• About
  • Advertise
  • Contact
Wednesday, September 16, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

अखिलेश यादव का ऐलान- सपा सरकार आने पर 10 रुपए में मिलेगा भर पेट भोजन

up80.online by up80.online
January 29, 2022
in बड़ी खबर, यूपी, यूपी विधानसभा चुनाव, राजनीति
0
कैंटीन

समाजवादी कैंटीन

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

सत्ता में आने पर समाजवादी कैंटीन और किराना स्टोर शुरू करेंगे: अखिलेश यादव

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

समाजवादी पार्टी की सरकार आने पर प्रदेशवासियों को 10 रुपए में भर पेट खाना देगी। सपा प्रमुख अखिलेश यादव एवं रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने शनिवार को गाजियाबाद में संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में यह घोषणा की। अखिलेश यादव ने कहा कि सत्ता में आने पर समाजवादी कैंटीन और किराना स्टोर स्थापित करेंगे।  गरीबों-मजदूरों को कैंटीन में 10 रुपए में समाजवादी थाली और मजदूरों को सस्ता राशन मिलेगा। शहरी क्षेत्र के श्रमिकों के लिए अर्बन इम्प्लाइमेंट गांरटी कानून लाया जाएगा।

कैंटीन
समाजवादी कैंटीन

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दोनों युवा नेता अखिलेश यादव एवं जयंत चौधरी ने कहा कि हमलोग चौधरी चरण सिंह की विरासत को आगे बढ़ाते हुए किसानों-नौजवानों को अपमानित करने वाली भाजपा को हरायेंगे और हटायेंगे। हमलोग भाजपा की नकारात्मक राजनीति खत्म करके प्रदेश में भाईचारा और गंगा-जमुनी तहजीब के रास्ते खुशहाली और विकास की ओर ले जाना चाहते हैं। उन्होंने गठबंधन के प्रत्याशियों को विधानसभा चुनाव में भारी मतों से जीताने की अपील की।

DG institute
Dr Dileep Gangwar Institute, Kanpur

अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी का चुनावी परिणाम खुशहाली का परिणाम लेकर आएगा। उन्होंने कहा हम किसानों के साथ लघु उद्योग की भी मदद करेंगे। रोजगार-नौकरी के लिए मध्यम उद्योग को पैकेज देंगे। कानून व्यवस्था मजबूत करेंगे। समाजवादी कैंटीन और किराना स्टोर स्थापित करेंगे।

S Arch
S Arch

सपा प्रमुख ने कहा कि किसानों को जो लोग आतंकवादी, मवाली कहते थे, उनके आंदोलन में बाधाएं डाल रहे थे, अंततः वे किसानों के हिमायती होने का ढोंग कर रहे है। किसानों ने सराहनीय धैर्य और साहस का प्रदर्शन किया, जिसके आगे भाजपा सरकार को झुकना पड़ा और तीनों काले कृषि कानून वापस लेने पड़े।

अखिलेश यादव ने कहा कि कोरोना संक्रमण के दौर में 90 मजदूरों की मौते हो गईं। भाजपा सरकार ने इनकी कोई मदद नहीं की। केवल समाजवादी और आएलडी के लोगों ने मदद की। मृतक आश्रितों को 1-1 लाख रू0 की मदद दी। एक गर्भवती महिला को रास्ते में प्रसव हो गया और वह फिर पैदल चलकर अपने गांव गई।

काला गेंहू
पौष्टिकता से भरपूर काला गेंहू

साइकिल कारखाना फिर शुरू होगी:

सपा प्रमुख ने कहा गाजियाबाद में एक पुराना साइकिल कारखाना था उसे पुनः चालू किया जायेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि शहरवासियों के पेट भरने वाले अन्नदाता के पक्ष में मतदान करेंगे और विकास तथा खुशहाली लाने वालों को ताकत देंगे।

लाट घाट
शिवम साड़ी इम्पोरियम, लाट घाट

इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि हम लोगों का मुकाबला अफवाह फैलाने वाले, नफरत फैलाने वालों, और झूठ फैलाने वालों से है। भाजपा ने किसानों को दबाने और अपमानित करने का काम किया है। नौकरी और रोजगार की मांग करने वाले नौजवानों पर लाठीचार्ज करती है और उन्हें पिटवाती है। जबकि हम लोग नौकरी और रोजगार की बात करते हैं। विकास और तरक्की की बात करते हैं। अखिलेश यादव के पास अनुभव है, और विजन है उत्तर प्रदेश को आगे ले जाने का।

रूद्रपुर
देवरिया के रूद्रपुर स्थित जेएन अकादमी

 

Previous Post

बसपा व सपा को झटका: पूर्व कैबिनेट मंत्री रंगनाथ मिश्र व पूर्व विधायक मनीष रावत भाजपा में शामिल

Next Post

ब्रेकिंग खबर: यूपी में एग्जिट पोल पर 10 फरवरी से सात मार्च तक रोक

up80.online

up80.online

Related Posts

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh
अन्य राज्य

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला
अन्य राज्य

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
Next Post
Election Commission

ब्रेकिंग खबर: यूपी में एग्जिट पोल पर 10 फरवरी से सात मार्च तक रोक

सिराथू

सिराथू से दो बार विधायक रह चुके डॉ.वाचस्पति अब कप-प्लेट का करेंगे प्रचार

छात्र

छात्रों-शिक्षकों पर दर्ज FIR तत्काल निरस्त किया जाय: युवा हल्ला बोल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

3 years ago
दहेज रहित

दहेज रहित व अंतर्जातीय विवाह करके नायब तहसीलदार डॉ.भागीरथी सिंह ने समाज को दिया सकारात्मक संदेश

3 years ago
3d Laparoscopic surgery

रामरती अस्पताल में शुरू हुई 3 डी लैप्रोस्कोपिक सर्जरी

6 years ago
VP Singh

भूदान यज्ञ में जननायक वीपी सिंह ने अपनी 30 हजार बीघा जमीन दान कर दी थी

6 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

Trending

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

by up80.online
September 1, 2026
0

डिप्टी सीएम के साले ने सपा की सरकार बनवाने की घोषणा की यूपी80 न्यूज, लखनऊ चुनावी साल...

Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online