• About
  • Advertise
  • Contact
Saturday, September 19, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

गोरख पासवान ने कहा- विधायक बनने पर सबसे पहले बेल्थरा रोड को जिला बनवाने का अभियान शुरू करूंगा

up80.online by up80.online
November 9, 2021
in यूपी, राजनीति
0
MLA

पूर्व विधायक गोरख पासवान

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

साक्षात्कार: पूर्व विधायक का दावा- सपा लड़ रही है दलित समाज की लड़ाई, इसलिए दलित सपा के साथ

अशोक जायसवाल, बलिया

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के चुनावी दंगल में उतरने के लिए सभी राजनीतिक दल कमर कस चुके हैं। बलिया की क्रांतिकारी धरती पर भी चुनावी बयार तेज हो गई है। चौक-चौराहों पर चुनाव को लेकर चर्चा तेज हो गई है। चुनाव एवं सपा की तैयारी को लेकर बलिया के बेल्थरा रोड के पूर्व विधायक गोरख पासवान से यूपी80 की टीम ने साक्षात्कार लिया। पेश है सवाल और उनके जवाब: 

http://up80.online/wp-content/uploads/2021/10/गोरख-पासवान.mp4

सवाल 1. 2022 के दंगल में आप कहां खड़े हैं ? कितने वोटों के अंतर से जीतेंगे?

जवाब:

2022 के दंगल में समाजवादी पार्टी से मैं प्रत्याशी रहूंगा और चुनाव भी जीतूंगा। जनता इंतजार कर रही है। जनता इस मूड में हो गई है कि भाजपा को कब सत्ता से हटाया जाए और अखिलेश यादव जी को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में देखा जाए।

सवाल 2. बलिया की कितनी सीटें जीत रहे हैं आप ?

जवाब:

बलिया में 7 सीटें हैं। पिछली बार 2012 में सपा ने जनपद की पांच सीटें जीती थी। 2017 में मोदी लहर में इसके उलटा हुआ। लेकिन इस बार 2022 में बलिया की सातों सीटें सपा जीतेगी। जनता सभी सीटों पर इंतजार कर रही है कि सपा के उम्मीदवार आएं और उन्हें जीताकर विधानसभा भेजा जाए, ताकि अखिलेश यादव जी की सरकार बने ।

Ballia
पूर्व विधायक गोरख पासवान का साक्षात्कार लेते हुए पत्रकार अशोक जायसवाल

सवाल 3- विधानसभा चुनाव में सपा किस पायदान पर रहेगी, पहले, दूसरे या तीसरे?

जवाब: 2022 में सपा प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। भाजपा सेकेंड, बसपा थर्ड स्थान पर रहेगा। इसके बाद कांग्रेस व अन्य दल होंगे। जनता महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से त्रस्त है। बलिया सहित पूरे उत्तर प्रदेश का यही हाल है।

सवाल 4-चुनाव में क्या मुद्दा लेकर जनता के सामने जा रहे हैं?

जवाब: हमारे नेता अखिलेश यादव हैं। उन्होंने विकास, महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाया है। हम विकास के मुद्दे को लेकर फिर से जनता के बीच जा रहे हैं। इसी मुद्दे पर 2012 में सपा सत्ता में आई थी।

Black wheat
औषधी गुणों से भरपूर काला गेंहू के बीज के लिए करें संपर्क

सवाल 5– दलितों को साधने के लिए सपा भी यात्रा निकाल रही है। कितनी सफलता मिलेगी?

जवाब: दलित सीधे-साधे लोग हैं। पहले बहन मायावती पर विश्वास किया, लेकिन दलित भाईयों को निराशा ही हाथ लगी। बसपा में गरीब प्रत्याशियों की पूछ नहीं है। अमीर लोग टिकट पाते हैं और चुनाव बाद कहीं और चले जाते हैं। इससे आम कार्यकर्ता मायूस होता है। आज सपा दलित समाज की लड़ाई लड़ रही है। इसलिए दलित समाज सपा के साथ है, उनका बसपा से मोहभंग हो गया है।

सवाल 6- चुनाव में बेल्थरा रोड विधानसभा में क्या मुद्दा लेकर जा रहे हैं?

जवाब:

2012 में भी मैं विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ा था। 5 सालों में मैंने लोगों की समस्याओं का समाधान, सड़क निर्माण, बिजली सब स्टेशन बनवाया। बेल्थरा रोड नगर का विकास हुआ। मैंने बेल्थरा रोड को जिला बनाने का काफी प्रयास किया। सदन में भी मुद्दा उठाया। इस मामले में मैं बलिया, मऊ व देवरिया के निकटवर्ती क्षेत्र की एक स्टडी रिपोर्ट तैयार करके सचिवालय में जमा कर चुका हूं। बेल्थरा रोड जिला बनेगा तो यहां का सर्वांगिण विकास होगा। इसलिए मेरी पहली प्राथमिकता है कि बेल्थरा रोड जिला बने।

सवाल 7- जितने पर आपकी पहली प्राथमिकता क्या होगी?

जवाब: यदि मैं जीतता हूं तो सबसे पहले बेल्थरा रोड को जिला बनाने की मांग करूंगा। यहां से बलिया काफी दूर है। आम जनता को समय व धन का नुकसान होता है। अत: यही हमारी पहली प्राथमिकता होगी। माननीय अखिलेश यादव जी से यही मेरा पहला निवेदन होगा।

पढ़ते रहिए www.up80.online बांसडीह सीट से कौन होगा उम्मीदवार ? रामगोविंद चौधरी अथवा अरविंद राजभर?

Previous Post

लखीमपुर कांड: शुभम मिश्रा के परिजनों से मिलने पर योगेंद्र यादव संयुक्त किसान मोर्चा से एक महीने के लिए निंलबित

Next Post

सात वादों के साथ कांग्रेस ने शुरू की प्रतिज्ञा यात्रा, प्रियंका गांधी ने दिखाई हरी झंडी

up80.online

up80.online

Related Posts

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh
अन्य राज्य

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला
अन्य राज्य

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
Next Post
Priyanka Gandhi

सात वादों के साथ कांग्रेस ने शुरू की प्रतिज्ञा यात्रा, प्रियंका गांधी ने दिखाई हरी झंडी

पेंशन

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर ‘अटेवा पेंशन बचाओ मंच’ ने निकाली पदयात्रा

बेनी वर्मा

सपा की महिला टीम में दिग्गज समाजवादी नेता बेनी प्रसाद वर्मा की पोती श्रेया वर्मा बनी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

3 years ago
VP Singh

भूदान यज्ञ में जननायक वीपी सिंह ने अपनी 30 हजार बीघा जमीन दान कर दी थी

6 years ago
अखिलेश

सपा सरकार में यादव जाति के कितने एसडीएम हुए थे भर्ती, देखें आंकड़ा

4 years ago
Samajwadi Party

सपा ने सीएम योगी के मीडिया सलाहकार के खिलाफ भाजपा के दिवंगत विधायक के बेटे को उतारा, 10 उम्मीदवारों की घोषणा की

5 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

Trending

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

by up80.online
September 1, 2026
0

डिप्टी सीएम के साले ने सपा की सरकार बनवाने की घोषणा की यूपी80 न्यूज, लखनऊ चुनावी साल...

Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online