• About
  • Advertise
  • Contact
Sunday, June 14, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक अभय नारायण पटेल सहित चार लोगों को उम्र कैद की सजा

up80.online by up80.online
September 14, 2022
in बड़ी खबर, यूपी, राजनीति, सपा
0
अभय नारायण पटेल

भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक अभय नारायण पटेल

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

24 साल पहले कोटेदार की हत्या मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट ने सुनाई सजा, चुनाव से पहले सपा से भाजपा में हुए थे शामिल

यूपी80 न्यूज, आजमगढ़

आजमगढ़ के सगड़ी से पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता अभय नारायण पटेल Ex MLA Abhay Narayan Patel सहित चार को को एमपी-एमएलए कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई है। 1998 में रौनापार थाना क्षेत्र के उर्दिहा नई बस्ती में हुए कोटेदार की हत्या मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट ने यह सजा सुनाई है। पूर्व विधायक अभय नारायण पटेल के अलावा लालबहादुर सिंह, लालबिहारी सिंह, हरेंद्र सिंह को आजीवन कारावास और 20-20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

अभियोजन के मुताबिक, वादी मुकदमा राम नयन सिंह पुत्र राम बहोर सिंह निवासी उर्दिहा नई बस्ती कोलवा थाना रौनापार के भाई संतराज सिंह को कोटे की दुकान आवंटित हुई थी। इसके पूर्व यह कोटा अभय नरायन पटेल के पास था।

24 साल बाद हुई सजा:

22 अक्टूबर 1998 की शाम संतराज की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप अभय नरायन पटेल, लाल बिहारी सिंह, लाल बहादुर सिंह व हरेंद्र सिंह पर लगा। पुलिस ने जांच पूरी करने के बाद अभय नरायन पटेल का नाम निकालते हुए तीन आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट न्यायालय में प्रस्तुत किया। बाद में मुकदमा वादी राम नयन के बयान पर अदालत ने 2001 में अभय नारायण सिंह पटेल को बतौर आरोपी न्यायालय में तलब किया। 24 साल बाद मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने आरोपी अभय नारायण सिंह पटेल, लाल बहादुर, लाल बिहारी और हरेंद्र सिंह को आजीवन कारावास तथा प्रत्येक को 20-20 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

2022 में चुनाव के समय भाजपा में शामिल हुए अभय नारायण पटेल:

अभय नारायण पटेल 2012 के विधानसभा चुनाव के समय बसपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए और सपा के टिकट पर सगड़ी सीट से विधायक चुने गए थे। 2017 के चुनाव में इन्हें सपा ने टिकट नहीं दिया। 2022 के चुनाव के ऐन मौके पर अभय नारायण का सपा से मोहभंग हो गया और भाजपा में शामिल हो गए।

हरेंद्र सिंह के पिता की भी हो चुकी है हत्या:

हालांकि तीन दशक पहले 1992 में हरेंद्र सिंह के पिता लालू सिंह पटेल की भी हत्या कर दी गई। लालू सिंह के छोटे भाई लाल बहादुर और लाल बिहारी हैं। लालू सिंह  सामाजिक व्यक्ति के अलावा एक अध्यापक थे एवं क्षेत्र में उनका बहुत सम्मान था।

Previous Post

कालिंदी कान्हा गौशाला में बदहाली का आलम, दम तोड़ रहे हैं गौवंश

Next Post

यूपी के 17 जिलों में गोंड जाति को मिलेगा एसटी का दर्जा, केंद्रीय कैबिनेट ने दी मंजूरी

up80.online

up80.online

Related Posts

Election
बड़ी खबर

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

June 14, 2026
उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल
अन्य राज्य

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

June 12, 2026
भानू प्रताप सिंह
बड़ी खबर

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

June 8, 2026
Next Post
Ambedkar

यूपी के 17 जिलों में गोंड जाति को मिलेगा एसटी का दर्जा, केंद्रीय कैबिनेट ने दी मंजूरी

ठेला

जनता तक नहीं पहुंच पा रही हैं सरकारी सुविधाएं, ठेला चलाकर दादी को अस्पताल ले गया बालक

किसान

चौ.चरण सिंह कृषि विपणन संस्थान ने किसानों को दी ट्रेनिंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

2 days ago
भानू प्रताप सिंह

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

6 days ago
Indian Train

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

1 week ago
uppsc topper Anju Katiyar

अंजू कटियार के बारे में ये भी जानिए, फिर फैसला कीजिए,,

7 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

Trending

Election
बड़ी खबर

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

by up80.online
June 14, 2026
0

जनगणना के दूसरे चरण से पहले चुनाव संपन्न कराने की तैयारी बलिराम सिंह, लखनऊ उत्तर प्रदेश में...

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

June 12, 2026
भानू प्रताप सिंह

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

June 8, 2026
Indian Train

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

June 6, 2026
बलिया रेलवे स्टेशन

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

June 5, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online