• About
  • Advertise
  • Contact
Friday, July 31, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home दिल्ली

डॉ.ज्वाला प्रसाद को ऑक्सफोर्ड में मिलेगा महात्मा गांधी लीडरशिप अवार्ड

गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति के निदेशक हैं डॉ ज्वाला प्रसाद

up80.online by up80.online
October 4, 2024
in दिल्ली, देश, बिहार
0
डॉ.ज्वाला प्रसाद को ऑक्सफोर्ड में मिलेगा महात्मा गांधी लीडरशिप अवार्ड
0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी 80 न्यूज़, नई दिल्ली
गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति के निदेशक डॉ. ज्वाला प्रसाद को लंदन स्थित ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में महात्मा गांधी लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। प्रति वर्ष गांधी जयंती पर यह पुरस्कार विशिष्ट उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्ति को दिया जाता है।

गाँधी
डॉ ज्वाला प्रसाद, निदेशक, गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति

वर्ष 2024 का महात्मा गांधी पुरस्कार डॉ. ज्वाला प्रसाद को उनके उल्लेखनीय कार्य हेतु दिया जा रहा है। वर्तमान में डॉ. ज्वाला प्रसाद भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अधीन स्वायत्त संस्था गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति के निदेशक हैं और विगत वर्षो में बाढ़ से प्रभावित होने के बावजूद भी डॉ. प्रसाद ने गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति में अनेक उल्लेखनीय कार्य किए हैं। एक तरफ परिसर को सुरम्य बनाने से लेकर दूसरी तरफ आगंतुकों को आकर्षित करने हेतु विभिन्न कार्य किए गए हैं। वहीं, बच्चो को आकर्षित करने के लिए भी कई प्रकार के उद्यम शुरू किए गए हैं।

पिछले वर्ष भारत सरकार द्वारा चलाए गए कैंपन 3.ओ अभियान में संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत देशभर में कार्यरत टॉप 10 विभागों में गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति का स्थान आया। यहां विभिन्न कार्यक्रम भी शुरू किए गए हैं और प्रतिमाह लगभग लाखों पर्यटक इस गांधी दर्शन एवं गांधी स्मृति म्यूजियम को घूमने आते हैं तथा गांधी जी के जीवन दर्शन को नजदीक से अनुभव करके जाते हैं।

डॉ. ज्वाला प्रसाद को इस सम्मान मिलने की घोषणा से उनके परिजनों, स्थानीय लोगों एवं गुरुजनों में खुशी की लहर है। इससे पूर्व डॉ.ज्वाला प्रसाद नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा, दिल्ली के रजिस्ट्रार रह चुके हैं। डॉ. ज्वाला प्रसाद पूर्व में महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, बिहार में डिप्टी रजिस्ट्रार, जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय, दिल्ली के कुलपति के विशेष कार्य अधिकारी एवं डिप्टी रजिस्ट्रार एवं दिल्ली विश्वविद्यालय के सहायक कुलसचिव भी रहें हैं।
डॉ.ज्वाला प्रसाद की प्रारंभिक पढ़ाई उनके गृह जिला स्थित स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर , बरवत सेना, बेतिया, बिहार के विद्यालय से हुई है। उसके बाद उन्होंने साईंस कॉलेज, पटना से प्लस टू किया। तदोपरांत उच्च शिक्षा के लिए दिल्ली गए और दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज से बीए ऑनर्स संस्कृत एवं संस्कृत विभाग से एम.ए . एवं पी .एच. डी .की पढ़ाई की। डॉ.ज्वाला प्रसाद ने अपनी करियर की शुरुआत दिल्ली विश्वविद्यालय एवं हिंदू कॉलेज में अध्यापन से किया एवं बाद में विश्वविद्यालय प्रशासन में आ गए। डॉ.ज्वाला प्रसाद ने अपने इस पुरस्कार की घोषणा पर बताया कि सच्चे लगन और निष्ठा से यदि कार्य किया जाए तो व्यक्ति हर लक्ष्य प्राप्त कर सकता है। जब मैं बिहार में गांव में रहता था तो कभी मैने सोचा नहीं था कि बिहार से बाहर जा पाऊंगा और आज देश से बाहर पहली बार वो भी लंदन जाने का और यह सम्मान ग्रहण करने का अवसर मुझे मिला है। अत्यंत गौरव की अनुभूति हो रही है।

डॉ. ज्वाला प्रसाद को पूर्व में अनेक छात्रवृत्ति एवं पुरस्कार मिल चुके हैं। जिनमें अंतर्राष्ट्रीय गायत्री परिवार द्वारा पुरस्कार, आर्य समाज द्वारा गुरुदत्त पुरस्कार, दिल्ली संस्कृत अकादमी द्वारा प्रतिभा पुरस्कार, राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान दिल्ली द्वारा पुरस्कार, हिंदू कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा आर. बी. राम छात्रवृत्ति, सीताराम जिंदल फाउंडेशन छात्रवृत्ति, दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिज होलीनेस द पोप बुक ग्रांट इत्यादि कई छात्रवृत्ति मिली है।

Previous Post

युद्धग्रस्त इजराइल से यूपी के मजदूरों को तत्काल वापस लाए योगी सरकार: शाहनवाज़ आलम

Next Post

ढाई साल बाद यूपी पिछड़ा वर्ग आयोग ने की सुनवाई

up80.online

up80.online

Related Posts

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड
देश

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

July 19, 2026
वीपी सिंह को क्यों याद करे?
अन्य राज्य

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

June 25, 2026
“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी
अन्य राज्य

“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी

June 23, 2026
Next Post
ढाई साल बाद यूपी पिछड़ा वर्ग आयोग ने की सुनवाई

ढाई साल बाद यूपी पिछड़ा वर्ग आयोग ने की सुनवाई

Congress, Lucknow

एग्जिट पोल: हरियाणा में 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी!

जीएसटी विभाग की मनमानी से व्यापारी नाराज, हेल्पडेस्क शुरु

जीएसटी विभाग की मनमानी से व्यापारी नाराज, हेल्पडेस्क शुरु

Recommended

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

6 days ago
Uttar Pradesh

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

3 days ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

1 month ago
उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

2 months ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

Trending

Uttar Pradesh
बड़ी खबर

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

by up80.online
July 28, 2026
0

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ योगी सरकार ने...

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

July 25, 2026
ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

July 19, 2026
योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

July 18, 2026
सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

July 5, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online