Post

योगीराज: पहले 5 साल संविदा पर नौकरी कर खुद को करें प्रूफ, फिर होंगे नियमित

Next Post

राजनीतिक योद्धा थे यदुनाथ सिंह : हृदय नारायण दीक्षित

up80.online

up80.online

Related Posts

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh
अन्य राज्य

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला
अन्य राज्य

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
Next Post
politician

राजनीतिक योद्धा थे यदुनाथ सिंह : हृदय नारायण दीक्षित

village

ऑनलाइन शिक्षा हेतु गरीब बच्चों को मिले स्मार्टफोन व डाटा प्लान: अनुप्रिया पटेल

farmers

अध्यादेश के खिलाफ किसानों का जंतर-मंतर कूच, पुलिस ने यूपी गेट पर रोका

Recommended

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

2 weeks ago
वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

3 years ago
अखिलेश

सपा सरकार में यादव जाति के कितने एसडीएम हुए थे भर्ती, देखें आंकड़ा

4 years ago
3d Laparoscopic surgery

रामरती अस्पताल में शुरू हुई 3 डी लैप्रोस्कोपिक सर्जरी

6 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

Trending

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

by up80.online
September 1, 2026
0

डिप्टी सीएम के साले ने सपा की सरकार बनवाने की घोषणा की यूपी80 न्यूज, लखनऊ चुनावी साल...

Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online