• About
  • Advertise
  • Contact
Friday, September 4, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

चकमार्गों से हटेगा अवैध अतिक्रमण, डिप्टी सीएम मौर्य ने दिया निर्देश

उपमुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में जन समस्याओं के त्वरित निदान का दिया निर्देश

up80.online by up80.online
December 22, 2024
in यूपी
0
देवरिया

देवरिया में समीक्षा बैठक में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी80 न्यूज, देवरिया/लखनऊ

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य Keshav Prasad Maurya ने निर्देश दिया है कि चकमार्गो से अवैध कब्जे हटाने के लिए अभियान चलाया जाए। उन्होंने अतिक्रमणमुक्त चकमार्गों को मनरेगा से आवागमन योग्य बनाने का भी निर्देश दिया है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में आज देवरिया  के विकास भवन स्थित गांधी सभागार में विकास कार्यक्रमों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

बैठक के दौरान केशव प्रसाद मौर्य ने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिया कि जन समस्याओं के त्वरित एवं वास्तविक निस्तारण पर विशेष रूप से ध्यान दें तथा जनप्रतिनिधियों से समन्वय व संवाद स्थापित रखते हुए जन समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचायें। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आईजीआरएस से प्राप्त जन समस्याओं का निस्तारण शासन की प्राथमिकता है। जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व कार्मिकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ते रहिए यूपी80 न्यूज: बिजली बिल विशेष छूट योजना-30 सितंबर 2024 तक के बकाएदारों को मिलेगा लाभ

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन  नियमित अंतराल पर विभिन्न राजस्व प्रकरणों की कार्यवाही की समीक्षा करें। यदि कोई अराजक तत्व पत्थर नसब के बाद पत्थर हटाता है, तो उसके विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई करें।

किसी भी दशा में न हो ओवरबिलिंग:

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने निर्देश दिया कि अधीक्षण अभियंता विद्युत यह सुनिश्चित करें कि बिजली बिल समय से उपभोक्ताओं को मिले तथा ओवरबिलिंग किसी भी दशा में न हो।

उपमुख्यमंत्री ने आज दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांगजनों को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत जनपद में 235 दिव्यांगों को आवास प्रदान किये जा चुके हैं। जनपद में 18,519 दिव्यांग पेंशन के लाभार्थी हैं। राज्य सरकार दिव्यांगजनों के हितों की रक्षा के लिए पूर्णतया प्रतिबद्ध हैं।

350 ग्राम पंचायतों में नल से जल हो रही है आपूर्ति:

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि जनपद में 350 से अधिक ग्राम पंचायतों में नल से जल की आपूर्ति प्रारंभ हो चुकी है। उन्होंने निर्देश दिया कि ग्राम पंचायत के प्रत्येक घर में नल से जल की आपूर्ति हो। साथ ही, उन्होंने कहा कि पाइपलाइन बिछाने के दौरान खोदी गई सड़कों को अनिवार्य रूप से पूर्व की स्थिति में लाया जाए।

समीक्षा बैठक में ग्राम्य विकास राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, पूर्व सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी, पूर्व सांसद सलेमपुर रविंदर कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश चंद तिवारी, सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, रुद्रपुर विधायक जयप्रकाश निषाद, बरहज विधायक दीपक मिश्रा, भाजपा के गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष  सहजानंद राय, जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, डीएम दिव्या मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

पढ़ते रहिए यूपी80 न्यूज: मिल्कीपुर- उपचुनाव फतह करने के लिए भाजपा ने खड़ी की मंत्रियों की फौज

Previous Post

सजा: गले में तख्ती डालकर स्वर्ण मंदिर में सेवा कर रहे हैं पूर्व सीएम बादल, बर्तन व जूते भी साफ करेंगे

Next Post

रजिस्ट्री के बाद डीड न देने पर कार्यालय के सभी कर्मियों का ट्रांसफर

up80.online

up80.online

Related Posts

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
किशोरी
यूपी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो
देश

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026
Next Post
जायसवाल

रजिस्ट्री के बाद डीड न देने पर कार्यालय के सभी कर्मियों का ट्रांसफर

OBC

ओबीसी में शामिल होगी वैश्य जाति! आयोग करेगा सर्वेक्षण

पॉवर प्लांट

बिजली के निजीकरण का विरोध करेगा समानता दल

Recommended

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

3 days ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

2 months ago
BSP

रसड़ा से विधायक उमाशंकर सिंह को बसपा सुप्रीमो मायावती ने बनाया विधान मंडल दल का नेता

5 years ago
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

3 weeks ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

Trending

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

by up80.online
September 1, 2026
0

डिप्टी सीएम के साले ने सपा की सरकार बनवाने की घोषणा की यूपी80 न्यूज, लखनऊ चुनावी साल...

Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online