• About
  • Advertise
  • Contact
Friday, September 18, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

पीएम मोदी ने कहा-“विंध्य क्षेत्र में पानी की परियोजनाओं के शुरू होने से सोनलाल पटेल की आत्मा को बहुत संतोष होता होगा”

up80.online by up80.online
November 22, 2020
in बड़ी खबर, यूपी, राजनीति
0
हर घर जल

पीएम मोदी ने विंध्य क्षेत्र में 'हर घर जल' परियोजना का शुभारंभ किया

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

विंध्य क्षेत्र को 5555 करोड़ रुपए की परियोजनाएं देने और डॉ.सोनेलाल पटेल को याद किए जाने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने पीएम  नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया

मीरजापुर, 22 नवंबर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को विंध्यक्षेत्र में जल संकट दूर करने के लिए 5555 करोड़ रुपए की 23 ग्रामीण पाइप पेयजल परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इनमें से 2343 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लाभ मीरजापुर जनपद के लोगों को मिलेगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी जी ने जीवनभर वंचितों के हक-हुकूक के लिए संघर्ष करने वाले डॉ.सोनेलाल पटेल की प्रशंसा करते हुए कहा, “डॉ.सोनेलाल पटेल जी इन इलाकों में पानी की समस्या को लेकर बहुत चिंतित रहते थें। इन योजनाओं को शुरू होते देख आज सोनेलाल जी की आत्मा जहां भी होगी, उनको बहुत संतोष होता होगा और वो भी हम सबको आशीर्वाद बरसाते होंगे।” अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मिर्जापुर जनपद की सांसद अनुप्रिया पटेल ने विंध्य क्षेत्र में इन परियोजनाओं के शुभारंभ करने एवं अपना दल के संस्थापक डॉ.सोनेलाल पटेल जी को याद करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति भी आभार व्यक्त किया।

water crisis
पीएम ने विंध्य क्षेत्र में ‘हर घर जल’ परियोजना का शुभारंभ किया

अनुप्रिया पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए इन परियोजनाओं से जनपद के 1606 गांवों के लोगों को पेयजल का लाभ मिलेगा। श्रीमती पटेल ने कहा कि इस योजना का शुभारंभ हमारी कल्पना से परे था। लेकिन आज यह हकीकत में तब्दील हो रही है। इस योजना के जरिए मीरजापुर के 1606 गांवों में 3313 मजरों में 354870 कनेक्शन उपलब्ध करायी जाएगी। इन परियोजनाओं के जरिए दोनों जनपदों के 42 लाख लोगों को लाभ मिलेगा।

जल संकट, विंध्य क्षेत्र
हर घर जल परियोजना से विंध्य क्षेत्र में जल संकट दूर होगा: अनुप्रिया पटेल

जलजनित बीमारियों में आएगी कमी:

अनुप्रिया पटेल ने कहा कि वर्ष 2022 तक विंध्य क्षेत्र के लाखों लोगों तक घरेलू पाइपलाइन से जल आपूर्ति होगी। लोगों को स्वच्छ और पीने योग्य पानी मिलेगा। पानी की बर्बादी में कमी आएगी। जलजनित बीमारियों में गिरावट आएगी। यह एक क्रांतिकारी कदम होगा।

विंध्य क्षेत्र
विंध्य क्षेत्र में हर घर जल परियोजना का शुभारंभ

हर जीव को पानी की जरूरत:

श्रीमती पटेल ने कहा कि दुनिया के हर जीव को जीने के लिए पानी की आवश्यकता है, छोटे कीड़े से लेकर ब्लू ह्वेल तक, पौधों को, पक्षियों को सभी का अस्तित्व पानी से है। चूंकि “जल ही जीवन है”, इसलिए इस योजना का नाम “जल जीवन मिशन” रखा गया है।

श्रीमती पटेल ने कहा कि जीवन की इस मूलभूत आवश्यकता की पूर्ति करने वाली योजना को लाने का काम माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत सरकार ने किया और उत्तर प्रदेश की सरकार माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में इसे अमलीजामा पहनाने जा रही है। श्रीमती पटेल ने मीरजापुर और सोनभद्र जनपद की जनता की ओर से माननीय प्रधानमंत्री जी और माननीय मुख्यमंत्री जी को हृदय की गहराइयों से कृतज्ञता अर्पित की और आभार व्यक्त किया।

अनुप्रिया पटेल ने चुनार के पास धौहा में भूमि पूजन किया। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल, मेघनाथ पटेल, हरिशंकर सिंह, आनंद सिंह पटेल, दुर्गेश पटेल, अरुणेश पटेल इत्यादि उपस्थित थे। जनपद के अन्य स्थानों पर राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारियों के साथ जिलाध्यक्ष रामलोटन बिंद के निर्देशन में जिला संगठन की टीम मौजूद थी।

Previous Post

महिलाओं की सुरक्षा के लिए गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

Next Post

क्रय केंद्र पर 23 दिनों में मात्र 13 किसानों से खरीदा गया धान

up80.online

up80.online

Related Posts

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh
अन्य राज्य

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला
अन्य राज्य

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
Next Post
धान खरीद

क्रय केंद्र पर 23 दिनों में मात्र 13 किसानों से खरीदा गया धान

labour

नए श्रम कानून से 41 लाख नौकरियां खत्म हो जाएंगी: कांग्रेस

farmers

कृषि कानून के खिलाफ “दिल्ली चलो” अभियान तेज, देश भर से आएंगे किसान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

3 years ago
VP Singh

भूदान यज्ञ में जननायक वीपी सिंह ने अपनी 30 हजार बीघा जमीन दान कर दी थी

6 years ago
दहेज रहित

दहेज रहित व अंतर्जातीय विवाह करके नायब तहसीलदार डॉ.भागीरथी सिंह ने समाज को दिया सकारात्मक संदेश

3 years ago
उत्तर प्रदेश सचिवालय

अमर सिंह पटेल की बर्खास्तगी वापस ले सरकार, विपक्ष ने उठायी आवाज

7 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

Trending

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

by up80.online
September 1, 2026
0

डिप्टी सीएम के साले ने सपा की सरकार बनवाने की घोषणा की यूपी80 न्यूज, लखनऊ चुनावी साल...

Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online