• About
  • Advertise
  • Contact
Wednesday, January 14, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home देश

आजमगढ़ का ‘दम’ घोसी में दिखा रही है सपा, अखिलेश यादव के दोनों चाचा घर-घर कर रहे हैं प्रचार

भाजपा के सहयोगी दलों के नेता भी चुनाव प्रचार में उतरे, भले ही प्रत्याशी दारा सिंह चौहान हैं, लेकिन सबकी नजरें ओमप्रकाश राजभर पर टिकीं

up80.online by up80.online
August 28, 2023
in देश, बड़ी खबर, यूपी, राजनीति, सपा
0
घोसी

घोसी उपचुनाव: दारा सिंह चौहान बनाम सुधाकर सिंह

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी80 न्यूज, घोसी/लखनऊ

पिछले साल आजमगढ़ Azamgarh में हुए लोकसभा उपचुनाव को समाजवादी पार्टी Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव Akhilesh Yadav ने गंभीर से नहीं लिया, लेकिन घोसी में सपा प्रमुख कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। अखिलेश यादव खुद 29 अगस्त को घोसी Ghosi में चुनाव प्रचार करने आ रहे हैं। इसके अलावा अखिलेश यादव के दोनों चाचा एवं पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव Pr Ramgopal Yadav एवं शिवपाल यादव Shivpal Yadav भी घोसी फतह के लिए क्षेत्र में डेरा डाल लिए हैं और लोगों के दरवाजे-दरवाजे घूम कर सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह Sudhakar Singh को जीताने की अपील कर रहे हैं।

शिवपाल यादव
घोसी में चुनाव प्रचार करते हुए सपा नेता शिवपाल यादव

घोसी उपचुनाव की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है। प्रदेश का सियासी पारा बढ़ता जा रहा है। सपा और भाजपा के आला नेता घोसी का दौरा शुरू कर दिए हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि सपा Samajwadi Party के आला नेताओं ने घोसी में डेरा डाल दिया है तो भाजपा BJP के आला नेता उड़नखटोला से घोसी जाकर चुनाव प्रचार करने के बाद लखनऊ लौट आ रहे हैं।

घोसी
घोसी में वोट की अपील करते सपा नेता प्रो.राम गोपाल यादव

भाजपा और उसकी सहयोगी पार्टी अपना दल (एस)  Apna Dal S, सुभासपा SBSP और निषाद पार्टी Nishad Party के वरिष्ठ नेता घोसी में जगह-जगह चौपाल लगा रहे हैं। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य Dy CM Keshav Prasad Maurya और ब्रजेश पाठक Brajesh Pathak घोसी में जनसभा कर चुके हैं। अपना दल एस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल Ashish Patel भी भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान Dara Singh Chauhan के नामांकन के अलावा सोमवार को घोसी में कई स्थानों पर जनसभाएं की। इनके अलावा निषाद पार्टी के मुखिया डॉ.संजय निषाद Dr Sanjay Nishad भी घूम-घूमकर प्रचार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही घोसी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह Rajnath Singh एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ CM Yogi Adityanath भी चुनाव प्रचार करने पहुंचेंगे। मजे की बात यह है कि जहां इस उपचुनाव में भाजपा के सहयोगी दल भी प्रचार में जुट गए हैं, तो वहीं दूसरी ओर सपा के सहयोगी पार्टियां ( इंडिया I.N.D.I.A.) केवल पत्र के जरिए सपा प्रत्याशी को समर्थन दे रही हैं। अभी तक सपा की किसी भी सहयोगी पार्टी का वरिष्ठ नेता क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने नहीं पहुंचा।

घोसी
घोसी में चुनाव प्रचार के दौरान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ओमप्रकाश राजभर

सबकी नजरें ओमप्रकाश राजभर पर टिकीं:

हालांकि घोसी में भले ही भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान और सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह के बीच कांटे का मुकाबला हो, लेकिन इस उपचुनाव में सबकी नजरें सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर Omprakash Rajbhar पर टिकी है। चूंकि घोसी में राजभर मतदाताओं की संख्या अच्छी-खासी है। यदि दारा सिंह चौहान चुनाव जीतते हैं तो सर्वाधिक श्रेय ओमप्रकाश राजभर को जाएगा और यदि दारा सिंह चौहान हारते हैं तो फिर ओमप्रकाश राजभर के व्यक्तित्व पर सवाल उठेगा।

घोसी
घोसी में प्रचार करते हुए अपना दल एस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल

सपा के अधिकांश नेता घोसी में डेरा डाले:

दूसरी तरफ, घोसी उपचुनाव को समाजवादी पार्टी अपनी प्रतिष्ठा से जोड़कर देख रही है। चूंकि विधानसभा चुनाव में यहां से दारा सिंह चौहान सपा के टिकट पर विधायक निर्वाचित हुए और महज सवा साल में उन्होंने इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया। ऐसे में सपा इस सीट को गंवाने के मूड में नहीं है। इस सीट को जीतकर वह दारा सिंह चौहान जैसे नेताओं को एक संदेश भी देना चाहती है। इसी वजह से सपा प्रमुख अखिलेश यादव के दोनों चाचा एवं पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो.रामगोपाल यादव और शिवपाल यादव, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, राष्ट्रीय सचिव राजीव राय, वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी जैसे दिग्गज नेताओं के अलावा काजल निषाद जैसी सपा नेत्री भी घोसी में डेरा डाल चुके हैं और बड़ी जनसभाओं की बजाय घर-घर जाकर सीधे जनता से संवाद कर रहे हैं।

भाजपा के स्टार प्रचारक:

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, भारी उद्योग मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, राधा मोहन दास अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही, स्वतंत्र देव सिंह, बेबी रानी मौर्य, नंदगोपाल गुप्ता नंदी, अनिल राजभर, अरविंद कुमार शर्मा, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर, धर्मवीर प्रजापति, रवींद्र जायसवाल, गिरीश यादव, असीम अरुण, दयाशंकर सिंह, दयाशंकर मिश्रा दयालु, नरेंद्र कश्यप, राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम, दानिश आजाद अंसारी, राकेश राठौर गुरू, केंद्रीय राज्यमंत्री पंकज चौधरी, कौशल किशोर, सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ, प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य, अनूप गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय। इनके अलावा सहयोगी पार्टी अपना दल (एस), निषाद पार्टी और सुभासपा के वरिष्ठ नेता।

सपा के स्टार प्रचारक:

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा, प्रो. रामगोपाल यादव, मो.आजम खां, शिवपाल सिंह यादव, स्वामी प्रसाद मौर्य, राम अचल राजभर, , लालजी वर्मा, इंद्रजीत सरोज, बलराम यादव, नरेश उत्तम पटेल, अबु आसिम काजमी, राम गोविंद चौधरी, ओमप्रकाश सिंह, हाजी इरफान अंसारी, राम आसरे विश्वकर्मा, राजेश कुशवाहा, दयाराम पाल, मिठाई लाल भारती, राजीव राय, विनय शंकर तिवारी, जूही सिंह, रमाशंकर विद्यार्थी राजभर, अल्ताफ अंसारी, दुर्गा यादव, नफीस अहमद, आलमबदी, सुहेब उर्फ मुन्ना अंसारी, लाल बिहारी यादव, तूफानी सरोज, डॉ.एचएन पटेल, जयकिशन साहू, रामदुलार राजभर, रामजतन राजभर, काजल निषाद, महेंद्र चौहान, व्यासजी गोंड, लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद, डॉ.राजपाल कश्यप, एसके राय।

सिल्वर बेल्स स्कूल
सिल्वर बेल्स स्कूल, चकिया, चंदौली
Bullet
Royal Motor works, Lucknow
Previous Post

बलिया में बेखौफ अपराधी, घर में घुसकर युवती की गोली मार कर हत्या

Next Post

वाराणसी-गोरखपुर व वाराणसी-छपरा सहित विभिन्न रूटों की कई दर्जन ट्रेनें प्रभावित, अनेक ट्रेन निरस्त

up80.online

up80.online

Related Posts

New Delhi
दिल्ली

गांधीप्रेन्योर्स 2.0” जैसे कार्यक्रम युवा उद्यमियों के लिये बेहतर प्लेटफार्म साबित होगा- नित्या पाठक 

January 13, 2026
जिलाध्यक्ष भुल्लन वर्मा का हाल जानने केजीएमयू पहुँचे पंकज चौधरी
यूपी

जिलाध्यक्ष भुल्लन वर्मा का हाल जानने केजीएमयू पहुँचे पंकज चौधरी

January 12, 2026
हज यात्रा
यूपी

हज यात्रियों की सुविधाओं का जायजा लेने सऊदी अरब रवाना हुए मंत्री दानिश आजाद

January 10, 2026
Next Post
Indian Train

वाराणसी-गोरखपुर व वाराणसी-छपरा सहित विभिन्न रूटों की कई दर्जन ट्रेनें प्रभावित, अनेक ट्रेन निरस्त

Gas Cylinder

चुनावी साल में मोदी सरकार का बड़ा फैसला, गैस सिलेंडर 200 रुपए सस्ता

UP politics

घरेलू पर्यटन में अव्वल यूपी, छह महीने में 14.50 करोड़ पर्यटक आए

Recommended

OBC

ओबीसी आरक्षण को लेकर सरदार पटेल बौ.वि.मंच ने किया सराहनीय कार्य

6 days ago
Mau

पंकज चौधरी के स्वागत में गूंजा-महाराजगंज की तरह मऊ भी होगा माफिया मुक्त

1 week ago
रिसिया

डॉ.मिथलेश चौधरी का रिसिया ट्रांसफर

4 days ago
जिलाध्यक्ष भुल्लन वर्मा का हाल जानने केजीएमयू पहुँचे पंकज चौधरी

जिलाध्यक्ष भुल्लन वर्मा का हाल जानने केजीएमयू पहुँचे पंकज चौधरी

2 days ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

प्लेग पीड़ित बच्चे का इलाज कराने के दौरान बीमार होने से माता सावित्रीबाई फुले का निधन हुआ

एसआईआर: गांव-गांव जाकर काटे गए वोटों की जांच करेगी कांग्रेस

यूपी में फिर बढ़ी एसआईआर की समय सीमा

राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर तीन विभूतियों की प्रतिमा का अनावरण

26 दिसंबर से बढ़ जाएगा रेलवे किराया, इतनी होगी वृद्धि

2027 फतह के लिए एसआईआर में जुटना जरूरी- नड्‌डा

Trending

New Delhi
दिल्ली

गांधीप्रेन्योर्स 2.0” जैसे कार्यक्रम युवा उद्यमियों के लिये बेहतर प्लेटफार्म साबित होगा- नित्या पाठक 

by up80.online
January 13, 2026
0

गांधीप्रेन्योर्स 1.0” कार्यक्रम के विजेताओं को  बिहार सरकार ने लाखों के सीड फण्ड दिये है- आवर मिट्टी...

जिलाध्यक्ष भुल्लन वर्मा का हाल जानने केजीएमयू पहुँचे पंकज चौधरी

जिलाध्यक्ष भुल्लन वर्मा का हाल जानने केजीएमयू पहुँचे पंकज चौधरी

January 12, 2026
हज यात्रा

हज यात्रियों की सुविधाओं का जायजा लेने सऊदी अरब रवाना हुए मंत्री दानिश आजाद

January 10, 2026
रिसिया

डॉ.मिथलेश चौधरी का रिसिया ट्रांसफर

January 10, 2026
रमाशंकर राजभर

नाम “सांसद खेल प्रतियोगिता”, लेकिन सांसद को ही कर दिया गया नजरअंदाज!

January 9, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

गांधीप्रेन्योर्स 2.0” जैसे कार्यक्रम युवा उद्यमियों के लिये बेहतर प्लेटफार्म साबित होगा- नित्या पाठक 

जिलाध्यक्ष भुल्लन वर्मा का हाल जानने केजीएमयू पहुँचे पंकज चौधरी

हज यात्रियों की सुविधाओं का जायजा लेने सऊदी अरब रवाना हुए मंत्री दानिश आजाद

डॉ.मिथलेश चौधरी का रिसिया ट्रांसफर

नाम “सांसद खेल प्रतियोगिता”, लेकिन सांसद को ही कर दिया गया नजरअंदाज!

वैकेंसी आ गई, लेकिन गोंड समाज का नहीं बन रहा जाति प्रमाण पत्र

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online