• About
  • Advertise
  • Contact
Wednesday, January 14, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

अनुप्रिया पटेल ने कहा- डॉक्टर साहब के सपने को पूरा करने के लिए विधानसभा व लोकसभा में संख्या बढ़ाना जरूरी

up80.online by up80.online
July 2, 2022
in यूपी, राजनीति
0
Apna Dal

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने डॉ सोनेलाल पटेल के पुराने सहयोगियों को शॉल व फोटो भेंटकर सम्मानित किया

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

जयंती समारोह में पहुंची डॉक्टर सोनेलाल पटेल की छोटी पुत्री अमन पटेल, कार्यकर्ताओं का किया अभिवादन

डॉक्टर साहब के पुराने सहयोगियों को शॉल व फोटो भेंटकर किया गया सम्मानित

लखनऊ, 2 जुलाई

अपना दल (एस) Apna Dal (S) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल Anupriya Patel ने पार्टीजन का आह्वान किया कि डॉक्टर सोनेलाल पटेल के सपनों का भारत बनाने के लिए जी-जान से जुट जाएं। लोकतंत्र के चारो स्तम्भों में जब तक आबादी के अनुसार से सर्वसमाज की भागीदारी नहीं होगी, डॉक्टर साहब का मिशन अधूरा रहेगा। श्रीमती पटेल शनिवार को गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पार्टी के संस्थापक यश:कायी बोधिसत्व डॉक्टर सोनेलाल पटेल Dr Sonelal Patel की 73वीं जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थीं।

अमन पटेल
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के साथ उनकी छोटी बहन अमन पटेल

अपना दल एस अध्यक्ष ने कहा कि डॉक्टर साहब के बताए सामाजिक न्याय के रास्ते पर चलते हुए पार्टी ने कम समय में अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है। आप लोगों की कड़ी मेहनत का प्रतिफल है कि आज मंच पर दो सांसद, 12 विधायक, एक विधान परिषद सदस्य, एक जिला पंचायत अध्यक्ष व विभिन्न आयोगों के सदस्य मौजूद हैं। इस कारवां को आगे बढ़ाना है। इसके लिए और कड़ी मेहनत की जरूरत है। 2024 करीब है। इस वर्ष लोकसभा के लिए आम चुनाव होगा। पार्टी की ताकत लोकसभा में बढ़ाने के लिए अब 24 घंटे काम करने की जरूरत है।

2 जुलाई
डॉ.सोनेलाल पटेल जयंती समारोह

कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देख उत्साहित केंद्रीय मंत्री श्रीमती पटेल ने कहा कि पार्टी की ताकत आप सब ही हैं। जिस तरीके से 2017 में आपने अथक मेहनत कर अपनी पार्टी को विधानसभा में एक राष्ट्रीय पार्टी से बड़ी पार्टी बना दी और 2022 के चुनाव में प्रदेश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनने का सौभाग्य प्रदान किया, उसी तरह से आगे के चुनाव में भी पार्टी को और बुलंदी पर ले जाने के लिए दिन रात मेहनत करें। डॉक्टर साहब का सपना तभी पूरा होगा, जब विधानसभा व लोकसभा में हमारी ताकत बढ़ेगी। आप सभी जानते हैं कि पिछड़े, वंचित व कमेरा समाज की समस्याओं का समाधान तभी होगा, जब सत्ता की चाबी आपके हाथ में होगी। डॉक्टर साहब भी इस बात को हमेशा कहा करते थे।

Apna Dal
बलिया व मऊ निवासी अपना दल एस के पदाधिकारी सम्मानित

पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल Ashish Patel ने कहा कि डॉक्टर साहब ने भगवान बुद्ध के शांति के मार्ग को चुना था। लेकिन दु:ख है कि उनके कुछ तथाकथित अनुयायी जयंती के दिन ही बवाल करने की साजिश कर रहे हैं। इस तरह की साजिशों से हमलोगों को बचते हुए पार्टी के विकास पर ध्यान देना है और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना है।

डॉक्टर साहब की छोटी पुत्री अमन पटेल भी समारोह में थीं मौजूद:

जयंती समारोह में डॉक्टर सोनेलाल पटेल Dr Sonelal Patel की सबसे छोटी अविवाहित बेटी अमन पटेल Aman Patel भी मंच पर मौजूद थीं। उन्होंने भी डॉक्टर साहब की फोटो पर माल्यार्पण कर नमन किया तथा देश-प्रदेश से आए हुए सभी पार्टीजन का अभिवादन स्वीकार किया। समारोह की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष प्रतापगढ़ सदर के पूर्व  विधायक राजकुमार पाल Rajkumar Pal ने तथा संचालन कार्यवाहक राष्ट्रीय सचिव केके पटेल KK Patel ने किया।

समारोह को सांसद पकौड़ी लाल कोल, राष्ट्रीय महासचिव अवध नरेश वर्मा, पूर्व सांसद नागेंद्र  प्रताप सिंह पटेल, डॉ.जमुना प्रसाद सरोज, आरबी सिंह, कोषाध्यक्ष ओपी कटियार, विधायक दल के नेता रामनिवास वर्मा, पूर्व मंत्री जय कुमार सिंह जैकी, डॉ.सुरभि, डॉ.रश्मि आर्या, सरोज कुरील, डॉ.वाचस्पति, डॉ.सुनील पटेल, डॉ.आरके पटेल, राहुल प्रकाश कोल, जीत लाल पटेल, अविनाश चंद्र द्विवेदी व  विनय वर्मा सहित पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मुन्नर प्रजापति, राजेश पटेल बुलबुल, तेजबली सिंह, कालका प्रसाद निरंजन, निवर्तमान दर्जा प्राप्त मंत्री रेखा वर्मा आदि ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम में सलाहकार समिति के सदस्य जवाहर लाल पटेल, राजेंद्र प्रसाद पाल और राम प्रकट पटेल, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल, निवर्तमान राष्ट्रीय महासचिव राघवेंद्र  प्रताप सिंह, विधि मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक चौबे, महिला मंच की अध्यक्ष अलका पटेल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अर्चना पटेल, राष्ट्रीय सचिव करुणाशंकर पटेल,  गिरजेश पटेल, विनोद गंगवार, पप्पू माली, निवर्तमान दर्जा प्राप्त मंत्री रामलखन पटेल, प्रदेश प्रवक्ता राजेश श्रीवास्तव, विधि मंच के प्रदेश महासचिव नंद किशोर पटेल, महिला मंच की प्रदेश सचिव शिखा सिंह, युवा मंच के प्रदेश महासचिव संजीव सिंह राठौर, अरविंद सिंह पटेल सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।

डॉक्टर साहब के पुराने सहयोगियों को किया गया सम्मानित:

पार्टी के स्थापना काल से ही सक्रिय वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को शॉल और डॉक्टर साहब की फोटो भेंटकर सम्मानित किया गया। इसके लिए हर जिले से 5-5 लोगों का चयन किया गया था।

Previous Post

आजादी का अमृत महोत्सव: स्वतंत्रता दिवस पर उन्नाव में फहराये जाएंगे चार लाख तिरंगा

Next Post

सीढ़ी से गिरने से पूर्व सीएम लालू यादव हुए घायल, समर्थक चिंतित

up80.online

up80.online

Related Posts

जिलाध्यक्ष भुल्लन वर्मा का हाल जानने केजीएमयू पहुँचे पंकज चौधरी
यूपी

जिलाध्यक्ष भुल्लन वर्मा का हाल जानने केजीएमयू पहुँचे पंकज चौधरी

January 12, 2026
हज यात्रा
यूपी

हज यात्रियों की सुविधाओं का जायजा लेने सऊदी अरब रवाना हुए मंत्री दानिश आजाद

January 10, 2026
रिसिया
यूपी

डॉ.मिथलेश चौधरी का रिसिया ट्रांसफर

January 10, 2026
Next Post
Lalu Yadav

सीढ़ी से गिरने से पूर्व सीएम लालू यादव हुए घायल, समर्थक चिंतित

Uttar Pradesh

टीजीटी-पीजीटी के 4163 पदों के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी  

Uttar Pradesh

ओमप्रकाश राजभर की ललकार- सपा-बसपा एक साथ आएं, अन्यथा वंचितों के साथ छल करना बंद करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

OBC

ओबीसी आरक्षण को लेकर सरदार पटेल बौ.वि.मंच ने किया सराहनीय कार्य

6 days ago
Mau

पंकज चौधरी के स्वागत में गूंजा-महाराजगंज की तरह मऊ भी होगा माफिया मुक्त

1 week ago
रिसिया

डॉ.मिथलेश चौधरी का रिसिया ट्रांसफर

4 days ago
जिलाध्यक्ष भुल्लन वर्मा का हाल जानने केजीएमयू पहुँचे पंकज चौधरी

जिलाध्यक्ष भुल्लन वर्मा का हाल जानने केजीएमयू पहुँचे पंकज चौधरी

2 days ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

प्लेग पीड़ित बच्चे का इलाज कराने के दौरान बीमार होने से माता सावित्रीबाई फुले का निधन हुआ

एसआईआर: गांव-गांव जाकर काटे गए वोटों की जांच करेगी कांग्रेस

यूपी में फिर बढ़ी एसआईआर की समय सीमा

राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर तीन विभूतियों की प्रतिमा का अनावरण

26 दिसंबर से बढ़ जाएगा रेलवे किराया, इतनी होगी वृद्धि

2027 फतह के लिए एसआईआर में जुटना जरूरी- नड्‌डा

Trending

New Delhi
दिल्ली

गांधीप्रेन्योर्स 2.0” जैसे कार्यक्रम युवा उद्यमियों के लिये बेहतर प्लेटफार्म साबित होगा- नित्या पाठक 

by up80.online
January 13, 2026
0

गांधीप्रेन्योर्स 1.0” कार्यक्रम के विजेताओं को  बिहार सरकार ने लाखों के सीड फण्ड दिये है- आवर मिट्टी...

जिलाध्यक्ष भुल्लन वर्मा का हाल जानने केजीएमयू पहुँचे पंकज चौधरी

जिलाध्यक्ष भुल्लन वर्मा का हाल जानने केजीएमयू पहुँचे पंकज चौधरी

January 12, 2026
हज यात्रा

हज यात्रियों की सुविधाओं का जायजा लेने सऊदी अरब रवाना हुए मंत्री दानिश आजाद

January 10, 2026
रिसिया

डॉ.मिथलेश चौधरी का रिसिया ट्रांसफर

January 10, 2026
रमाशंकर राजभर

नाम “सांसद खेल प्रतियोगिता”, लेकिन सांसद को ही कर दिया गया नजरअंदाज!

January 9, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

गांधीप्रेन्योर्स 2.0” जैसे कार्यक्रम युवा उद्यमियों के लिये बेहतर प्लेटफार्म साबित होगा- नित्या पाठक 

जिलाध्यक्ष भुल्लन वर्मा का हाल जानने केजीएमयू पहुँचे पंकज चौधरी

हज यात्रियों की सुविधाओं का जायजा लेने सऊदी अरब रवाना हुए मंत्री दानिश आजाद

डॉ.मिथलेश चौधरी का रिसिया ट्रांसफर

नाम “सांसद खेल प्रतियोगिता”, लेकिन सांसद को ही कर दिया गया नजरअंदाज!

वैकेंसी आ गई, लेकिन गोंड समाज का नहीं बन रहा जाति प्रमाण पत्र

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online