• About
  • Advertise
  • Contact
Wednesday, April 29, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home दिल्ली

कारगिल युद्ध में अपना सर्वोच्च बलिदान देकर  बहादुर जवानों ने एक ही संदेश दिया- नेशन फर्स्ट

up80.online by up80.online
July 26, 2025
in दिल्ली, देश, यूपी, राजनीति
0
मिर्जापुर

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों के परिजन सम्मानित, मिर्जापुर

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

कारगिल विजय दिवस भाजपा ओबीसी मोर्चा ने गोष्ठी का आयोजन किया

कारगिल युद्ध के बहादुर जवानों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया

यूपी80 न्यूज, मिर्जापुर

कारगिल विजय दिवस पर भारतीय जनता पार्टी मीरजापुर के सभागार कक्ष में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नागेन्द्र सिंह रघुवंशी रहे। गोष्ठी से पूर्व शहीद उद्यान लालडिग्गी पार्क में शहीद स्मारकों पर पुष्पांजलि का कार्यक्रम किया गया।  तत्पश्चात् शहीदों के परिजनों एवं पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शहीद केशरी सिंह की पत्नी छोटी कुंवर सिंह को दुशाला एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया एवं कारगिल युद्ध में दुश्मन को मुँह तोड़ जवाब देने वाले बहादुर जवान त्रिभुवन पाण्डेय, जवाहर लाल विश्वकर्मा, राजेश शर्मा, सर्वजीत पाण्डेय, तेजबली सिंह एवं बनारसी जी को अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। 

करगिल विजय दिवस
कारगिल विजय दिवस पर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित, मिर्जापुर

इस अवसर पर मुख्य अतिथि नागेन्द्र सिंह रघुवंशी ने कहा कि कारगिल युद्ध भारतीय सेना के शौर्य, साहस और समर्पण की अमर गाथा है। यह युद्ध 1999 में भारत और पाकिस्तान के बीच लड़ा गया था। पाकिस्तान की सेना और आतंकवादियों ने चोरी-छिपे भारत की सीमा में घुसपैठ कर कारगिल की पहाड़ियों पर कब्जा करने की कोशिश की थी। जब भारत को इस बात का पता चला तो हमारी वीर सेना ने पूरे जोश और वीरता के साथ दुश्मन को करारा जवाब दिया। इस युद्ध में हमारी सेना ने 18,000 फीट की ऊँचाई पर बेहद कठिन परिस्थितियों में लड़ाई लड़ी और एक-एक पोस्ट को दुश्मनों से मुक्त कराया और अंततः 26 जुलाई 1999 को भारत ने विजय प्राप्त की। इस युद्ध में हमारे कई जवान शहीद हुए, जिनमें कैप्टन विक्रम बत्रा, लेफ्टिनेंट मनोज पांडे जैसे वीरों का नाम हमेशा अमर रहेगा। इन बहादुर सैनिकों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी और हमें यह सिखाया कि “देश सबसे पहले आता है”।

मिर्जापुर
करगिल विजय दिवस पर भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा संगोष्ठी का आयोजन

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने कहा कि वर्ष 1999 में युद्ध के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए भारतीय सैनिकों की स्मृति में उनका सम्मान करने के लिए 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है । युद्ध की समाप्ति के बाद इस महान युद्ध में अद्भुत शौर्य का परिचय देने वाले नायकों को वीरता पुरस्कार दिए गए और देश ने अपने रक्षा बजट में भी वृद्धि की। वर्ष 2000 में द्रास में कारगिल युद्ध स्मारक की स्थापना भारतीय सेना द्वारा वर्ष 1999 में ऑपरेशन विजय की सफलता की याद में बनाया गया था। वर्ष 2014 में इसका जीर्णोद्धार किया गया। इसे द्रास युद्ध स्मारक के रूप में भी जाना जाता है । राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का उद्घाटन वर्ष 2019 में किया गया।

 

विधायक रत्नाकर मिश्रा ने कहा कि कारगिल युद्ध ने भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा ढांचे की समीक्षा को प्रेरित किया, जिससे पारदर्शिता बढ़ी और के.सुब्रमण्यम के नेतृत्व में कारगिल समीक्षा समिति की स्थापना हुई। रिपोर्ट ने खुफिया, सीमा और रक्षा प्रबंधन में कमियों को उजागर किया, जिससे सुरक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण सुधार तथा संस्थागत परिवर्तन हुए। तकनीकी खुफिया क्षमताओं को बढ़ाने के लिये राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन की स्थापना की गई । रक्षा खुफिया एजेंसी का गठन तीनों सेवाओं में खुफिया जानकारी के समन्वय हेतु किया गया था।

कार्यक्रम का संचालन कर रहे पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष रामकुमार विश्वकर्मा ने कहा कि आज कारगिल युद्ध के 26 वर्ष पूरे हो चुके हैं । भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने रक्षा के क्षेत्र में 01 रैंक 01 पेंशन देकर 20 लाख सैनिकों को लाभान्वित किया है। राष्ट्रीय युद्ध स्मारक बनाकर कारगिल युद्ध समेत सभी शहीदों को सम्मान देने का कार्य किया। सेना तेजी से काम करें इसके लिए सीमा सड़क संगठन के माध्यम से बॉर्डर पर इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूती दी गयी – पुल, सड़के, सुरंग आदि। अटल टनल रोहतांग जैसी परियोजनाओं पर काम किया गया। राफेल फाइटर जेट डील भी भाजपा सरकार ने फाइनल करके वायु सेना की ताकत बढाने का काम किया है। शहीदों के परिजनों को आर्थिक सहायता व सम्मान कई राज्यों में भाजपा सरकार ने शहीदों के नाम पर स्कूल, पार्क, सड़कें नामित की है।

इस अवसर पर विधायक शुचिस्मिता मौर्या, अध्यक्ष नपाप मीरजापुर श्याम सुन्दर केशरी, अध्यक्ष नपाप अहरौरा ओम प्रकाश केशरी, अध्यक्ष डीसीबी जगदीश सिंह पटेल, जिला उपाध्यक्ष विपुल सिंह, दिनेश प्रताप सिंह, जिला महामंत्री रवि शंकर पाण्डेय, दिनेश वर्मा, जिलामंत्री कौशल श्रीवास्तव, हेमंत त्रिपाठी, नितिन गुप्ता, चिन्तामणि मौर्य, संजय यादव, प्रणेश प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा विद्याशंकर मौर्य, धर्मराज विश्वकर्मा, नगर पश्चिमी मंडल अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा, सह मीडिया प्रभारी प्रणेश प्रताप सिंह जिला कार्यसमिति सदस्य श्याम सिंह के साथ सभी मंडलों के मंडल अध्यक्षगण एवं जिला पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Previous Post

डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर प्रदेश के मदरसों में विज्ञान प्रदर्शनी

Next Post

एस कृष्णनन प्रेसीडेंट व कुणाल बने आईएएस सेंट्रल एसो. के सेक्रेट्री

up80.online

up80.online

Related Posts

Prayagraj
यूपी

प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में बेटी को आर्थिक मदद  

April 29, 2026
खुशबू
यूपी

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

April 29, 2026
IAS
यूपी

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

April 21, 2026
Next Post
IAS

एस कृष्णनन प्रेसीडेंट व कुणाल बने आईएएस सेंट्रल एसो. के सेक्रेट्री

रमाशंकर राजभर

संसद से लेकर सलेमपुर तक हर ओर सपा सांसद की ही चर्चा, कार्यकर्ता गदगद

बेल्थरा रोड: सफलता की राह दिखा गए प्रो. दुबे

बेल्थरा रोड: सफलता की राह दिखा गए प्रो. दुबे

Recommended

Prayagraj

प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में बेटी को आर्थिक मदद  

9 hours ago
खुशबू

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

2 days ago
बीजेपी

अदालत ने भाजपा के कद्दावर नेता रहे ओमप्रकाश सिंह की बहू सहित तीन लोगों को किया तलब

3 years ago
मुंबई

शूद्रों के उत्थान के प्रति मेरा दृढ़ संकल्प ही मुझे जीवित रखे हुए है: बाबा साहब

6 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

Trending

Prayagraj
यूपी

प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में बेटी को आर्थिक मदद  

by up80.online
April 29, 2026
0

पिता की याद में छलक पड़े बेटी के आंसू  यूपी80 न्यूज, प्रयागराज जनपद के विधानसभा प्रतापपुर क्षेत्र...

खुशबू

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

April 29, 2026
IAS

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

April 21, 2026
सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

April 17, 2026
पटेल

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

April 14, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में बेटी को आर्थिक मदद  

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online