• About
  • Advertise
  • Contact
Monday, April 27, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

बच्चे के जन्मदिन पर रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश करें: हीरा लाल

up80.online by up80.online
June 13, 2020
in यूपी
0
blood

हीरा लाल, निदेशक राज्य रक्त संचरण परिषद

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी में सलाना 22 लाख यूनिट ब्लड की जरूरत, इकट्‌ठा होता है 13.59 लाख यूनिट ब्लड, राज्य में हैं केवल 27 फीसदी स्वैच्छिक रक्तदाता

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

देश की सर्वाधिक आबादी उत्तर प्रदेश Uttar Pradesh की है। यहां प्रतिवर्ष 22 लाख यूनिट ब्लड की जरूरत होती है, लेकिन इस बड़े राज्य में हर साल मुश्किल से 13.59 लाख यूनिट ब्लड ही इकट्‌ठा हो पाता है। इसमें से केवल 27 परसेंट ही स्वैच्छिक रक्तदाता हैं। जबकि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 2020 तक 100 फीसदी स्वैच्छिक रक्तदान का लक्ष्य रखा है। इस बड़े अंतर को दूर करने और जरूरतमंदों की मदद के लिए हमें जागरूक होने की जरूरत है। प्रदेशवासी अपने बच्चे के जन्मदिन अथवा अन्य किसी खुशी के अवसर पर रक्तदान Blood Donation कर खुशियों को बढ़ा सकते हैं और परोपकार व मानवता जैसी मूल्यों को जिंदा रखा जा सकता है। यह कहना है उत्तर प्रदेश के राज्य रक्त संचरण परिषद के निदेशक हीरा लाल का।

हीरा लाल Heera Lal कहते हैं कि रक्त की आवश्यकता केवल स्वैच्छिक और नियमित रक्तदान से ही पूरी की जा सकती है। स्वैच्छिक रक्तदान से प्राप्त रक्त ही सुरक्षित होता है। रक्तदान से गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों को नया जीवनदान दिया जा सकता है। रक्तदान से गर्भवती महिलाओं, गंभीर रूप से बीमार रोगियों, सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों, हिमोफीलिया / थैलीसीमिया जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को बचाया जा सकता है।

पूरे महीने मनाया जाएगा स्वैच्छिक रक्तदान दिवस:

इस साल रक्त की कमी को दूर करने के लिए प्रदेश सरकार ने पूरे महीने स्वैच्छिक रक्तदान दिवस मनाने का फैसला किया है। इस साल विश्व रक्तदाता दिवस की थीम है ‘सेव ब्लड सेव लाइव्स’ और स्लोगन है – ‘गिव ब्लड एंड मेक वर्ल्ड ए हेल्दियर प्लेस।’

पढ़ते रहिए www.up80.online मिलिए इस डीएम से ‘प्लास्टिक मुक्त बांदा’ के लिए खुद झोला लेकर दुकानों पर पहुंच रहे हैं डीएम हीरा लाल

रक्त का नहीं है विकल्प:

हीरा लाल Heera Lal कहते हैं कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है। रक्त किसी लैब में नहीं बनाया जा सकता है। जिसे रक्त की आवश्यकता होती है, उसे केवल रक्तदान Blood Donation से ही बचाया जा सकता है। एक यूनिट ब्लड से 4 लोगों को बचाया जा सकता है। हर दो सेकेंड में किसी न किसी व्यक्ति को रक्त की जरूरत होती है। लेकिन दु:ख की बात है कि रक्तदान करने योग्य व्यक्ति में से केवल 4 फीसदी ही रक्तदान करते हैं।

कोरोना काल में घट गया स्वैच्छिक रक्तदान:

राज्य रक्त संचरण परिषद की सचिव डॉ.गीता अग्रवाल Dr Geeta Aggarwal कहती हैं कि प्रदेश में 352 ब्लड बैंक संचालित होते हैं। इनमें सरकारी 107 और गैर सरकारी 245 हैं। 18 से 65 वर्ष के बीच और 45 किलो से ज्यादा वजन एवं 12.5 हिमोग्लोबिन वाला कोई भी व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। प्रत्येक 3 महीने पर पुरुष और 4 महीने पर महिलाएं रक्तदान कर सकती हैं। हालांकि डॉ.गीता अग्रवाल महिलाओं में रक्तदान का प्रतिशत महज 4.33 फीसदी होने पर चिंता व्यक्त करते हुए कहती हैं कि इस मानवीय कार्य के लिए महिलाओं को आगे आना चाहिए। महिलाएं रक्तदान कर जीवनदान देकर अपना नाम जगत जीवनदायिनी के रूप में सार्थक करें।

पढ़ते रहिए www.up80.online प्रवासी मजदूरों के लिए हर जिले में गठित होगी ‘रोजगार समिति’

पढ़ते रहिए www.up80.online खांसी, जुकाम या छींके आना कोरोना नहीं है: डॉ.केके अग्रवाल

Previous Post

चुनार दुर्गाजी मोड़ पर लगेगी यदुनाथ सिंह की प्रतिमा: अनुप्रिया पटेल

Next Post

आखिर 21 दिनों बाद प्रशासन की नींद खुली, पीड़ितों से मिलने मंडलायुक्त गोविंदपुर पहुंचे

up80.online

up80.online

Related Posts

IAS
यूपी

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

April 21, 2026
सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन
बड़ी खबर

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

April 17, 2026
पटेल
यूपी

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

April 14, 2026
Next Post
obc

आखिर 21 दिनों बाद प्रशासन की नींद खुली, पीड़ितों से मिलने मंडलायुक्त गोविंदपुर पहुंचे

Govindpur

गोविंदपुर: आशीष पटेल के सुलगते सवाल,, मंत्री मोती सिंह के जवाब का इंतजार!

corona

कोरोना: दिल्ली में बिगड़े हालात, अमित शाह ने संभाला मोर्चा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

IAS

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

5 days ago
मुंबई

शूद्रों के उत्थान के प्रति मेरा दृढ़ संकल्प ही मुझे जीवित रखे हुए है: बाबा साहब

6 years ago
Anupriya Patel with Rajesh Patel in flood-affected areas

अनुप्रिया पटेल ने नाव से बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा किया

7 years ago
पटेल

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

2 weeks ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

Trending

IAS
यूपी

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

by up80.online
April 21, 2026
0

आशुतोष निरंजन ने संभाली परिवहन आयुक्त की कुर्सी केके वर्मा, लखनऊ आईएएस अफसर आशुतोष निरंजन ने आज ...

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

April 17, 2026
पटेल

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

April 14, 2026
“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

April 12, 2026
कुर्मी

सुरेश पटेल के परिजनों को न्याय के लिए संघर्ष करेगी कुर्मी महासभा

April 9, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

सुरेश पटेल के परिजनों को न्याय के लिए संघर्ष करेगी कुर्मी महासभा

राजकीय पॉलीटेक्निक लखनऊ के छात्रों ने सीखा पुस्तकालय प्रबंधन

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online