• About
  • Advertise
  • Contact
Friday, October 23, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

पीएम मोदी के गढ़ बनारस में दरोगा से दुर्व्यवहार, फाड़ी वर्दी, नोंचे बिल्ले

अखिलेश यादव ने पूछा- कब चलेगा इन पर बुलडोजर?

up80.online by up80.online
April 9, 2024
in यूपी
0
पीएम मोदी के गढ़ बनारस में दरोगा से दुर्व्यवहार, फाड़ी वर्दी, नोंचे बिल्ले
0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी 80 न्यूज़, वराणसी/ लखनऊ
वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के पास गोदौलिया चौराहे पर पुलिस वालों के सामने एक दरोगा से दुर्व्यवहार किया गया। मारपीट के साथ ही वर्दी फाड़कर बिल्ला नोच लिया गया। सरकारी जीप क्षतिग्रस्त कर दी गई। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर वीडियो को शेयर करते हुए प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने लिखा है, “देश के प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा दरोगा के साथ हिंसक व्यवहार भाजपाई अराजकता की पराकाष्ठा है। इन असामाजिक तत्वों के घरों पर बुलडोज़र कब चलेगा?

दरोगा से मारपीट पर नाराज हुए अखिलेश यादव
Varanasi: दरोगा से मारपीट पर नाराज हुए अखिलेश यादव

वहीं, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भी एक्स पर लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आख़िर ये क्या हो रहा है? सरेआम आरएसएस के लोगों द्वारा दरोगा की पिटाई कर दी जाती है, सरकार मूक़दर्शक बनकर मौन है। आरएसएस के लोगों को खुली छूट कोई कार्यवाही नहीं। इन मनबढ़ों को आख़िर किसका है संरक्षण ?
अजय राय ने वाराणसी में ही एक अन्य थाने में पुलिस वालों से दुर्व्यवहार का भी वीडियो पोस्ट किया है।

Varanasi
Varanasi: दरोगा से दुर्व्यवहार पर अजय राय ने कहा- कब होगी करवाई

इसके साथ लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में एक ही दिन दो अलग- अलग जगहों पर भाजपा के लोगों द्वारा पुलिस के साथ अभद्रता की सूचना चिंताजनक है। वाराणसी के थाना चिताईपुर में एसएचओ के साथ भाजपा नेताओं द्वारा की गयी अभद्रता की जितनी निंदा की जाए कम है। क्यों आरएसएस मनबढ़ों को संरक्षण दे रही है ? डबल इंजन की भाजपा सरकार में कानून के रखवाले भी सुरक्षित नहीं है।

गोदौलिया की घटना रविवार रात की है। पुलिस ने मौके पर ही मारपीट करने वालों को पहले हिरासत में ले लिया था, लेकिन बाद में छोड़ दिया। वीडियो वायरल हुआ तो दरोगा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तहरीर में किसी पार्टी का नाम तो नहीं लिखा गया है कि लेकिन छह युवकों को नामजद किया गया है।

एसीपी दशाश्वमेध प्रज्ञा पाठक ने बताया कि वायरल वीडियो में नजर आ रहे लोगों की पहचान कर ली गई है। उनके घर का पता लगाया जा रहा है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। दबिश के लिए कई पुलिस टीम का गठन किया गया है। आरोपियों पर बलवा, मारपीट, जानलेवा हमला, सरकारी कार्य में बाधा और 7 क्रिमिनल ला एक्ट सहित गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। गोदौलिया चौराहे पर रविवार शाम दशाश्वमेध थाने के देवनाथपुरा चौकी पर तैनात दरोगा के अनुसार रात आठ बजे हमराहियों के साथ चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे। उन्होंने बिना नम्बर प्लेट की बाइक पर सवार तीन लोग को रोक कर कागज मांगा गया। उसके पीछे कई और साथी बाइक पर थे, लेकिन वह फरार हो गए। दारोगा ने नम्बर प्लेट न होने का कारण पूछा। जवाब में उन्होंने अपने आप को हिन्दूवादी संगठन का पदाधिकारी बताते हुए धमकी दी। इस बीच उसके कई और साथी वहां पहुंच गए और दुर्व्यवहार करने लगे।

चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में दिख रहा है कि मनबढ़ों में काली टीशर्ट पहने एक युवक आया और दरोगा को धक्का देकर नीचे गिरा दिया। उसने न सिर्फ डंडा छीन लिया बल्कि हाथ से थप्पड़ मारने का इशारा भी कर रहा था। वीडियो में पुलिस के सामने एक युवक की भी पिटाई होती दिख रही है।

Previous Post

शहादत दिवस पर अमर शहीद मंगल पाण्डेय के त्याग व बलिदान को याद किया गया

Next Post

संविधान बचाने के लिए सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव ने क्या कहा?

up80.online

up80.online

Related Posts

BJP
यूपी

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

October 1, 2026
संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े
बड़ी खबर

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

September 19, 2026
ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Next Post
संविधान बचाने के लिए सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव ने क्या कहा?

संविधान बचाने के लिए सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव ने क्या कहा?

अपनी भाषा और संस्कृति के बिना हम बिन जल मछली की तरह है: डॉक्टर ज्वाला प्रसाद

अपनी भाषा और संस्कृति के बिना हम बिन जल मछली की तरह है: डॉक्टर ज्वाला प्रसाद

लोकसभा चुनाव: वीरेंद्र सिंह मस्त, केशरी देवी पटेल, रीता बहुगुणा का कटा टिकट

लोकसभा चुनाव: वीरेंद्र सिंह मस्त, केशरी देवी पटेल, रीता बहुगुणा का कटा टिकट

Recommended

गांव

अनाज व नौकरशाह दोनों पैदा करते हैं ‘तेरवा दहिगवां’ के किसान

6 years ago
चुनाव

अधिशासी अधिकारी सेवा संघ का चुनाव संपन्न

11 months ago
दीपशिखा सिंह

मऊ जनपद की बेटी दीपशिखा सिंह बनीं बिल्थरारोड की एसडीएम

4 years ago
अहिल्याबाई होल्कर

न्याय की देवी थीं राजमाता अहिल्याबाई होल्कर, आज भी मालवा व महाराष्ट्र में होती है पूजा

4 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

Trending

BJP
यूपी

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

by up80.online
October 1, 2026
0

बढ़ सकती है क्षेत्रीय असंतुलन की समस्या देवी सिंह के बाद अब तक राज्यसभा व विधान परिषद...

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

September 19, 2026
ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online